Tuesday, September 24, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/9/2019 बुधवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  25/9/2019  बुधवार 

अंक १,१०,१९,२८
आज का दिन गतिशीलता से भरपूर है/आप विभिन्न गतिविधियों में बढ़  चढ़ कर भाग लेंगे व अग्रणी रहेंगे/आपकी बौधिक क्षमता का मित्रों व अधीनस्थ कर्मचारियों पर प्रभाव पड़ेगा/ विदेश गमन के लिए उपयुक्त दिन है/मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग सेक्टर, पर्यटन व उड्डयन विभाग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सीमेंट, दुग्ध उत्पादों, चांदी, मोती व अन्य समुद्री उत्पादों, खेल सामग्री के निर्यातक व विक्रेता, बालरोग व मनोरोग चिक्त्सिक आज ग्रह अनुकूलता से विशेष लाभान्वित होंगे/

अंक २,११,२०,२९
आज सेहत की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ पेय जल की शुद्धता भी परख लीजिये; जल जनित संक्रमण का अंदेशा है/विदेश  उच्च अध्ययन व व्यवसाय विस्तार, इवेंट मैनजमेंट हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/मेहमान नवाजी  व बच्चों के साथ बिताया गया समय खुशी देगा/

अंक ३,१२,२१,३०
आज आध्यात्मिक गतिविधियों में  रुझान बढेगा व कलात्मक गतिविधियों, साहित्य सृजन में भी कुछ समय दे पाएंगे/विदेश में  बसे कुछ मित्रों या संतान पक्ष की किसी चिंता से आप अनमने हो सकते हैं/धैर्य से काम लें/ शिपिंग इंडस्ट्री, समुद्री उतपदों व् एक्वा गॉर्डस के विक्रेता आज अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१
आज आपकी रूचि सैर सपाटे, साहसिक समुद्री अभियान व रोमांचकारी गतिविधियों व पर्यटन में  विकसित होगी/विदेश यात्रा हेतु अनुकूल दिन है/सीमेंट, चांदी, मोती, मत्स्य के निर्यातक अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/प्रशासनिक स्तर पर कुछ मतभेद आज आपकी चिंता का विषय बन सकते हैं/अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/

अंक ५,१४,२३
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति  कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/भाग्य अनुकूलता से आप लाभान्वित होंगे/विदेशी सम्पर्क सूत्र व मित्र मंडली से आपको कुछ आकस्मिक लाभ मिलने के आसार हैं/ विदेश गमन व निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु विदेश गमन के लिए अनुकूल दिन है/ विदेश  में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/

अंक ६,१५,२४
आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा व दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहेजने की कोशिश कीजिये/ कुछ समय अभिरुचियों तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/

अंक ७,१६,२५
आज के दिन आपके कर्म व भाग्य अनुकूलता, आप दोनों से ही लाभान्वित होंगे/साहसिक समुद्री अभियान, नौका विहार, सैर सपाटे, विदेश गमन  रूचि रहेगी/मर्चेंट नेवी,  शिप्पिंग सेक्टर, मत्स्य पालन से जुड़े लोग, खिलाड़ी, संगीतकार, नृत्य निर्देशक, मनो रोग व बाल रोग चिक्त्सिक विशेष अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/ विदेश प्रस्थान हेतु व निर्याय व्यवसाय विस्तार हेतु उत्तम दिन है/

अंक ८,१७,२६
आज व्यक्तिगत प्रयास सामन्य परिणाम ही दे पाएंगे/ उच्च अधिकारियों से मतभेद आपकी परेशानी  बढा  सकते हैं/संयमित मन से काम कीजिये व बुजुर्गों की भावनानों की ओर भी विशेष ध्यान दीजिये/

अंक ९,१८,२७
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/संतान पक्ष के विदेश गमन से जुड़ी कोई समस्या या अचानक आये मेहमान आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं/धैर्य का साथ न छोडिये/आज किसी को उधार न दीजिये/

No comments:

Post a Comment