Friday, April 26, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/4/2019 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/4/2019  रविवार

अंक 1,10,19,28
आज आपका राजनैतिक व् प्रशासनिक क्षेत्र में  वर्चस्व बढ़ेगा/ सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  भी समय दे पाएंगे/आपके बौद्धिक क्षमता व् प्रबंधन योग्यता के कारण आप अपनी खास पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता ,एन जी ओ, राजनेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ वाहन चालन में आज अधिक सतर्क रहिये/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पायेंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने स आप संतुष्ट रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान में  रुझान बढ़ेगा/ आप अपनी  बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ हीरे ,पेट्रोल, लोहे, वाहन के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक व् सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता क फलस्वरूप आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप दृढ़ता पूर्वक निश्चय ले पाएंगे /आपकी राय का सम्मान होगा/  मीडिया, धर्म गुरु, सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ हीरे,पेट्रोल, वाहन, लोहे व् श्यामवर्ण वस्तुओं के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर वादविवाद व् बुजुर्गों से कहासुनी आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ आज वाहन क्रय स्थगित कर दीजिये/ आमोद प्रमोद, सैर सपाटे के कार्यक्रम बन सकते हैं, परन्तु वाहन चालन में अधिक सजग रहिये/

अंक 5,14,23
आज आपकी  तर्क शक्ति व् प्रबंधन योग्यता के दम  पर आप अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व् राजनैतिक शिष्ट दल अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सफद रंग की वस्तुओं के विक्रेता,सामाजिक कार्यकर्ता व् राजनीतिज्ञ आज अधिक सुखद  स्थिति में  रहेंगे/ वाहन चालन में अधिक सचेत रहिये/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आपके प्रयासोंमें  नवीनता की कमी  खलेगी/कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/

अंक 7,16,25
दैनिक क्रिया कलाप सामान्य रूप से पूर्ण  कर पायेंगे/ भाग्य  अनुकूलता से आपकी सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुखद रहेगी/ धर्मगुरु, मीडिया, प्रकाशक, सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, हीरे, पेट्रोल, वाहन के विक्रेता, कला समीक्षक,ट्रांसपोर्टर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम के  टकराव के कारण राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर परेशानी का अंदेशा है/ दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति,उपभोग से पूर्व  आश्वस्त हो लीजिये/ सफेद रंग की  वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/धार्मिक गतिविधियों, निर्माण कार्य, लेखन व् प्रकाशन में रूचि  बढ़ेगी/ हीरे, पेट्रोल, वाहन, लोहे, कोयले के विक्रेता, मीडिया, ट्रांसपोर्ट्स,शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ परिवार,समाज व् व्यवसायिक दायरे में  आपकी स्थिति सराहनीय रहेगी/ फोटो जर्नलिस्ट, आर्किटेक्ट्स, वास्तु विद, भविष्यवेता ,धर्मगुरु, ईंधन व् वाहन विक्रता अधिक अनुकूल  स्थिति में  रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment