Friday, January 11, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/1/2019 रविवार



अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/1/2019 रविवार  


अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पायेंगे/ आज आप सामाजिक व् राजनेतिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे/ मित्र मंडली का सहयोग भी मिलेगा/ नए सम्पर्क आगे बढ़ने में मदद करेंगे/ नेतृत्व की प्रवृति उभेरगी/ बुजुर्गों की भावनाओं के प्रति सहिष्णु रहिये व् उनके साथ सामंजस्य की नीति अपना कर चलिए/ वाहन चालन में आज अधिक सचेत रहिये/

अंक 2,11,20,29
दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण कर पायेंगे/ कलात्मक अभिरुचि विकसित होगी/ लेखन व् पत्रकारिता के क्षेत्र में सफलता मिलगी/ चांदी, हीरे, पेंटिंग्स का व्यापार व् निर्यात फायदा देगा/ आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, मीडिया, प्रकाशक, पेट्रोल, वाहन व् लोहे के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पायेंगे, परन्तु आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ पर्यटन व् होटल व्यवसाय के लिए लाभप्रद दिन है/ आज का दिन गतिशीलता से भरपूर रहेगा/ सामाजिक कार्यों में भी समय बीतेगा/ मनोरंजन व् सैर  सपाटे के लिए अच्छा दिन है/ आज चांदी व् कलात्मक गहनों में निवेश करें/

अंक 4,13,22,31
व्यवसायिक मामले में बदले नजरिये का लाभ मिलेगा/ आप नयी तकनीक के प्रति रूचि दिखायेंगेशुरू में आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता हैपरन्तु आप अपने निर्णय पर दृढ़ रहिये/ लम्बे समय तक लाभ देने वाली योजनाओ की शुरुआत होगी/ सफ़ेद रंग की वस्तुओँ व् दुघ्ध उत्पादों का निर्यात लाभ देगा/

अंक 5,14,23
आज अधिकारी आप के काम कि प्रशंसा करेंगे/ नए काम कि तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी/ नेतृत्व की प्रवृति विकसित होगी/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं का व्यापार फायदा देगा/ आवेश में आकर लिए गए निर्णय व् लापरवाही से किया गया वाहन चालन आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

अंक 6,15,24
आज का दिन आपके लिए कोई विशेष बदलाव नहीं लायेगा/ दैनिक  गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप  संतुष्ट रहेंगे/ शांत चित से दैनिक कार्य पूरे कीजिये/ कुछ समय अपनी पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक  गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान व् पत्रकारिता के प्रति रुझान बढ़ेगा/ आंशिक भाग्यनुकूलता से आप लाभान्वित होंगे व् आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ हीरे, पेट्रोल ,वाहन, लोहे व् कोयले के विक्रेता, सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, धार्मिक साहित्य प्रकाशक व्  वास्तुशास्त्री अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
कार्य क्षेत्र में विवाद से बचें/ विरोधी आपको उलझाने की कोशिश करेंगे/आपके सम्बन्ध भावनाओं की बजाय विचारों पर केन्द्रित करने का प्रयास करें/ धार्मिक क्रियाकलापों में आज आपका रुझान बढ़ेगा/ आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, प्रकाशक, धर्म प्रचारक, हीरे, ईंधन, वाहन व् श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप आंशिक विरोध के बावजूद अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज के दिन तटस्थ भाव से काम कीजिये/ दिन शांति पूर्वक, बिना किसी हलचल के बीतेगा/ कुछ समय  सामाजिक  मेलजोल व् धार्मिक  गतिविधियों  में दीजिये/ हीरे, वाहन, पेट्रोल, कोयले व् प्रिंटिंग इंक के विक्रेता व् फोटो जर्नलिस्ट एवं धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप स्वतंत्र रूप दे निर्णय लेते हुए, अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 


No comments:

Post a Comment