Saturday, December 22, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/12/2018 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  25/12/2018 मंगलवार

अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि सैर सपाटे,आमोद  प्रमोद व् कलात्मक गतिविधियों मैं रहेगी ,परन्तु  आर्थिक संसाधन सीमित रहने से उत्साह में   कुछ कमी रहेगी/सहचर से भी कुछ मन मुटाव का अंदेशा है/आज शिपिंग सेक्टर ,मर्चेंट नेवी ,चांदी व् मोती  के निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत की ओर अधिक ध्यान दीजिये .जल जनित संक्रमण का अंदेशा है/सम्पति की सौदेबाजी भी आज स्थगित कर  दीजिये/ भाग्य अनुकूलता से कुछ आकस्मिक धन व् यश प्राप्ति के आसार हैं/ भूरे रंग की वस्तुओं व् एथिनिक जेवेलेरी,कास्मेटिक,कोफी ,चोकोलेट्स के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/


अंक 3,12,21,30
आज  आपका रुझान सैर सपाटे,साहसिक समुद्री अभियान, नौका विहार में  बढेगा/चांदी, सम्पति के विक्रेता, सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, मर्चेंट नेवी, शिपिंग सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/सहचर की भावनाओं की ओर विशेष ध्यान दीजिये व् चुगलखोरों की अवहेलना कीजिये/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि साहसिक समुद्री अभियान,नौका विहार, सैर सपाटे,मनोरंजन में बढेगी/ शिपिंग सेक्टर, मर्चेंट नेवी, मोती, मत्स्य व् अन्य समुद्री उत्पादों, चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में  आत्मीयता की कमी खलेगी/

अंक 5,14,23
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूर्ण हो पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये व् सम्पति स्थानातरण से जुडी कोई भी प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/आग, शॉट सर्किट के प्रति भी सचेत रहिये/

अंक 6,15,24
आज आपकी रचनात्मक व् कलात्मक प्रवृति मुखर होगी व् कला जगत में  कुछ यश के आसार हैं/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढेगी/ चांदी,एथिनिक जेवेलरी,चोकोलेट्स ,कॉफी, कास्मेटिक के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/सम्पति के लेन देन  से जुडी कोई भी प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/

अंक 7,16,25
आज आपकी रूचि आध्यात्मिक, कलात्मक ,रचनातमक गतिविधियों मैं बढेगी/साहसिक समुद्री अभियान, नौका विहार,सैर सपाटे,आमोद प्रमोद के कार्यक्रम बनेंगे/ चांदी, मोती, मत्स्य के विक्रेता, मर्चेंट नेवी,शिपिंग सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/आज अनर्गल  विवाद से दूर रहिये/

अंक 8,17,26
दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/आध्य्यात्मिक गतिविधियों में  रुझान बढेगा/आज आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/नवरतन,सम्पति के विक्रेता व्  छायाकार  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आर्थिक संसाधन अल्प होने के बावजूद आप अपने निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/नवरतन,सम्पति,प्रकाशन सामग्री के विक्रेता ,फोटो जर्नलिस्ट,ईंधन ,बारूद के विक्रेता,कृषक वर्ग व् भू अनुसन्धान से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment