Sunday, November 4, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/11/2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  10/11/2018

अंक 1,10,19,28
आज नेतृत्व की प्रवृति विकसित होगी/ प्रशासनिक योग्यता व् प्रबंधन क्षमता के आधार पर आप देश विदेश में पहचान बना पाएंगे/ राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट मंडल विदेश भेजने हेतु , विदेश भ्रमण व् खेल स्पर्धा एवं निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु विशेष अनुकूल दिन है/सामाजिक सरोकार व् दान पुन्य की गतिविधियों में  भी आप अग्रणी रहें  विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/सैर सपाटे के कार्यक्रम बनेंगे , परन्तु वाहन चालन में अधिक सचेत रहिये/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/फैशन व् ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग,सौन्दर्य विशेषज्ञ, कॉस्मेटिक सर्जन्स, इवेंट मेनेजर्स, निर्यातक, संगीतकार, कोरियो ग्राफेर्स ,लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, स्लेटी  व श्याम वर्ण वस्तुओं, हीरे, वाहन, पेट्रोल, शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश भ्रमण व् तीर्थ यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई  उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पायेंगे/ आज दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से निभ जायेंगी/ उधार दिया हुआ धन वसूलने में भी दिक्कत आ सकती है/ अनचाहे  मेहमानों की कारण व् संतान पक्ष की किसी चिंता से आप अनमने रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज प्रशासनिक मतभेद व् अहम के टकराव के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है/  विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/अमोद प्रमोद,  मेहमाननवाज़ी व् सैर सपाटे कार्यक्रम बन सकते हैं ,परन्तु वाहन चालन में अधिक सचेत रहिये/ बेंकर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, नर्सिंग होम्स व् मनोरोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार को अनसुना न कीजिये/ अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी आज अपने विशिष्ट पहचान बनायेंगे/ खेल जगत से जुड़े लोग, संगीतकार, निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/बुजर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

अंक 6,15,24
आज दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे व् भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में रहिये/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपको सामान्य परिणाम देंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/हीरे, वाहन, पेट्रोल, पारे व् खेल सामग्री के निर्यातक , लोन व् ट्रेवल एजेंट्स,  नर्सिंग होम्स व मनोचिक्त्सिक, कोरियोग्राफर्स व् इवेंट मैनेजर्स, खेल सवांददाता व् निर्यातक  आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर काबू रखिये/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों की विचारधारा समझने की कोशिश कीजिये व् सामंजस्य की नीति अपनाईये/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता परख लीजिये/ आज सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता कुछ मंदी में रहेंगे/

अंक 9,18,27
अपने सीमित संसाधनों से ही काम चला लीजिये, परन्तु उधार हरगिज़ न लीजिये/आज यात्रा में  भी बाधा का अंदेशा है/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमान के कारण भी आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/धार्मिक क्रियाकलापों में रुझान बढ़ेगा/ ईंधन, कृषि उत्पादों, हीरे , पेट्रोल, लोहे के विक्रेता व् धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment