Saturday, October 27, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/10/2018 सोमवार



अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/10/2018 सोमवार 

अंक १,१०,१९,२८ 
आज का दिन रचनातमक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे के लिए अच्छा है/ उड्डयन,पर्यटन, होटल उद्यमी, परिवहन विभाग, निर्यातक, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, खेल जगत, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, कोरियोग्राफर्स व् इवेंट मेनेजर्स, बेन्केर्स व् लेखाविद, आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ चांदी व् कलात्मक वस्तुओं का व्यापार व् निर्यात लाभप्रद रहेगा/ विदेश गमन के लिए उत्तम दिन है/

अंक २,११,२०,२९
आज का दिन रोमांचकारी है/ अपनी कल्पना को पंख दीजिये/ कलात्मक व् रचनात्मक गतिविधियों से लाभ व् संतुष्टि प्राप्त होंगे/ आज का दिन गतिशीलता व् विदेश गमन एवं निर्यात व्यवसाय के लिए उत्तम है/ परिवहन व् उड्डयन व् पर्यटन विभाग अच्छा लाभ कमाएंगे/ चांदी व् एथिनिक जेवेलेरी विक्रेता, खेल सामग्री व् बालोपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, नर्सिंग होम्स, डे केयर सेंटर्स, बैंकर्स, लोन एजेंट्स, मीडिया व् इवेंट मेनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ३,१२,२१,३०
आज आपका मन गृह सज्जा में रमेगा/ रचनात्मक व् कलात्मक अभिरुचियों के लिए आप समय निकाल पाएंगे/ चांदी, एथिनिक जेव्लेरी व् पेंटिंग्स का कारोबार लाभ देगा/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये अतिथियों की वजह से आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१
आज का दिन गतिशीलता व् उर्जा से भरपूर है/ रचनात्मकता गतिविधियों व् अनुसन्धान कार्यों में समय बीतेगा/ चांदी व् एथिनिक जेवेलेरी का कारोबार लाभ देगा/ आज मनोरंजन में व् मेहमाननवाजी में बिताया गया समय यादगार रहेगा/ विदेश भ्रमण, निर्यात व्यवसाय विस्तार , सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा में भाग लेने हेतु उत्तम दिन है/

अंक ५,१४,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पायेंगे, परन्तु भाग्य अनुकम्पा से आप लाभान्वित होंगे/ विदेश में निर्यात व्यवसाय विस्तार, भ्रमण, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ मनोरोग व् बालरोग चिक्त्सिक व् फिजियोथेरेपिस्ट, लेखाविद व् बेन्कर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ६,१५,२४
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पायेंगे/ आज के दिन बिना किसी उलेखनीय बदलाव के बीतेगा/ आपके कार्य निर्बाध गति से पूरे होंगे/ दिन भर की छोटी छोटी उपलब्धियां आज आपको संतुष्टि देंगी/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक ७,१६,२५
/आहार व् सेहत का विशेष ध्यान रखें/ वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ एयर लाइन्स व् पर्वतारोही आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ खेल समीक्षक, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ८,१७,२६
आज का दिन आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं लायेगा/ शांत
चित से दैनिक क्रिया कलाप पूरे कीजिये/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिए/

अंक ९,१८,२७
आज का दिन तटस्थ भाव से बीतेगा, बिना किसी विशेष बदलाव के/ व्यवस्थित व् शांत मन से दैनिक गतिविधियों की ओर ही ध्यान दे/ संतान पक्ष की किसी समस्या से आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/ आकस्मिक आये मेहमानों के कारण, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/

No comments:

Post a Comment