Wednesday, September 19, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/9/2018 गुरुवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/9/2018 गुरुवार 

अंक 1,10,19,28
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे व् आमोद प्रमोद के लिए अनुकूल दिन है/ चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, मीडिया, अनुवादक, एयर ट्रेवेल्स, होटल उद्यमी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ व्यक्तिगत प्रयास तो सार्थक परिणाम देंगे/ व्यवसायिक व् पारिवारिक क्षेत्र में आपका प्रभुत्व बढेगा/ चांदी, एथनिक ज्वैलरीहस्त शिल्प उत्पादों, सम्पति, सोने व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार, कलाकार, कला दीर्घा संचालक, टूरिज्म सेक्टर, एयर ट्रेवेल्स, मीडिया व् अनुवादक आज अधिक सुखद स्थिति में  रहेंगे/ निवास व् व्यवसाय बदलने के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 3,12,21,30
आज आपकी रचनात्मक क्षमता व् कल्पना शक्ति और अधिक मुखर होगी/ व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ कवि, अनुवादक, टूरिस्ट गाइड, कलाकार,  कुटीर उद्योग से जुड़े लोग, एयर ट्रेवेल्स व् मीडिया, चांदी व् मोती के विक्रेता और निर्यातक, सामाजिक कार्यकर्ता, स्त्री रोग विशेषग्य, शिक्षाविद व् समाज सेवक, आर्किटेक्ट्स व् आन्तरिक सज्जाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ निवास व् व्यवसाय बदलने हेतु विशेष उत्तम दिन है/

अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ कर गुजरना चाहेंगे/ आपकी रूचि अनुसन्धान, आविष्कार, शोध कार्यों, सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व् प्रशासनिक नीति निर्माण व् व्यवसाय विस्तार की योजनाएं बनाने में रहेगी/ वैज्ञानिक, पर्वतारोही, एयर लाइन्स, टूरिज्म सेक्टर, नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक, एयर ट्रेवेल्स व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व अपनी पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/ भाग्य अनुकूलता से आज आप प्रशासनिक व् प्रबंधन गतिविधियों व् पारिवारिक मामलों में प्रभावी रहेंगे/ शिक्षा व् गृह ऋण अजेंट्स, सोने व् सम्पति, सफ़ेद व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, प्रसूति गृह, शिक्षाविद व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आपकी सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप पारिवारिक सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त धन व् समय दे पायेंगे/ आज शिक्षाविद, स्त्री रोग विशेषग्य, आर्किटेक्ट्स, आन्तरिक सज्जाकार ,सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/  किसी एलर्जी या वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ एयर ट्रेवेल्स को भी कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज अस्वस्थता के बावजूद,  आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी व् आप अपने दायित्व पर कर पाएंगे/ कलाकार, आन्तरिक सज्जाकार, आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलजोल में  दीजिये/ आप आंशिक भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, प्रसूति गृह, शिक्षाविद व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
व्यवस्थित चित से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित कीजिये/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पायेंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से आप लाभान्वित होंगे/ पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, स्त्री रोग चिकित्सिक, प्रकाशक व् साहित्यकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 


No comments:

Post a Comment