Wednesday, August 1, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 4/8/2018 शनिवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  4/8/2018 शनिवार  

अंक 1,10,19,28
आज आपके प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण मतभेद बढ सकते हैं/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के दृष्टिकोण को समझने की चेष्टा कीजिये/ सहचर की भावनाओं की कद्र कीजिये; अपव्यय के कारण मनमुटाव का अंदेशा है/ वाहन चालन में भी अतिरिक्त सतर्कता बरतिए/ आज विदेशी संपर्क सूत्र आपको लाभान्वित कर सकते हैं/
अंक 2,11,20,29
आज व्यक्तिगत स्तर पर आपकी उपलब्धियां सामान्य रहेंगी, परन्तु भाग्य अनुकूलता से व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति अधिक दृढ़ होगी/ प्रकाशक, मीडिया, आध्यात्म गुरु, आर्किटेक्ट्स, लोहे, वाहन व् पेट्रोल ,प्रिंटिंग ईंकहीरे के विक्रेता, बालरोग वं मनोरोग विषेशज्ञ, सांस्कृतिक व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों से जुड़े लोग भाग्य अनुकूलता से अधिक लाभान्वित होंगे/

अंक 3,12,21,30
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ धार्मिक गतिविधियों,वास्तु व् ज्योतिष में रूचि बढेगी/ प्रकाशक, मीडिया, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, भवन व् सड़क निर्माता, योग प्रशिक्षक, हीरे, पेट्रोल, वाहन, लोहे के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक व् व्यवसायिक प्रभुत्व बढेगा/ संतान पक्ष की किसी समस्या से परेशानी का अंदेशा है/ 

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि नवाचार, आविष्कार, अनुसन्धान व् शोध कार्यों में बढेगी/ आप लीक से हट कर कुछ करना पसंद करेंगे/ आपकी नव नीतियों का शुरू में विरोध होगा/ आज अहम के टकराव के कारण परेशानी हो सकती है/ वाहन चालन में भी अतिरिक्त सावधानी बरतिए/

अंक 5,14,23
आज प्रशासनिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढेगी व् आपकी बौद्धिक क्षमता से लोग प्रभावित रहेंगे/ विदेशी संपर्क सूत्र आज आपको लाभान्वित कर सकते हैं व् प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ डे केयर सेंटर्स, नर्सरी स्कूल संचालक, बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक, निर्यातक व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये व् बुजुगों की भावनाओं की कद्र कीजिये/ वाहन चालन में अधिक सावधानी बरतिए/
अंक 6,15,24
आज व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास सामान्य परिणाम देंगे/ किसी उल्लेखनीय बदलाव की आशा में न रहिये/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सह्जता से पूरे हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 7,16,25
आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम देंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आप प्रभावपूर्ण ढंग से अपनी बात मनवा पाएंगे/ सामाजिक व् व्यवसायिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढेगी/ धार्मिक गतिविधियों व् वास्तु ज्ञान में रूचि बढेगी/ आर्किटेक्ट्स, सड़क निर्माता, पेट्रोल, वाहन, हीरे के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ 
अंक 8,17,26
आज प्रशासनिक स्तर पर कुछ मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते है/ अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ भाग्य अनुकूलता से आप लाभान्वित होंगे/ धार्मिक गतिविधियों, तीर्थ यात्रा में रुझान बढेगा/ वाहन, पेट्रोल ,प्रिंटिंग ईंक ,लोहे व् हीरे के विक्रेता ,ट्रांसपोर्टर्स, आर्किटेक्ट्स व् सर्जन्स आदि अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से सम्पन्न हो पाएंगी/ सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति भाग्य अनुकूलता के कारण सुदढ़ रहेगी/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं /योग प्रशिक्षक, मीडिया, प्रकाशक, फोटो जर्नलिस्ट, वाहन, पेट्रोल, हीरे, लोहे के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ आज किसी को भी उधार मत दीजिये, अन्यथा वसूलते समय परेशानी का अंदेशा है/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/ गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 


No comments:

Post a Comment