Monday, August 27, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/8/2018 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/8/2018 गुरुवार  

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों या सामाजिक मेलमिलाप में दीजिए/
अंक 2,11,20,29
आज आपकी आर्थिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/  व्यवसायिक क्षेत्र में भी आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/  साहित्यकार, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार , स्त्री रोग विशेषज् व् प्रसूति गृह , सोने,संपति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता , मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज आपकी व्यवसायिक,  सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/  सोने व संपति,सुनहरे रंग की वस्तुओं व् गृह  उपयोगी सामान के विक्रेता, स्त्री रोग विशेषज् व् प्रसूति गृह आज अधिक अनुकूल स्थिति  में  रहेंगे/ आज  आप पारिवारिक  में अधिक समय दे पायेंगे/
अंक 4,13,22,31
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से निभा पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप , आज आपकी पहचान राजनैतिक, प्रशासनिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में बनेगी/ वैज्ञानिक व् शोधकर्ता भी सुखद स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आज आपका अधिकांश समय लेंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  भी कुछ समय दे पाएंगे/ सोने  व संपति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता,  शिक्षा व् गृह ऋण एजेंसियाँ , स्त्री रोग विशेषज्ञ, साहित्य्कार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
आज कारोबारी,  पारिवारिक व्  सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/आप व्यक्तिगत रख रखाव व् परिवार की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/ सोने, सम्पति,  गृह निर्माण सामग्री विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार, साहित्यकार, शिक्षविद, प्रसूतिगृह , सुनहरी  रंग की वस्तुओं के विक्रेता , सामाजिक कार्यकर्ता   आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही  आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ शिक्षाविद, लेखक, मीडिया, प्रसूतिगृह, सोने , सम्पति व् गृह उपयोगी उत्पादों  के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स व् आंतरिक सज्जाकार आज अधिक  अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 8,17,26
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे, परन्तु आप कुछ समय साहित्यिक व् सामाजिक गतिविधियों  में  भी दे पाएंगे/ सोने व् सम्पति, सरसों के तेल व् सुनहरी रंग की वस्तुओं  के विक्रेता ,आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार  मीडिया,  प्रकाशक , प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक व् राजनेतिक स्तर कुछ परेशानी का अंदेशा है/
अंक 9,18,27
 आप अपने व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/  पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा/ साहित्यकार, मीडिया, आर्किटेक्ट्स, सामाजिक कार्यकर्ता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सोने के दीर्घ  कालीन निवेशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment