Tuesday, August 14, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/8/2018 गुरुवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/8/2018 गुरुवार  

अंक 1,10,19,28
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ सैर सपाटे व् आमोद प्रमोद के कार्यक्रम बनेंगे, परन्तु वाहन चालन में अधिक सतर्क रहिये// आप रचनातमक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में भी समय दे पाएंगे/ शिपिंग इंडस्ट्री, समुद्री उत्पादों, मोती व् सी शेल्स कलाकृतियों के विक्रेता, जल शुद्धिकरण सयंत्र, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, शिपिंग सेक्टर, मीडिया व् कलाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ बुजुर्गों के साथ वैचारिक सामंजस्य की नीति अपनाईये/
अंक 2,11,20,29
आज स्वास्थ्य व् पेय जल की शुद्धता की ओर व् वातावरण की स्वच्छता की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ जलजनित संक्रमण से परेशानी अंदेशा है/ आज भाग्य अनुकूलता के दम पर, आप अस्वस्थता के बावजूद, अपने पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार , साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, हीरे, सोने व् सम्पति,  गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ कला व् साहित्य के क्षेत्र में खास पहचान  बना पाएंगे/ व्यवसायिक व् पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा/ निवास व् व्यवसाय बदलने व् निर्यात व्यवसाय विस्तार के लिए उत्तम दिन है/ हीरे, मोती, सोने व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, प्रसूतिगृह, अनुवादक व् कलाकार, मीडिया,प्रकाशक , मनोवैज्ञानिक, धर्म प्रचारक, परिवहन विभाग व् शिपिंग सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/
अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों आमोद प्रमोद, सैर सपाटे, नौका विहार आदि में बढ़ेगी/ शिपिंग व्यवसाय से जुड़े लोग, मीडिया कलाकार, अनुवादक साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, मोती व् सीफ़ूड के विक्रेता, धर्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अहम पर यथासम्भव्  काबू रखिये; प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर  कुछ मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ बुजुर्गों की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिये व् उन्हें समुचित सम्मान दीजिये/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत  प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य  अनुकूलता से, आपकी सामाजिक, पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ पारिवारिक व् प्रबंधन  गतिविधियों में भी आप अग्रणी रहेंगे/ सोने व् सुनहरी रंग की वस्तुओं, गृह  उपयोगी सामान व्  सम्पति के विक्रेता, साहित्यकार,  प्रकाशक, नर्सिंग होम्स , शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ बुजुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप सन्तुष्ट रहेंगे/ परिवार की सुख सुविधा हेतु कुछ अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक दायरा विस्तृत होगा/ आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, साहित्यकार, आर्कीटेक्टस सामाजिक कार्यकर्ता, शैक्षणिक संस्था संचालक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज आपके प्रयास बहुत सार्थक रहेंगे व् भाग्य अनुकूलता से भी आप अपेक्षकृत अधिक लाभान्वित होंगे/ साहित्यकार,  आर्किटेक्ट्स,  निर्यातक, शिपिंग सेक्टर, जल शुद्धिकरण सयंत्र, सामाजिक कार्यकर्ता, हीरे, सोने, मोती, सम्पति  के विक्रेता, कुटीर उद्योगपति, मीडिया, प्रकाशक व् साहित्यकार,  टूरिस्ट गाइड, आर्किटेक्ट्स, प्रसूतिगृह, धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ  सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ साहित्यिक  व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में बिताया गया समय सार्थक रहेगा/ आर्किटेक्ट्स, मीडिया, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, सोने व् सम्पति, वाहन, पेट्रोल, शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता , प्रसूतिगृह व् सर्जन्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ रिहायशी सम्पति में दीर्घ कालीन निवेश हेतु अनुकूल दिन है/ घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार है/ आज आपके सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आपकी व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने, सम्पति, ईंधन, वाहन, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, साहित्यकार, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स व् सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक क्रिया कलापों व् साहित्यिक गतिविधियों में रुझान बढेगा/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में  रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 


No comments:

Post a Comment