Sunday, May 28, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्य फल दिनांक 29/5/2017

 अंकों के आधार पर आपका भविष्य फल    दिनांक 29/5/2017

अंक 1,10,19,28
आज आप शांत चित से अपने दैनिक  निर्धारित लक्ष्य पूरे  कर पाएंगे/ सैर सपाटे, आमोद प्रमोद के कार्यक्रम बनेंगे/ विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन है/ पर्यटन व् उड्डयन सेक्टर, कवि व् अनुवादक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेँगे/ चांदी के निवेशक व् विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ आज वाहन चालन में अधिक सावधानी बरतिए/ अहम पर भी काबू रखिये/

अंक 2,11,20,29
आज  भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको लाभान्वित करेंगे/ पर्यटन सेक्टर व्  हवाई यात्रा सेवाएँ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेँगे/ रचनात्मक व् कलात्मक प्रवृति निखरेगी/ प्रतियोगिता में अग्रणी रहेंगे व् आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ चांदी, हीरे ,पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/कॉस्मेटिक सर्जरी हेतु अनुकूल दिन है/

अंक 3,12,21,30
आज आप शांत चित से विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे व् स्पर्धा में सफल रहेंगे/ सामाजिक प्रभुत्व बढेगा/ व्यवसायिक क्षेत्र में स्थिति और सुदढ़ होगी/ हीरे, चांदी, पेट्रोल, वाहन, प्रकाशन सामग्री के विक्रेता, मीडिया ,शल्य चिकित्सिक,लेखक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
तीर्थ यात्रा के अवसर बनेंगे/

अंक 4,13,22,31

आज आपकी कार्य शैली में कुछ नवनीता रहेगी/ कुछ आलोचना भी हो सकती है; परन्तु आप व्यवस्थित व् शांत चित से अपने निर्धारित लक्ष्य पाने में लगे रहें/ अहम पर काबू रखिये/ वाहन चालन में अतिरिक्त सावधानी बरतिए/ चांदी के विक्रेता व् निर्यातक अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज व्यक्तिगत प्रयास  आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूरे हो पाएंगे/ बुजुर्गों व्  अधिकारीयों के साथ सामंजस्य की नीति अपना कर चलने में ही हित है/ वाहन चालन में  भी अधिक सावधानी बरतिए/
अंक 6,15,24
आज  व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति मैं कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी  खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 7,16,25
आज सेहत की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ वायु जनित संक्रमण का अंदेशा है/ हवाई यात्रा में व् विदेश गमन के कार्यक्रम में भी  बाधा आ सकती है  /
 अंक 8,17,26
 दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे /सामाजिक प्रभुत्व बढेगा/ सर्जन , आर्किटेक्ट,धर्म गुरु, प्रकाशक,हीरे ,पेट्रोल के विक्रेता,मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य  सहजता से पूर्ण  होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ योग ध्यान, वास्तु परामर्श व् आध्यात्मिक गतिविधियों में मन रमेगा/ फोटो जर्नलिस्ट, सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स , ट्रांसपोर्टर्स, मीडिया व् प्रकाशक, हीरे, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

No comments:

Post a Comment