Friday, April 7, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 8/4/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 8/4/2017

अंक 1,10, 19, 28

आज वाहन चालन मे विशेष सतर्कता बरतिए/वाहन क्रय भी स्थगित कर दीजिये/ आज बचते बचते भी अधिकारियों से विवाद का अंदेशा है/अहम पर नियंत्रण रखिये/ अनर्गल वाद विवाद में उलझने से आपको ही परेशानी होगी/

अंक 2, 11, 20, 29

आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में  वृद्धि होगी/ पारिवारिक सम्बन्ध प्रगाढ़  होंगे/आर्किटेक्ट, मीडिया, जर्नलिस्ट, धर्म गुरु, प्रकाशक, वास्तु विद व् भविष्य वेता विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज शल्य चिकित्सा व कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए अनुकूल दिन है/ हीरे, पेट्रोल व वाहन के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति मे रहेंगे/

अंक 3, 12, 21, 30

आज आपकी रूचि आध्यात्मिक गतिविधियों में रहेगी/ तीर्थ यात्रा के अवसर भी बनेंगे/ सामाजिक प्रभुत्व बना रहेगा/ कार्य क्षेत्र में  निर्धारित लक्ष्य पूरे कर पाएंगे/ धर्म प्रचारक, वास्तु विद, ज्योतिषी, मीडिया, हीरे, वाहन ,पेट्रोल  व् सरसों के तेल के विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शल्य चिकित्सिक अपनी दक्षता सिद्ध कर पाएंगे/

अंक 4, 13, 22, 31

आज प्रशासनिक नवाचारों व आविष्कारों के लिए अनुकूल दिन है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व दुग्ध उत्पादों का विक्रय अतिरिक्त लाभ देगा/ परन्तु आज मन को संयमित रखिये व उच्च अधिकारियों से ताल मेल बनाये रखने में  ही हित है/ वाहन चालन में  विशेष सावधानी बरतिए व आज वाहन क्रय भी स्थगित कर दीजिये/

अंक 5, 14, 23

आज जल्द बाज़ी में  लिया गया निर्णय नुक्सान का कारण बन सकता है/ संयमित मन से कार्य कीजिये/ अपने बुजुर्गों की भावनाओं का विशेष ध्यान रखिये व उच्च अधिकारियों से सामंजस्य की नीति अपनाईये/ वाहन चालन में  सावधानी बरतिए/

अंक 6, 15, 24

आज का दिन बिना किसी विशेष बदलाव के सामान्य रूप से बीतेगा/ दिन भर की छोटी छोटी गतिविधियाँ निर्बाध सम्पन्न हो जाने से आप शांत चित रहेंगे/  कुल मिला कर दिन शान्तिप्रद है/

अंक 7, 16, 25

आज आपकी सामाजिक स्थिति सुदढ़ होगी/ कार्य क्षेत्र में  निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति होगी/मीडिया, जर्नलिस्ट, प्रकाशक, शल्य चिकित्सिक ग्रह अनुकूलता का लाभ प्राप्त करेंगे/ हीरे, वाहन व् पेट्रोल, सरसों के तेल के व्यापारी, लोहे व् वाहन विक्रेता विशेष लाभ प्राप्त करेंगे/

अंक 8, 17, 26

आज आपकी रूचि आध्यात्मिक गतिविधियों व् धर्म,दर्शन शास्त्र व् ज्योतिष के अध्ययन में  रहेगी/ शल्य चिकित्सिक, वास्तु विद, आर्किटेक्ट विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ परिवहन विभाग, प्रकाशक, हीरे व् वाहन के व्यापारी ग्रह अनुकूलता से विशेष लाभ प्राप्त करेंगे/ आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी /

अंक 9, 18, 27

आज तीर्थ यात्रा के अवसर बनेंगे/ धार्मिक व् समाज सेवा की गतिविधियों में  मन रमेगा/ सामाजिक सम्मान में  वृद्धि होगी व् कार्य क्षेत्र में  प्रभुत्व बना रहेगा/ हीरे व् वाहन के विक्रय, ईंधन व् वाहन के व्यापार से विशेष लाभ मिलेगा/ आज आप सभी कार्य दृढ़ निश्चय से करेंगे व् सफलता प्राप्त होगी/






















































No comments:

Post a Comment