Monday, March 26, 2012

NUMERO TIPS FOR 27/3/2012

NUMERO TIPS FOR D DAY 27/3/2012
=============================
ENDEAVOUR TO RETAIN A COOL N COMPOSED MIND N AVOID INDULGENCE IN HEATED ARGUEMENTS.DEVOTE SOMETIME TO MEDITATION N RELIGIOUS PURSUITS.D DAY IS ESPECIALLY FINE FOR DEFENCE N JUDICIAL SERVICES.MEDIA WILL BE MORE INFLUENTIAL TODAY.

LUCKY NUMBERS FOR D DAY ARE NINE N EIGHT.

LUCKY COLORS FOR D DAY ARE RED ,BLACK N RUST COLOR.
===============================================================================================================================
आज के दिन आपके लिए विशेष क्या है    २७/३/२०१२
====================================
आज आप स्वभाव की उग्रता पर काबू रखिये व् विवादस्पद स्थितियों से दूर रहिये/अनर्गल विवाद आपकी परेशानी बड़ा सकते है/योग साधना व् धार्मिक क्रिया कलापों मैं कुछ समय बिताने की कोशिश कीजिये/आज  मीडिया,सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे//
आज के शुभ रंग लाल व् कला हैं/
आज के भाग्यशाली अंक ९ व् ८ हैं/
=================================================================================================================================

ANK JYOTISH FOR 27/3/2012


अंक १,१०,१९,२८
आज व्यक्तिगत स्तर पर उपलब्धियां सामान्य रहेगी/दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूरी हो पाएंगी/अहम के टकराव से परेशानी हो सकती है/बुजर्गों व उच्च  अधिकारियों की हरगिज़ अवहेलना न कीजिये/वाहन चालन मैं भी आतिरिक्त सतर्कता बरतिए/
अंक २,११,२०,२९
आज सेहत व आहार की ओर ध्यान दीजिये/कोई पुराना चर्म रोग व रक्त विकार या ज्वर आपकी परेशानी का कारण हो सकते हैं/सम्पति के किसी वाद मैं प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/सामाजिक प्रतिष्ठा मैं बढोतरी होगी व् आपकी राय का मान होगा/पेट्रोल ,वाहन व् हीरे के विक्रेता अतिरिक्त लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/मीडिया अधिक प्रभावशाली रहेगी/
अंक ३,१२,२१,३०
आज आपकी रूचि आध्यात्मिक गतिविधियों मैं रहेगी/गृहस्थ मैं कुछ मांगलिक कार्य के आसार हैं/सामाजिक व् व्यवसायिक प्रभुत्व बढेगा/हीरे,नवरतन,ईंधन,वाहन के विक्रेता,सम्पति निवेशक,धर्म गुरु,मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग आज गृह अनुकूलता से विशेष लाभान्वित होंगे/
अंक ४,१३,२२,३१
आज शांत मन से दैनिक क्रिया कलापों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/अनर्गल वादविवाद व् अहम के टकराव से परेशानी का अंदेशा है/बुजुर्गों,उच्च अधिकारीयों से सामंजस्य बिठा कर चलिए/ वाहन चालन मैं भी विशेष सतर्कता बरतिए/
अंक ५,१४,२३
आज सेहत व् आहार की और विशेष ध्यान दीजिये व् आप इतने समय से जो नियमित हेल्थ चेकअप टालते आये है,उसे और अधिक स्थगित करना आपकी परेशानी बड़ा सकता है/सम्पति से जुडी कोई  न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/अहम पर काबू रखना बहुत ज़रूरी है/विवादास्पद स्थितियों से यथासंभव दूर रहिये/
अंक ६,१५,२४
आज सम्पति का लेन देन स्थगित कर दीजिये/अनर्गल वाद विवाद से भी दूर रहिये/रक्त चाप बढने का अंदेशा है/व्यवस्थित मन से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केन्द्रित रखिये/
अंक ७,१६,२५
आज आपका सामाजिक प्रभुत्व बढेगा ,परन्तु यथासंभव व्यवहार विनम्र रखिये/उग्रता व् अनर्गल वादविवाद का असर आपकी सेहत पर पड सकता है/सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/
अंक ८,१७,२६
आज धार्मिक गतिविधियों मैं रुझान बढेगा व् तीर्थ यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/सामाजिक  व् व्यवसायिक प्रभुत्व बढेगा/मीडिया,फोटो जर्नलिस्ट,आर्किटेक्ट्स,सर्जन्स अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/
अंक ९,१८,२७
आज घर मैं कुछ मांगलिक गतिविधियों के आसार है/व्यवसायी व् सामाजिक दायित्व भी बखूबी निभ जायेंगे/आप उर्जावान रह कर ,विभिन्न प्रतियोगिताओं मैं भी अग्रणी रहेंगे/सम्पति निवेशक,सेना व् न्यायिक पेशे से जुड़े लोग,फोटो जर्नलिस्ट,भू सर्वेक्षक अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

Sunday, March 25, 2012

ANK JYOTISH FOR 26/3/2012

अंक १,१०,१९,२८
आज आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/विदेशी सम्पर्क सूत्र लाभ दिलाएंगे/मर्चेंट नेवी,शिप्पिंग,मत्स्य पालन विभाग,चांदी व मोती,समुद्री उत्पादों के विक्रेता व निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/आज अनर्गल वाद विवाद आपकी प्रशासनिक गतिविधियों मैं बाधा दल सकते है/अहम पर काबू रखिये/
अंक २,११,२०,२९
आज आपका सामाजिक व व्यवसायिक प्रभुत्व बढेगा/आपकी राय का मान होगा/रचनात्मक प्रवृति भी मुखर होगी/चांदी,हीरे,वाहन,पेट्रोल,प्रिंटिंग ईंक के विक्रेता व निर्यातक अधिक लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/आज जल जनित संक्रमण का अंदेशा है/पेय जल की शुद्धता व पर्यावरण की स्वच्छता के ओर विशेष ध्यान दीजिये/
अंक ३,१२,२१,३०
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास व भाग्यानुकुलता,दोनों से ही आप लाभान्वित होंगे/सामाजिक,व्यवसायिक स्थिति सुद्ढ़ होगी/आर्किटेक्ट्स,वास्तु विद,धर्म गुरु,मीडिया,प्रकाशक,कॉस्मेटिक सर्जन्स,हीरे,पेट्रोल व वाहन के विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/सामाजिक व साहित्यिक गतिविधियों मैं आपका प्रभुत्व बढेगा/
अंक ४,१३,२२,३१
आज अहम के टकराव व प्रशासनिक मतभेद के कारण आप खिन्न चित रहेंगे/चित एकाग्रित करने का प्रयास कीजिये/कलात्मक गतिविधियों व आमोद प्रमोद,सैर सपाटे मैं बिताया गया समय आपको आनंदित रखेगा/चांदी व समुद्री उत्पादों का निर्यात लाभ देगा/
अंक ५,१४,२३,
आज मन  की चपलता पर काबू रखिये व बुजुर्गों एवं उच्च अधिकारियों के विचारों का मान कीजिये/अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बड़ा सकता है/वाहन चालन मैं भी विशेष सतर्कता बरतिए/
अंक ६,१५,२४
आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा/दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध सम्पन्न हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/आज किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं/
अंक ७,१६,२५
आज सामाजिक व व्यवसायिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/घर परिवार मैं आपकी राय का मन होगा/मर्चेंट नेवी,शिप्पिंग व मत्स्य पालन सेक्टर,समुद्री उत्पादों व चांदी,मोती के निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/आप शांत चित से रचनात्मक गतिविधियों व योग साधना के लिए समय दे पाएंगे/हीरे,चांदी,वाहन,पेट्रोल विक्रेता,ट्रांसपोर्टर्स,शल्य चिकित्सिक विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक ८,१७,२६
आज आपके व्यक्तित्व का प्रभाव बढेगा/आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/धर्म गुरु,वास्तु विद,भविष्य वेता,प्रकाशक,मीडिया,शल्य चिकित्सिक अपनी खास पहचान बना पाएंगे/हीरे,वाहन ,पेट्रोल,शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/आध्य्मिकता मैं रुझान बढेगा/
अंक ९,१८,२७
आज धार्मिक प्रवृति मुखर होगी/तीर्थ यात्रा  के आसार है/आपकी सामाजिक छवि प्रशस्त होगी/व्यवसायिक व पारिवारिक मामलों मैं आपकी राय का मान होगा/मीडिया व धर्म गुरु अधिक प्रभावशाली रहेंगे/हीरे,वाहन व पेट्रोल का विक्रय आतिरिक्त लाभप्रद रहेगा/



Saturday, March 24, 2012

ANK JYOTISH FOR 25/3/2012

अंक १,१०,१९,२८
आज आप शांत चित से विभिन्न गतिविधियों मैं भाग लेंगे व् अग्रणी रहेंगे/नेतृत्व व् समाज सेवा की प्रवृति मुखर होगी/कुछ विरोधी तत्व आपकी सामाजिक छवि बिगाड़ने  की चेष्टा करेंगे,पतन्तु असफल रहेंगे/आज आप मनोवैज्ञानिक विशलेष्ण द्वारा समस्याओं का हल पाने की चेष्टा करेंगे/सैर सपाटे,साहसिक समुद्री अभियान व् धर्म प्रचार मैं रूचि रहेगी/चांदी,समुद्री उत्पादों,दुग्ध उत्पादों व् सफ़ेद रंगे की वस्तुओं के निर्यातक विशेष लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/शिप्पिंग व् मत्स्य पालन विभाग,मर्चेंट नेवी विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक २,११,२०,२९
आज जल जनित प्रदुषण से परेशानी का अंदेशा है/पेय जल की शुद्धता पर विशेष ध्यान दीजिये/आज फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/भूरे रंग की वस्तुओं,चर्म उत्पादों व् कॉस्मेटिक्स का विक्रय अतिरिक्त लाभ देगा/
अंक ३,१२,२१,३०
आज आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/नव निवेश स्थगित कर दीजिये/कुछ अपयश का भी अंदेशा है/मन एकाग्रित रखिये व् कलात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों पर समय दीजिये/आज सहचर से संबंधों मैं आत्मीयता की कमी महसूस होगी/धार्मिक गतिविधियों,सैर सपाटे मैं मन रमेगा/
अंक ४,१३,२२,३१
आज आप शांत मन से कलात्मक व् रचनात्मक गतिविधियों व् सामाजिक सरोकार के कार्यों मैं भाग ले पाएंगे/नेतृत्व क्षमता निखरेगी/उच्च असामाजिक तत्व आपकी प्रतिष्ठा धूमिल करने की चेष्टा करेंगे,परन्तु असफल रहेंगे/आज चांदी,मोती व् समुद्री उत्पादों का व्यवसाय अतिरिक्त लाभ देगा,परन्तु नव निवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/
अंक ५,१४,२३
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास आपके लिए कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं लायेंगे,परन्तु भाग्य अनुकूलता से आप लाभान्वित होंगे/दान पुन्य ,सामाजिक सरोकार की गतिविधियों मैं आप अग्रणी रहेंगे व् मित्र 
मंडली का सहयोग भी जुटा लेंगे/आज आपके राजनीतिक सम्पर्क व् उच्च अधिकारियों से ताल मेल के द्वारा कुछ आकस्मिक लाभ मिलने के आसार हैं/
अंक ६,१५,२४
आज आपके दाम्पत्य सुख मैं वृद्धि होगी/प्रेम प्रसंग मैं भी माधुर्य बढेगा/ कुछ आकस्मिक धन लाभ के आसार हैं/फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग,चर्म उत्पादों,कॉस्मेटिक्स ,तम्बाकू,काफी के विक्रेता आज अतिरिक्त लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/
अंक ७,१६,२५
आज आप सहजता से अपने निर्धारित लक्ष्य पूरे कर पाएंगे/आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे एवं साहसिक समुद्री अभियान के कार्यक्रम बनेंगे/भूरे रंग की वस्तुओं,चांदी,मोती व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/मीडिया,कला समीक्षक,आध्यत्म गुरु,सेक्सोलोजिस्ट्स,सौन्दर्य विशेषग्य अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/
अक ८,१७,२६
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास सामन्य परिणाम देंगे/सामंजस्य की नीति अपना कर चलिए व् अपने बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों की भावनाओं की कद्र कीजिये/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के व्यापार मैं आज आशा अनुकूल लाभ नहीं मिल पायेगा/
अंक ९,१८,२७
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति मैं कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/शेयर्स मैं हरगिज़ निवेश न कीजिये/कुछ अपयश का भी अंदेशा है/मन को शांत व् व्यवस्थित रखने की चेष्टा कीजिये/


,
 



Friday, March 23, 2012

ANK JYOTISH FOR 24/3/2012

अंक १,१०,१९,२८
आज प्रेम प्रसंग मैं मधुरता की कमी रहेगी/आर्थिक तंगी के कारण,सहचर से कुछ मन मुटाव का अंदेशा है/अहम पर काबू रखिये/अनर्गल वादविवाद से स्थिति बिगड़ सकती है/वहमन चालन मैं भी आतिरिक्त सावधानी बरतिए/विदेशी सम्पर्क सूत्रों से कुछ लाभ के आसार हैं/
अंक २,१२,२१,३०
आज आप आर्थिक व सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठित रहेंगे/आपकी राय का मान होगा/व्यवसायिक क्षेत्र मैं भी आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति मैं रहेंगे/रिकी व योग प्रशिक्षक,खिलाड़ी,कलाकार,कला समीक्षक,सीमेंट,पारे,हीरे के निर्य्तक विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/आमोद प्रमोद व मेहमान नवाजी पर आप सहर्ष व्यय करेंगे/प्रेम प्रसंग मैं आत्मीयता बढेगी/
अंक ३,१२,२१,३०
आज आपकी रूचि आध्यात्मिक गतिविधियों मैं रहेगी/संतान पक्षकी किसी समस्या से आप विश्लित हो सकते है,परन्तु अंत मैं आपकी ही बात मणी जायेगी/व्यवसायिक प्रभुत्व बढेगा/नव निवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/
अंक ४,१३,२२,३१
आज अपव्यय के कारण सहचर से मन मुटाव का अंदेशा है/व्यय से पहले बजट बना लीजिये/आर्थिक स्तर पर दिन जोखुम पूर्ण है/नव निवेश स्थगित कर दीजिये/आज विदेशी सम्पर्क आपको कुछ लाभ दिला सकते हैं/
अंक ५,१४,२३
आज अंतरात्मा की पुकार को अनसुना न कीजिये/गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/व्यवसाय के विस्तार के आसार हैं/अहम पर काबू रखिये व अपने बुजुर्गों व उच्च अधिकारियों की अवहेलना न कीजिये/वाहन चालन मैं आतिरिक्त सावधानी बरतिए/
अंक ६,१५,२४
आज आपकी आर्थिक स्थिति आपको उत्साहित रखेगी/फैशन व ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग,फिल्म निर्माता,भूरे रंग की वस्तुओं व तम्बाकू,चर्म उत्पादों के विक्रेता आज आतिरिक्त लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/सहचर से आत्मीयता बढेगी/
अंक ७,१६,२५
आज आपके व्यक्तिगत प्रयास आपकी सामाजिक व्यवसायिक स्थिति मैं सुधार लायेंगे व आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/प्रतियोगी परीक्षा के भी अनुकूल परिणाम मिलेंगे/हीरे व एथिनिक जेवेलेरी,पेट्रोल व वाहन के विक्रेता,मीडिया,प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक ८,१७,२६
आज आपका सामाजिक व व्यवसायिक प्रभुत्व बढेगा/कार्य क्षमता निखरेगी/धार्मिक गतिविधियों,वास्तु व ज्योतिष ज्ञान की ओर भी रुझान बढेगा/हीरे,पेट्रोल,वाहन,प्रिंटिंग ईंक के विक्रता,आर्किटेक्ट्स,सर्जन अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक  ९,१८,२७
आज आर्थिक संस्धों की अमी के कारण आपकी खिन्नता बढेगी व  संतान पक्ष की समस्याओं से भी आप अनमने रहेंगे/यात्रा प्रवास के कार्यक्रम मैं भी बाधा का अंदेशा है/आज आपको किसी प्रियजन की कमी बहुत महसूस होगी/


Thursday, March 22, 2012

NUMER PREDICTIONS FOR 23/3/2012




Predictions





*  Pick a Date
Number 1 *
Number 2 *
Number 3 *
Number 4 *
Number 5 *
Number 6 *
Number 7 *
Number 8 *
Number 9 *


Wednesday, March 21, 2012

ANK JYOTISH FOR 22/3/2012

अंक गणना                         दिनांक २२/३/२०१२



अंक १,१०,१९,२८
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति मैं कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/दिन सामान्य रूप से बीतेगा,परन्तु दैनिक गतिविधियाँ निर्बाधित पूरी हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/
अंक २,११,२०,२९
आज भाग्य अनुकूलता से आपकी घरेलू व् व्यवसायिक जिम्मेदारियां बखूबी निभ जायेंगी/सामाजिक स्थिति सम्माजनक रहेगी/सोने,सम्पति व् पाठ्य सामग्री तथा गृह उपयोगी उत्पादों  के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/आंतरिक सज्जाकार,समाज सेवक,साहित्यकार अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/
अंक ३,१२,२१,३०
आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभ जायेंगे/परिवार व् समाज मैं आपकी राय का मन होगा/सोने,सम्पति,सुनहरी रंग की वस्तुओं व् पाठ्य सामग्री का विक्रय अतिरिक्त लाभप्रद
रहेगा/साहित्य जगत मैं नाम होगा/
अंक ४,१३,२२,३१
आज आपका रुझान अनुसंधान्नावाचार व् आविष्कार की और रहेगा/अपने उत्पाद पेटेंट करवाने के लिए भी अनुकूल दिन है/आज आप लीक से हट कर कुछ करना चाहेंगे/आपके प्रशासनिक नवाचारो को भी सहज अनुमोदन मिलेगा/सफ़ेद रंग की वस्तुओं का विक्रय अतिरिक्त लाभप्रद रहेगा/ आज नेतृत्व की प्रवृति भी मुखर होगी/
अंक ५,१४,२३
आज शिक्षा,गृह  निर्माण हेतु ऋण लेने व् देने के लिए अनुकूल दिन है/सोने व् सम्पति मैं निवेश लाभ देगा/साहित्यिक व् सामाजिक गतिविधियों मैं मन रमेगा/सामाजिक छवि सुधरेगी/
अंक ६,१५,२४
आज परिवार की सुख सुविधा के लिए आप सहर्ष व्यय करेंगे/गृह निर्माण व् आंतरिक सज्जा के लिए अनुकूल दिन है/सोने,सम्पति व् अध्ययन सामग्री का विक्रय अतिरिक्त लाभप्रद रहेगा/
अंक ७,१६,२५
आज गृहस्थी मैं आपका मन रमेगा व् सामाजिक स्थिति अधिक सुदढ़ होगी/आर्किटेक्ट्स,कलाकार,सोने,सम्पति व् पाठ्य सामग्री के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/
अंक ८,१७,२६
आज प्रशासनिक मतभेद आपकी खिन्नता बड़ा सकते है/चित व्यवस्थित रखने की चेष्टा कीजिये व् अहम पर काबू रहिये/अपने बुजुर्गों की भावनाओं की विशेष कद्र कीजिये/पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/
अंक ९,१८,२७
आज व्यक्तिगत प्रयास कोई विशेष रंग नहीं ला पाएंगे,परन्तु भाग्य अनुकूलता से आपके बाधित कार्य भी पूरे हो पाएंगे/पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभ जायेंगे/सोने व् सम्पति मैं दीर्घ  कालीन निवेश कीजिये/ /