Monday, May 16, 2011

NUMEROLOGY SESSION WID EDITOR PRANAAMINDIA

DSC08668.JPG   Numerology Session wid Editor www.aajkikhabar.com

ANK GANANA 17.05.2011

अंक गणना १७.०५.२०११
अंक १ 
आज आप विवादास्पद स्थितियों से यथासम्भव दूर रहिये/वाहन चालन मैं सतर्कता बरतिए/आज बचते बचते भी कलह' का अंदेशा है/
अंक २
आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवा पाएंगे,परन्तु क्रोध पर नियन्त्रण रखिये /पत्रकार,लेखक,वास्तुविद,वाहन विक्रेता अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
आग व् गर्मी से नुक्सान का अंदेशा है/
अंक ३
आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा मैं वृद्धि होगी व्  अपना पक्ष दृढ़ता पूर्वक प्रस्तुत कर  पाएंगे/भवन निर्माता, वास्तुविद,सम्पति निवेशक ,सेना व्  न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग फायदे मैं रहेंगे/वाहन व् ईंधन,प्रकाशन व् परिवहन से सम्बद्ध लोग लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/
अंक ४
आज बेवजह किसी से उलझिए मत व्  वाद विवाद से दूरी बनाये रखिये/वाहन  चालन मैं भी सावधानी बरतिए/
अंक ५
आज मन की चपलता पर नियन्त्रण रखिये व्  विवादस्पद स्थितियों से खुद को दूर रखिये/वाहन व् सम्पति मैं निवेश स्थगित कर दीजिये/
अंक ६
आज क्रोध,गर्मी व् आग से हानि का अंदेशा है/सम्पति से जुड़ी कोई मुकदमेबाजी आज शुरू न कीजिये/
अंक ७
क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए, विनम्रता से अपनी बात मनवाने की कोशिश करेंगे ,तो मान ली जायेंगी/सम्पति मैं निवेश स्थगित कर दे/पत्रकार,वास्तुविद, धर्म गुरु विशिष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक ८
आज आपका ध्यान आध्यात्मिक गातिविधियों मैं रेमेगा व् तीर्थ यात्रा के अवसर भी बनेंगे/भू उत्पादों व् बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता, ईंधन व् कुकिंग गैस विक्रेता ,पत्रकार,भवन निर्माता ,सम्पति निवेशक लाभप्रद स्थिति मैं होंगे/
अंक ९
आज सामाजिक मान सम्मान मैं वृद्धि होगी/सेना, वकालत से जुड़े लोग,वाहन व् पेट्रोल विक्रेता.गैस विक्रेता व् भवन निर्माता,प्रोपर्टी विक्रेता  अच्छा लाभ अर्जित कर पाएंगे/तीर्थ यात्रा के अवसर बनेंगे/

 /

Sunday, May 15, 2011

ANK GANANA 16.05..2011

अंक १
आज का दिन रोमांचकारी व् उत्साहवर्धक है/उड्डयन व् पर्यटन विभाग ,होटल व्यवसायी, शिप्पिंग व् समुद्री व्यापार से जुड़े लोग लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/कलात्मक अभिरुचियों की और ध्यान दे पाएंगे/
अंक २
आज समुद्री यात्रा न करें व् जल जनित संक्रमण से भी बचने की चेष्टा कीजिये/आहार व् जल की शुद्धता  की और विशेष ध्यान दे/चांदी व् कलात्मक वस्तुओं के व्यापारी ,उड्डयन व् पर्यटन विभाग एवं मीडिया लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/
अंक ३
आज अपनी कल्पना को मुक्त उढ़ान दीजिये/लेखन व् कलात्मक अभिरुचियों के लिए उत्तम दिन है/मर्चेंट नेवी ,शिप्पिंग व् उड्डयन विभाग,समुद्री उत्पादों के विक्रेता व् धर्म प्रचारक विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक ४
आज चित शांत व् प्रसन्न रहेगा/स्वास्थ्य मैं तरो ताज़गी अनुभव करेंगे/चांदी, मोती,नमक,मत्स्य व् सी शेल्स का व्यापार लाभ देगा/साहसिक समुद्री अभियानों मैं रूचि रहेगी/
अंक ५
आज का दिन बिना किसी विशेष बदलाव के शांतिपूर्ण बीतेगा/अपनी दिनचर्या पर ही ध्यान दे / 
 अंक ६
आज का दिन शान्तिप्रद है व् आपके कार्य सुचारू रूप से पूरे हो पाएंगे/
अंक ७
आज आपका रुझान आध्यात्म की और रहेगा व्  कलात्मक अभिरुचियों के लिए भी समय निकाल पाएंगे/समुद्री साहसिक अभियान, समुद्री उत्पादों व् चांदी के व्यापार के लिए अनुकूल दिन है/
अंक ८
आज के दिन आपकी स्थिति मैं कोई विशेष बदलाव या नयापन नहीं आयेगा/शांत चित से दिनचर्या पर ध्यान केन्द्रित कीजिये/
अंक ९
आज का दिन शान्तिप्रद है व्  आपके कार्य बिना बाधित हुए, पूर्ण हो पाएंगे/

Saturday, May 14, 2011

ANK GANANA 15.05.2011


अंक गणना 
दिनांक 15.5.2011
अंक 1. आज प्रशासनिक कार्य सुगम रूप से निभ जाएंगे। परन्तु आपकी नीतियों का आरम्भ में विद्रोह होगा। आज आर्थिक नव-निवेश न करें व फिजूलखर्ची से भी बचें ।
अंक 2. आज का दिन मनोरंजन, आमोद-प्रमोद के लिउ अच्छा है। फैशन, ग्लैमर गतिविधियों व फिल्म निर्माण, कला समीक्षा से जुड़े लोग विशिष्ट अनुकूल स्थिति में रहेंगे। 
अंक 3. आज आर्थिक जोखिमपूर्ण दिन है। नव निवेश न करें। कुछ लोग आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते है। 
अंक 4. आज प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में आरम्भ में अवरोध होगा। कुछ लोग विरोध करेंगे। परन्तु बाद में समर्थन प्राप्त है। जाएगा। आर्थिक नव - निवेश न करे। बचते-बचते जीवनसाथी से कलह का अन्देशा है। 
अंक 5. आज के दिन प्रशासनिक नीति - निर्धारण के लिए अनुकूल है। सफेदन रंग की वस्तुओ व दुग्ध उत्पादों का कारोबार लाभ देगा। 
अंक 6. आज का दिन फैशन व ग्लैमर से जुड़े लोगो, सौन्दर्य विशेषज्ञो व कलाकारों के लिए उत्तम है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी व यश में वृद्धि होगी। 
अंक 7. आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। चर्म उत्पादो, सौन्दर्य प्रसाधनो व भूरे रंग की वस्तुओ का व्यापार लाभ देगा। जीवनसाथी से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। 
अंक 8. आज विवादास्पद मामलों से दूर रहिए तथा प्रशासनिक विवादो में न उलझिए। अहम पर नियन्त्रण रखते हुए दैनिक क्रिया कलापो पर ध्यान केन्द्रित करे। 
अंक 9. आज किसी प्रकार का आर्थिक नव-निवेश न करे। उधार न ले, न दे। आज आपका कोई प्रियजन कुछ समय के लिए  आपसे दूर जा सकता है। 

Friday, May 13, 2011

ANK GANANA 14.5.2011


अंक गणना 
दिनांक 13.5.2011
अंक 1. आज का दिन आर्थिक जोखिमपूर्ण है। कोई नवनिवेश न करे। कुछ लोग आपका अपयश फैलाने की कोशिश करेंगे। आज बचते-बचते भी जीवनसाथी से कलह का अन्देशा है। 
अंक 2. आज के दिन आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे व यश में वृद्धि होगी। व्यक्तिगत रखरखाव के लिए भी समय निकाल पाएंगे। फैशन व ग्लैमर से जुड़े लोग व भूरे रंग की वस्तुओं के व्यापारी लाभप्रद स्थिति में रहेंगे। 
अंक 3. आज कुछ लोग आपकी छवि धूमिक करने की कोशिश करेंगे। बचते-बचते भी जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती है। उसकी भावनाओं की अवहेलना न करें। आज आर्थिक नव-निवेश न करें। 
अंक 4. आज प्रशासनिक नवाचार व आविष्कारों के लिए अनुकूल दिन है। कुछ लोग शुरू में आपकी नीतियों का विरोध करेंगे। परन्तु बाद में आपकों समर्थन मिलने लगेगा। दुग्ध उत्पादों व सफेद रंग की वस्तुओं का व्यापार लाभ देगा। 
अंक 5. आज प्रशासनिक छवि सुधरेगी। आपकी नीतियों का अनुमोदन होगा। सफेद रंगी की वस्तुओं व दुग्ध उत्पादों का कारोबार फायदा देगा। 
अंक 6. आज आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सुख सुविधा पर भी व्यय होगा। काफी, चोकलेट, सौन्दर्य प्रसाधन व चर्म उत्पादों का व्यापार लाभ देगा। 
अंक 7. जीवन साथी से सम्बन्ध प्रगाढ होंगे। यश में भी वृद्धि होगी। कलात्मकता विकसित होगी। भूरे रंग की वस्तुओं व उत्पादों के विक्रय से लाभ होगा। 
अंक 8. आज अहम पर नियन्त्रण रखिए व यथासम्भव प्रशासनिक वादविवाद से दूर रहिए। आज आपकी प्रशासनिक योजनाओं को सर्मथन नहीं मिलेगा। 
अंक 9. आज आर्थिक जोखिमपूर्ण दिन है। कोई नव-निवेश न करें। उधार न ले, न दे। आज जीवनसाथी की भवनाओं की अवहेलना न करें। 
.5.2011
अंक 1  आज विदेश यात्रा के अवसर प्रशासनिक कारणों से बनेंगे । सीमेन्ट व म्यूजिक एलबम्स का निर्यात लाभ देगा। वाहन चालन में सर्तकता बरतिए। 
अंक 2. आज मेहमानों की आवाजाही रहेगी। पत्रकार, भवन निर्माता, वास्तुविद, धर्म गुरू, वाहन व्यापारी, परिवहन विभाग, पैट्रोल व्यापारी लाभप्रद स्थिति में रहेंगे। आज कास्मेटिक सर्जरी के लिए अनुकूल दिन है। 
अंक 3. आज मानसिक तनाव से ग्रस्त रहने के कारण पारिवारिक जिम्मेदारियों में मन नहीं लगेगा। सन्तान पक्ष की कोई चिन्ता व्यथित कर सकती है। दृढतापूर्वक निर्णय करें। पत्रकार, भवन निर्माता, वास्तुविद, वाहन व्यापारी लाभप्रद स्थिति में होगे। 
अंक 4. आज वाहन-चालन में सर्तकता बरते। अहम पर नियन्त्रण रखे। विवादास्पद स्थितियों से दूर रहिए। प्रशासनिक विदेश दौरे के अवसर बनेंगे। सीमेन्ट व पारे का निर्यात करे। 
अंक 5. अन्तरात्मा की पुकार सुनते हुए निर्णय ले सही रहेगा। संगीतकार, बालरोग विशेषज्ञ व मनोवैज्ञानिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे। वाहन चाल में सावधानी बरते व मन की चपलता पर काबू रखिए। 
अंक 6. आज का दिन बिना किसी विशेष बदलाव के शान्ति पूर्वक बीतेगा तटस्थ भाव से दैनिक कार्य पूरे कीजिए। 
अंक 7. आज विदेश से आए मेहमानों व बच्चों के साथ समय बदिया बीतेगा। घुटने के आपरेशन के लिए अनुकूल दिन है। योगाध्यान केन्द्र, वास्तुविद, भवन निर्माता, वाहन व पैट्रोल व्यापारी, पत्रकार अनुकूल स्थिति में रहेंगे। 
अंक 8. आज आप अपनी बात सुगमता से मनवा पाएंगे। धार्मिक कार्यों में रूझान रहेगा। पत्रकार, शब्द चिकित्सक, वास्तुविद, भवन निर्माता, पैट्रोल व वाहन व्यापारी लाभ कमाएंगे। 
अंक 9. आज मानसिक तनाव के चलते आप अपनी अभिरूचियों को अनदेखा कर देगे। वाहन-व्यापार कोयले व पेट्रोल के कारोबार तथा फोटो - जर्नलिज्म के लिए तथा भवन निर्माण के लिए अनुकूल दिन है। 

Wednesday, May 11, 2011

ank jyotish 12..05.2011


अंक गणना 
दिनांक 12.5.2011
अंक 1. आज का दिन बिना किसी गतिरोध के बीतेगा। शानत चित से दैनिक क्रियाकलापों में ध्यान दे। 
अंक 2. आज आन्तरिक सज्जा की और रूझान रहेगा। गृहस्थी व व्यवसाय से जुड़ी जिम्मेदारियां सुचारू रूप से निभ जाएगी। सोन, सम्पति व प्रकाशन में निवेश लाभ देगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
अंक 3. गृह निर्माण, वास्तु परामर्श, सम्पति निवेश, प्रकाशन, पत्रकारिता व प्रशासन के लिए उत्तम दिन है। आज आप स्वेच्छा से गृहस्थी की जिम्मेदारियां उठाएगे। व सुगमता से निभा पाएंगे। सोने में निवेश करें। 
अंक 4. आज का दिन बिना किसी विशेष बदलाव के शान्ति पूर्वक बीतेगा। तटस्थ भाव से दैनिक क्रिया-कलाप करें। 
अंक 5. आज गृह ऋण लेने व देने के लिए अनुकूल दिन है। सोने व सम्पति मे निवेश करे। सामाजिक सरोकार के काम रिश्तेदारों की मदद से निभ जायेंगे । प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी व साहित्यिक गतिविधियों में रूझान रहेगा। 
अंक 6. आज साहित्यिक गतिविधियों व घरेलु कार्यों के लिए अनुकूल दिन है। सम्पति व सोने में निवेश करें। आज सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। 
अंक 7. व्यवसायिक जिम्मेदारियां व गृहस्थी के क्रिया-कलाप सुगमता से पूरे होंगे। सोन, सम्पति व भवन निर्माण में निवेश लाभ देगा। वास्तुविद, पत्रकार व प्रशासनिक अधिकारी अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे। 
अंक 8. आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पत्रकारिता प्रकाशन, लेखन. वास्तु परामर्श, भवन निर्माण के लिए उत्तम दिन है। सोने , सम्पति व सरसों के तेल का व्यापार करें। 
अंक 9. आज साहित्यिक गतिविधियों में समय बीतेगा। भवन निर्माण, सम्पति निवेश, वास्तु परामर्श, प्रकाशन, लेखन के लिए अनुकूल दिन है। सोने व सम्पति में निवेश करें। 


Tuesday, May 10, 2011

ANK GANANA 11.05.2011


अंक गणना 
दिनांक 11.5.2011
अंक 1. आज विदेश प्रवास के अवसर बनेंगे। मेहमानों की आवाजाही रहेगी। कलात्मक गतिविधियों के लिए भी समय निकाल पाएंगे। चांदी, सीमेन्ट, पारे, म्युजिक एलबम्स के रिलीज के लिए लाभप्रद दिन है। पर्यटन व उड्डयन विभाग लाभ कमाएंगे। 
अंक 2. आज का दिन शान्तिपूर्ण व कलात्मकता से भरपूर है। मेहमानों की आवाजाही से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। विदेशयात्रा के अवसर बनेंगे। चांदी, सीमेन्ट, वाद्य-यंत्रो व म्यूजिक एलबम का निर्यात लाभ देगा। अंक शास्त्री, मनोचिकित्सक व योगाध्यान केन्द्र लाभप्रद स्थिति मे रहेगे। 
अंक 3. आज मानसिक तनाव के चलते, आप अपनी अभरूचियों पर विशेष ध्यान नही दे पाएंगे। विदेश में बसे कुछ मित्रों का समय पर आपकों परेशान कर सकता है। या सन्तान पक्ष की कोई चिन्ता भी आपकों व्यथित कर सकती है। आज चंादी में निवेश कीजिए। 
अंक 4. विदेश यात्रा के अवसर प्रशासनिक कारणों से बनेंगे । बालरोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक व बैंकर्स , संगीतज्ञ, योगाध्यान केन्द्र संचालक अनुकूल स्थिति में रहेंगे। सीमेन्ट व म्युजिक एमबम का निर्यात लाभ देगा। 
अंक 5. आज अन्तरात्मका की पुकार सुनते हुए निर्णय ले। व्यवसाय में निवेश की दीघ्ज्र्ञकालीन योजना बनेगी। संगीतज्ञ, अंकशास्त्री, बालरोग, विशेषज्ञ, सीमेन्ट निर्यातक, डे-केयर सेन्टर आज लाभप्रद स्थिति में रहेंगे। 
अंक 6. आज का दिन, बिना किसी विशेष बदलाव के शान्तिपूर्वक बीतेगा। दैनिक क्रियाकलापों पर ही ध्यान केन्द्रित रखे। 
अंक 7. आज वायु-जनित संक्रमण का अन्देशा है। सेहत का विशेष ध्यान रखें। मेहमान नवाजी में समय अच्छा बीतेगा। अभयान्त्रिक अध्ययन के लिए विदेश में आवेदन देने के लिए व विदेश प्रशासनिक सेवा के लिए उत्तम दिन है। 
अंक 8. आज का दिन बिना किसी विशेष बदलाव के बीतेगा। तटस्थ भाव से दैनिक क्रिया-कलापों पर ध्यान दीजिए। 
अंक 9. आज सन्तान पक्ष की कोई चिन्ता या विदेश में बसे मित्रों की कोई खबर आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। यात्रा न करें। चित एकाग्रित रखने का प्रयास करें।