Tuesday, April 24, 2012

NUMERO TIPS FOR 25/4/2012

NUMERO TIPS FOR D DAY  25/4/2012
=============================

D DAY BEARS A ROMANTIC FERVOUR FOR U.hECTIC DAY FOR U .U MIGHT HAVE LOT OF GUESTS TO ATTEND N PROFESSIONAL TOURING TOO.SOME BENEFIT IS LIKELY FROM FOREIGN LINKS.EXPORTERS OF SILVER,HANDICRAFTS N CEMENT,MERCURY WILL HAVE EXTRA GAINS TODAY.
LUCKY NUMBERS FOR D DAY ARE FIVE N SEVEN.
LUCKY COLORS FOR D DAY ARE SIVERY GREY,LIGHT GREEN N PEARL COLOR.
============================================================================================================================================

नुमेरो टिप्स २५/४/२०१२
===================
आज का दिन गतिशीलता से भरपूर है/आप विभिन्न आयोजनों मैं बढ चड़ कर भाग लेंगे/व्यवसायिक कारणों से यात्रा के आसार हैं/बच्चों  व् मेहमानों के साथ समय खुशनुमा व्यतीत होगा/प्रेम प्रसंग मैं मधुरता बढेगी/कलात्मकता की और भी रुझान रहेगा/आज आपको विदेशी सम्पर्क सूत्रों से लाभ मिल सकता है/
आज के भाग्यशाली अंक ५ व् ७ हैं/
आज के लिए शुभ रंग हल्का हरा  व् मोतिया हैं/

ANK JYOTISH FOR 25/4/2012


अंकों के आधार पर आप  का भविष्यफल    दिनांक २५/४/२०१२
==================================================


अंक १,१०,१९,२८
आज का दिन गतिशीलता से भरपूर है/पर्यटन व होटल उद्यमी,शिप्पिंग व मत्स्य पालन विभाग,मर्चेंट नेवी,साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/मेहमान नवाजी मैं व बच्चों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/चांदी,मोती,समुद्री उत्पादों,सीमेंट,पारे व राख के निर्यातक अधिक लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/विदेशी सम्पर्क सूत्रों से लाभ प्राप्त होगा/
अंक २,११,२०,२९
आज सेहत की ओर ध्यान दीजिये/जल जनित संक्रमण का अंदेशा है/पर्यावरण व पेय जल की शुद्धता की ओर विशेष ध्यान दीजिये/विदेश मैं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति हेतु व उच्च अध्ययन हेतु प्रस्थान करने के लिए उत्तम दिन है/आज अंतरात्मा की पुकार की ओर ध्यान दीजिये/
अंक ३,१२,२१,३०
आज आप मनोवैज्ञानिक दृष्टि  कोण से संतान सम्बंधित समस्या का हल पाने की कोशिश करें तो सफल रहेंगे/सैर सपाटे  व साहसिक समुद्री अभियान,नौका विहार मैं रूचि रहेगी/कुछ आकस्मिक आये मेहमानों  की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है/कलात्मक गत्तिविधियों व योग साधना मैं कुछ समय दीजिये/चांदी,मोती व समुद्री उत्पादों के विक्रय से आतिरिक्त लाभ के आसार हैं/
अंक ४,१३,२२,३१
आज आध्यत्मिक ज्ञान मैं व धर्म के गूढ़ रहस्य जानने मैं रूचि रहेगी/आमोद प्रमोद,सैर सपाटे व समुद्री एवं हवाई यात्रा के लिए अनुकूल दिन है/चांदी,मोती,मत्स्य के विक्रेता व निर्यातक विशेष लाभप्रद स्थति मैं रहेंगे/मर्चेंट नेवी,शिप्पिंग से जुड़े लोग ग्रह अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/
अंक ५,१४,२३
आज अपनी गणनात्मक क्षमता का भरपूर उपयोग व्यवसाय विस्तार के लिए कीजिये/अंतरात्मा की पुकार को सुनते हुए आज आप जो पारिवारिक निर्णय लेंगे,उचित सिद्ध होंगे/संगीतकार,निर्यातक,योग प्रशिक्षक,नर्सरी स्कूल संचालक,बाल साहित्य लेखक विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/मेहमान नवाजी मैं भी खुशनुमा समय बीतेगा/
अंक ६,१५,२४
आज का दिन सामान्य गति से,बिना किसी उल्लेखनीय बदलाव के बीतेगा/दैनिक गतिविधियाँ  निर्बाध सम्पन्न हो पाएंगी /दिन भर की छोटी  छोटी उपलब्धियां आपकों संतोष देंगी/
अंक ७,१६,२५
आज के दिन व्यक्तिगत  प्रयास व ग्रह अनुकूलता दोनों से ही आप लाभान्वित होंगे/मर्चेंट नेवी,शिप्पिंग व मत्स्य पालन से जुड़े लोग,धर्म गुरु,संगीतकार,सीमेंट,पारे,राख,चांदी,मोती व समुद्री उत्पादों के निर्युँतक विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/बाल रोग व मनोरोग विशेषग्य अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/विदेशी सम्पर्क सूत्रों से लाभ मिलने के आसार हैं/
अंक ८,१७,२६
आज का दिन सामान्य रूप से, बिना किसी नवीनता के बीतेगा,परन्तु दैनिक लक्ष्य निर्बाधित पूरे हो जायेंगे/अपनी अभिरुचियों मैं कुछ समय दीजिये/
अंक ९,१८,२७
आज संतान पक्ष की किसी समस्या से या अनचाहे मेहमानों की वजह से आप कुछ अनमने रहेंगे/विदेश भ्रमण के कार्यक्रम मैं भी बाधा के आसार है/आज आप कुछ नया
प्रोजेक्ट शुरू करने के बजाय दैनिक गतिविधियों के सुचारू संचालन  पर ध्यान दीजिये/



Monday, April 23, 2012

ANK JYOTISH 24/4/2012


अंकों के आधार पर आपका भविष्य फल     दिनांक २४/४/२०१२
==============================================
अंक १,१०,१९,२८
आज का दिन आर्थिक नव निवेश के लिए प्रतिकूल है/शेयर्स व लोटरी मैं भी निवेश न कीजिये/प्रेम प्रसंग मैं आज माधुर्य की कमी महसूस होगी/अपने सहचर की भावनाओं की ओर अधिक ध्यान देने की कोशिश कीजये/शौपिंग से पूर्व बजट निर्धारित कर लीजिये/अपव्यय के कारण परेशानी हो सकती है/
अंक २,११,२०,२९
आज आपका सौन्दर्य बोध मुखर होगा व आप विभिन्न कलात्मक व रचनात्मक गतिविधियों मैं समय देना पसंद करेंगे/फैशन व ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग,कॉस्मेटिक विक्रेता,भूरे रंग की वास्तुओं के व्यापारी,सेक्सोलोजिस्ट्स,मोडल्स आज अधिक लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/आर्थिक व सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ होगी/
अंक ३,१२,२१,३०
आज प्रेम प्रसंग मैं मधुरता की कमी खलेगी/अपव्यय के कारण भी सहचर से मन मुटाव हो सकता है/आध्यत्मिक गतिविधियों मैं रूचि रहेगी/सेना व न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग,कृषक वर्ग,फोटो जर्नलिस्ट अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक ४,१३,२२,३१
आज आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण कार्य गति शिथिल होने का अंदेशा है/कुछ असामाजिक तत्व आपकी छवि धूमिल करने के चेष्टा करेंगे/आज आप केवल दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान दीजिये व् किसी नए व्यवसाय को शुरू न कीजिये/
 अंक ५,१४,२३
आज  के दिन किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं/सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी आपकी परेशानी बड़ा सकती है/अनर्गल वादविवाद से भी दूर रहिये/आज आग व् गर्मी से हानि का अंदेशा है/
अंक ६,१५,२४
आज आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुधरेगी/फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग,कॉस्मेटिक,चर्म उत्पाद व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता अर्तिरिक्त लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे /
सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/
अंक ७,१६,२५
आज सौन्दर्य बोध विकसित होगा व् आप कलात्मक व् रचनात्मक गतिविधियों मैं समय दे पाएंगे/आर्थिक व् समजिक्क स्थिति सुदढ़ होगी/चोकोलेटेस,काफी,चर्म उत्पादों  व् कॉस्मेटिक्स के विक्रेता अतिरिक्त लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/
अंक ८,१७,२६
आज आपकी रूचि धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान मैं विकसित होगी/बहुरंगी व् भू उत्पादों के विक्रेता,सेना व् न्यायपालिका अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/सम्पति से लाभ प्राप्ति के आसार हैं/
अंक ९,१८,२७
आज आपके किसी प्रियजन की कमी आप बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/आर्थिक मंदी भी परेशानी का कर्ण हो सकती है/परन्तु इसके बावजूद,आप अपने निर्धारित लक्ष पूरे कर पाएंगे/सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग,भू सर्वेक्षक,कृषक वर्ग,ईंधन विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/फोटो जर्नलिस्ट व् धर्म गुरु अधिक प्रभावी रहेंगे/




 

Sunday, April 22, 2012

numero tips for 23/4/2012

NUMERO TIPS FOR 23/4/2012
=======================
D DAY IS HECTIC N FULL OF MOBILITY.U WILL BE A GOOD HOST TOO N WOULD LOVE TO ENTERTAIN GUESTS,FOREIGN CULTURAL DELEGATIONS N UR KIDS.FINE DAY FOR EXPANSION OF BUSINESS,FOREIGN TRAVELS N FOR PUTTING MONEY IN CIRCULATION.

LUCKY NUMBERS FOR D DAY ARE FIVE N TWO.
LUCKY COLORS FOR D DAY ARE  SILVERY GREY ,PEARL N IVORY COLOR.

ANK JYOTISH FOR 23/4/2012

अंक १,१०,१९,२८
 आज का दिन गतिशीलता से भरपूर है/प्रशासनिक कारणों से व निर्यात व्यवसाय के विस्तार हेतु विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/उच्च अध्ययन हेतु विदेश प्रस्थान के लिए भी अनुकूल दिन है/सीमेंट,चांदी,पारे,म्यूजिक एलबम्स का निर्यात आतिरिक्त लाभप्रद रहेगा/आज आप बच्चों व मेहमानों के साथ खुशनुमा समय बिता पाएंगे/
अंक २,११,२०,२९
आज आप दिन भर व्यस्त रहने के बावजूद तरो ताज़ा रहेंगे व दिन भर की गतिविधियों मैं उत्साह पूर्ण भाग लेंगे/संगीतकार,कला समीक्षक,इवेंट मेनेजर्स,निर्यातक,रिकी व कराटे प्रशिक्षक,नर्सरी स्कूल संचालक,डे केयर सेंटर्स ,मनोवैज्ञानिक व बालरोग विशेषग्य  विशेष अनुकूल स्थति मैं रहेंगे/आज अपनी गणनात्मक क्षमता का भरपूर उपयोग कीजिये व अंतरात्मा की पुकार की ओर भी ध्यान दीजिये/
अंक ३,१२,२१,३०]
आज संतान पक्ष  की किसी समस्या से या अनचाहे मेहमानों के कारण आप कुछ अनमने रहेंगे/चित शांत व व्यवस्थित रखने की कोशिश कीजिये/सैर सपाटे व मनोरंजन,कलात्मक गतिविधियों मैं कुछ समय दीजिये,संतुष्टि प्राप्त होगी/चांदी मैं निवेश कीजिये/
अंक ४,१३,२२,३१
आज विदेशी सम्पर्क सूत्रों से आप लाभान्वित हो सकते है/उच्च अध्ययन व व्यवसाय विस्तार,नौकरी हेतु विदेश गमन के लिए अनुकूल दिन है/बच्चों व मेहमानों के साथ समय मनोरंजक ढंग से बीतेगा व आप मेहमान नवाजी का लुत्फ़ प्राप्त करेंगे/मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से समस्याओं का समाधान पा सकेंगे/
अंक ५,१४,२३
आज आपकी गणनात्मक क्षमता मुखर होगी व साथ ही साथ अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप जो निर्णय लेंगे,सही सिद्ध होंगे/बाल रोग व मनोरोग चिकित्सिक,संगीतकार,लेखाविद,ट्रेवेल एजेंट्स.लोन एजेंट्स,निर्यातक आज ग्रह अनुकूलता से विशेष लाभान्वित होंगे/मेहमानों व बच्चों के साथ समय मौज मस्ती से बीतेगा/
विदेशी सम्पर्क आपको लाभान्वित करेंगे/होटल  व पर्यटन उद्यमी आतिरिक्त लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/
अंक ६,१५,२४
आज का दिन सामान्य रूप से ,बिना किसी उल्लेखनीय बदलाव के बीतेगा/दैनिक निर्धारित लक्ष्य   निर्बाध पूरे हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/अपने आस पास की छोटी खुशियाँ
बटोरने के लिए आप के पास पर्याप्त समय रहेगा/
अंक ७,१६,२५
आज विदेश से अचानक कोई लाभ मिल सकता है व आकस्मिक आये मेहमान भी आपकी खुशी का सबब बन सकते हैं/उच्च अध्ययन,व्यवसाय विस्तार व नौकरी,इवेंट मेनेजमेंट हेतु विदेश जाने के लिए व सांस्कृतिक दल भेजने के लिए अनुकूल दिन है/
अंक ८,१७,२६
आज का दिन सामान्य है,किसी विशेष बदलाव की आशा मैं न रहिये/दिन भर की छोटी छोटी उपलब्धियां आपको शांत व प्रसन्न चित रखेंगी/अपनी अभिरुचियों मैं कुछ समय दीजिये/
अंक ९,१८,२७
आज संतान पक्ष की किसी समस्या से या आकस्मिक आये अतिथियों की वजह  से आप कुछ परेशान हो सकते है/शांत चित से दैनिक गतिविधियों पर ध्यान केन्द्रित कीजिये/दैनिक लक्ष्य निर्बाध पूरे हो पाएंगे/विदेश यात्रा के कार्यक्रम मैं कुछ बाधा आ सकती है/






 

Saturday, April 21, 2012

ANK JYOTISH FOR 22/4/2012

अंक १,१०,१९,२८
आज आप सामाजिक व् दान पुन्य की गतिविधियों मैं अग्रणी रहेंगे/प्रशासनिक वर्चस्व भी बढेगा/सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/आज लोग आपके बोद्धिक स्तर से प्रभावित रहेंगे/
अंक २/११/२०/२९
आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा व् आप किसी उल्लेखनीय बदलाव की आशा मैं न रहिये/दिन भर के निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/
अंक ३,१२,२१,३०
आज का दिन बिना किसी विशेष बदलाव के सामान्य रूप से बीतेगा/दिन भर की छोटी छोटी उपलब्धियां आपको संतुष्ट रखेंगी/
अंक ४,१३,२२,३१
आज आपकी रूचि आविष्कार,अनुसन्धान व्  नवाचार मैं रहेगी/आप लीक से हट कर कुछ करना चाहेंगे/आपकी प्रशासनिक नीतियों को सहज अनुमोदन  मिलेगा/दान पुन्य व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों मैं आप मित्र मंडली व् अधीनस्थ कार्यकर्ताओं का सहयोग भी प्राप्त कर लेंगे/
अंक ५,१४,२३
आज आप विदेशी सम्पर्क सूत्रों से लाभान्वित होंगे/विदेश मैं कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/दान पुन्य,समाज सेवा की गतिविधियों व् राजनीतिक गतिविधियों मैं भी आप अग्रणी रहेंगे/सफ़ेद रंग की वस्तुओं का विक्रय अतिरिक्त लाभप्रद रहेगा/
अंक ६,१५,२४
 आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा/दिन भर के निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/अपनी अभिरुचियों के लिए कुछ समय दे पाएंगे/
अंक ७,१६,२५
आज के दिन कुछ बोरियत का अनुभव करेंगे/नवीनता की कमी रहेगी,परन्तु रोजमर्रा के काम सामान्य रूप से सम्पन्न हो जायेंगे/
अंक ८,१७,२६
आज प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बड़ा सकते हैं/सामंजस्य की नीति अपनाने मैं ही हित  है/अहम पर भी काबू  रखिये व् बुजुर्गों को उचित hसम्मान दीजिये व् उनकी  आशीष  पाने की कोशिश कीजिये/दुग्ध उत्पादों की शुद्धता पर विशेष ध्यान दीजिये/
अंक ९,१८,२७
आज दिनचर्या निर्बाध पूरी हो पायेगी,परन्तु नवीनता के आभाव मैं आप कुछ अनमने से रहेंगे/दिन भर की छोटी छोटी उपलब्धियों मैं खुशी ढूँढने की  चेष्टा कीजिये/
 

Thursday, April 19, 2012

ANK JYOTISH FOR 20/4/2012

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक २०/४/२०१२


=======================================================



अंक १,१०,१९,२८

आज अपनी कल्पना के पंख और पसारिये/कलात्मक व् रचनात्मक गतिविधियों के क्षेत्र मैं अपनी पहचान बना पाएंगे/हस्तशिल्प उत्पादों व् चांदी के निर्यात से अतिरिक्त लाभ के आसार हैं/कुछ असामाजिक तत्व आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे/चुगलखोरों की अवहेलना कीजिये/

अंक २,११,२०,२९

आज कर्म व् भाग्य दोनों ही आपका साथ देंगे/कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/रचनात्मक व् कलात्मक प्रवृति मुखर होगी/कलाकार,कला समीक्षक,मीडिया,मोडल्स,फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग,कला दीर्घा संचालक,भूरे रंग की वस्तुओं ,चर्म उत्पादों व् कॉस्मेटिक्स के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/

अंक ३,१२,२१,३०

आज आप कला व् कला समीक्षा,मीडिया के क्षेत्र मैं अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/पर्यटन व् होटल उद्यमी,चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता विशेष अनुकूल स्थति मैं रहेंगे/आर्थिक संसाधनों के कमी से कार्यगति मैं कुछ शिथिलिता आ सकती है/

अंक ४,१३,२२,३१

आज कल्पना शक्ति विकसित होगी व् आप रचनात्मक गतिविधियों मैं समय दे पाएंगे/सैर सपाटे व् पर्यटन के कार्यक्रम बनेंगे/चांदी व् एथिनिक जेवेलेरी के विक्रेता व् निर्यातक अधिक लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/आर्थिक संसाधनों के कमी से कुछ कार्य बाधित होने का अंदेशा है,परन्तु अंत मैं आप समस्या से उबर जायेंगे/कुछ अपयश का अंदेशा है/चित शांत व् व्यवस्थित रखिये/

अंक ५,१४,२३

आज का दिन सामान्य रुपे बीतेगा व् दैनिक गतिविधियाँ आप निर्बाधित पूरी कर पाएंगे/दिन भर की छोटी छोटी उपलब्धियां आपको संतुष्टि देंगी/

अंक ६,१५,२४

आज आप व्यक्तिगत रख रखाव व् सुख सुविधा पर सहर्ष व्यय करेंगे/फैशन व् ग्लेमर की गतिविधयों से जुड़े लोग,कलाकार,कला समीक्षक,मीडिया,गिफ्ट सेंटर व् कला दीर्घा संचालक,सेक्सोलोजिस्ट,सौन्दर्य विशेषग्य अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक ७,१६,२५

आज सेहत की और विशेष ध्यान दीजिये/वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/कलात्मक गतिविधियों मैं दिया गया समय आपको प्रसिद्धी व् धन लाभ दिलाएगा/चोकोलेट,काफी,कॉस्मेटिक्स,एथिनिक जेवेलेरी के विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक ८,१७,२६

आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा व् दैनिक लक्ष्य निर्बाधित पूरे हो पाएंगे/दिन भर की छोटी छोटी उपलब्धियां आपको प्रसन्नचित रखेंगी/

अंक ९,१८,२७

आज आर्थिक संसाधनों की कमी से कुछ परेशानी का अंदेशा है/आपका कोई प्रियजन  भी आज लम्बे समय के लिए आप से बिछुड़ सकता है/कुछ अपयश का भी अंदेशा है/आज आप अपने सहचर की भावनाओं का विशेष ख्याल रखिये/