Wednesday, February 8, 2012

ANK JYOTISH FOR 9/2//2012


अंक १,१०,१९,28 
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति मैं कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/परन्तु विदेश के किसी सम्पर्क सूत्र से आपको आकस्मिक लाभ मिल सकता है/चांदी,मोती,नमक व मत्स्य का निर्यात आतिरिक्त लाभ दे सकता है/
अंक २,११,२०,२९
आज अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये व सम्पति से जुड़ी कोई मुकदमेबाजी आज शुरू न कीजिये/जल जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/पेय जल की शुद्धता की ओर विशेष ध्यान दीजिये/आज सोने  मैं निवेश लाभ देगा/परिवारी दायित्व सुगमता से निभ जायेंगे,परन्तु शांत चित से कार्य करने की चेष्टा कीजिये/
अंक ३,१२,२१,३०
आज आप पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व सुगमता से निभा पाएंगे व सामाजिक तथा साहित्यिक क्षेत्र मैं नाम होगा/सेना,न्यायपालिका,कृषक वर्ग,मीडिया,फोटो जर्नलिस्ट,सोने,नवरतन व सम्पति के निवेशक व विक्रेता,शिप्पिंग विभाग,मर्चेंट नेवी,चांदी व समुद्री उत्पादों के निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक ४,१३,२२,३१
आज व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए दिन सामान्य है/भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/विदेशी सम्पर्क आपको लाभ दिलाएंगे/चांदी,समुद्री उत्पादों व हस्त शिल्प का निर्यात आतिरिक्त लाभप्रद रहेगा/
अंक ५,१४,२३
आज चित को यथासंभव शांत व व्यवस्थित रखने की चेष्टा कीजिये/अनर्गल वादविवाद परेशानी का कारण बन सकते है/सम्पति स्थान्तरण आज स्थगित कर दीजिये/सोने व शिक्षा हेतु ऋण लेने व देने के लिए अनुकूल दिन है/सामाजिक व साहित्यिक गतिविधिय्याँ आपको संतुष्टि देंगी/
अंक ६,१५,२४
आज आपकी रूचि घर व आफिस की आंतरिक सज्जा मैं रहेगी/साहित्य व समाज सेवा के क्षेत्र मैं समय दे पाएंगे व पारवारिक दायित्व निभा पाएंगे,परन्तु क्रोध पर नियंत्रण रखिये व अनर्गल वाद विवाद से दूर रहने की चेष्टा कीजिये/
अंक ७,१६,२५
आज आपकी रूचि आध्यत्मिक ज्ञान की ओर रहेगी/पारवारिक व व्यवसायिक समस्यों का समाधान मनोवैज्ञानिक विशलेष्ण से पाने की चेष्टा करेंगे और सफल रहेंगे/अनर्गल वाद विवाद व मुकदमेबाजी से दूर रहीये/सेहत व आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/
अंक ८,१७,२६
आज आपका  सामाजिक प्रभुत्व बढेगा व परिवार मैं आपकी राय का मान होगा/व्यवसायिक व घरेलू दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/सोने,सम्पति,प्रकाशन मैं निवेश लाभ देगा/घर मैं मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/साहित्य व समाज सेवा के क्षेत्र मैं भी नाम होगा/
अंक ९,१८,२७
आज सामाजिक,पारिवारिक व व्यवसायिक दात्यित्व प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने से आप प्रसन्नचित रहेंगे व आपकी प्रतिष्ठा मैं वृद्धि होगी/ईंधन,बारूद,सम्पति,भू उत्पादों,नवरतन व सोने का विक्रय आतिरिक्त लाभ देगा/फोटो जर्नलिस्ट ,प्रकाशक  व मीडिया अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/

Tuesday, February 7, 2012

ANK JYOTISH FOR 8/2//2012

अंक १,१०,१९,२८
आज आपको विदशी सम्पर्क कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/उच्च अध्ययन हेतु विदेश जाने के लिए अनुकूल दिन है/आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/कोई नव निवेश न कीजिये/व्यय से पहले  बजट निर्धारित कर लीजिये/वाहन चालन मैं भी विशेष सतर्कता बरतिए/
अंक २,११,२०,२९
आज का दिन आप के लिए विशेष अनुकूल है/आपकी पारिवारिक,सामाजिक व व्यवसायिक गतिविधियाँ निर्बाध सम्पन्न हो जायेंगी/साहित्य,कला,फैशन व ग्लेमर से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/आर्थिक स्थिति सुधरेगी/भूरे व सुनहरी ,स्लेटी रंग की वस्तुओं,लोहे,वह,पेट्रोल,हीरे का व्यापार आतिरिक्त लाभ देगा/कोस्मेटिक सर्जरी के लिए अनुकूल दिन है/
अंक ३,१२,२१,३०
आज आप अपनी बात दृडता पूर्वक मनवाने की स्थिति मैं रहेंगे/धार्मिक गतिविधियों मैं भी मन रमेगा/ साहित्यिक,सामाजिक  व व्यवसायिक गतिविधियाँ पूरी करने मैं आप सक्षम होंगे/धार्मिक कर्यों मैं मन रमेगा व तीर्थ यात्रा के अवसर भी बनेंगे/पेट्रोल,लोहे,वाहन,हीरे व काले रंग की वस्तुओं का व्यापार आतिरिक्त लाभ देगा/संतान पक्ष की कोई समस्या धन के अभाव के कारण उभर सकती है/
अंक ४,१३,२२,३१
आज विदेश मैं कार्यरत लोग अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/विदेश मैं उच्च अद्ययन हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/आज किसी प्रकार का नवनिवेश न कीजिये/आर्थिक स्तर पर दिन प्रतिकूल है
वाहन चालन मैं भी आतिरिक्त सतर्कता बरतिए/
अंक ५,१४,२३
आज अपनी अंतरात्मा के पुकार सुनते हुए आप जो भी निर्णय लेंगे,अनुकूल सिद्ध होंगे/निर्यात व्यापार के विस्तार के योजना कार्यान्वित हो पायेगी/सोने व शिक्षा हेतु ऋण लेने व देने के लिए अनुकूल दिन है/अहम पर नियंत्रण  रखिये व अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये/
अंक ६,१५,२४
आज सामाजिक व पारिवरिक दायित्व सहजता से पूर्ण  होंगे व आप परिवार के सुख सुविधा व मनोरंजन पर सहर्ष व्यय करेंगे/कॉस्मेटिक विक्रेता,सौन्दर्य विशेषग्य,सेक्सोलोजिस्ट,कला समीक्षक व साहित्यकार अपनी विशिष्ट पहचान बना पायेंगे/आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी/
अंक ७,१६,२५
आज आपके व्यक्तिगत प्रयास सफलता दिलाएंगे व आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/साहित्य,समाज सेवा,पत्रकारिता,फैशन व ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग विशेष नाम व धन अर्जित करेंगे/हीरे,सीमेंट,पेट्रोल,वाहन,लोहे का व्यापार आतिरिक्त लाभप्रद रहेगा/मीडिया प्रभावपूर्ण रहेगी/
अंक ८,१७,२६
आपकी रूचि  आज धर्म,दर्शनशास्त्र व ज्योतिष तथा वास्तु के अध्ययन मैं विकसित होगी/तीर्थ यात्रा के अवसर  भी बन सकते हैं/हीरे,वाहन,पेट्रोल व प्रिंटिंग ईंक के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/सामाजिक  प्रभुत्व बढेगा/
अंक ९,१८,२७
आज आर्थिक संसाधनों की कमी से कर्य्गति शिथिल  रहेगी,परन्तु आप अपने दायित्व पूरे कर पाएंगे/आध्यत्म मं रूचि रहेगी/फोटो जर्नलिस्ट,मीडिया व प्रकाशक प्रभाशाली रहेंगे/हीरे,वाहन,ईंधन का व्यापार आतिरिक्त लाभप्रद रहेगा/

Monday, February 6, 2012

ANK JYOTISH FOR 7/2/2012

अंक १,१०,१९,२८
आज आप दिन भर तरो ताज़ा महसूस करेंगे व विभिन्न गतिविधियों मैं बड़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे/निर्यातक,,मर्चेंट नेवी,साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक,बाल रोग व मनो रोग विशेषग्य,इवेंट मेनेजर्स
 संगीतकार,चांदी व मोती के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/आज विदेश से संपर्क आपको लाभ देंगे/
अंक २,११,२०,२९
आज समुद्री यात्रा मैं कुछ बाधा आ सकती है/  पेयजल की शुद्धता पर विशेष ध्यान दीजिये/जल  जनित संक्रमण का अंदेशा है/आज बालरोग व मनो रोग चिकित्सिक,संगीतकार,योग व रिकी प्रशिक्षक, निर्यातक विशेष लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/विदेश मैं उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/
अंक ३,१२,२१,३०
आज संतान पक्ष की  किसी चिंता व अनचाहे मेहमानों की वजह से आप अनमने रहेंगे/मन को व्यवस्थित करने की चेष्टा कीजिये/सेना,न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग,शिप्पिंग व मत्स्य पालन विभाग,समुद्री उत्पादों के विक्रेता व मर्चेंट नेवी ग्रह अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/चांदी व सोने का विक्रय आतिरिक्त लाभ देगा/
अंक ४,१३,२२,३१
आज विदेश के सम्पर्क सूत्रों से आपको अचानक लाभ मिल सकता है/विदेश यात्रा हेतु व उच्च अध्ययन एवं नौकरी हेतु विदेश जाने के लिए अनुकूल दिन है/चांदी,मोती,सीमेंट,पारे व राख के निर्यातक आतिरिक्त लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/
अंक ५,१४,२३
आज अंतरात्मा की पुकार को अनसुना न करें/अपनी गणनात्मक क्षमता का भरपूर उपयोग व्यवसाय के विस्तार के लिए कीजिये/मेहमानों व बच्चों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/संगीतकार,मनोरोग व बालरोग विशेषग्य,सीमेंट,पारे,राख के निर्यातक व बाल साहित्य प्रकाशक विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/सम्पति स्थान्तंत्र आज न कीजिये/
अंक ६,१५,२४
आज सम्पति के लेन देन से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया शुरू न कीजिये/अनर्गल वादविवाद से भी यथासंभव दूर रहिये/आग व शोर्ट सर्किट से कुछ हानि का अंदेशा है/आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति मैं कोई विशेष बदलाव नहीं लायेंगे/सामान्य दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/
अंक ७,१६,२५
आज आपका रुझान मनोवैज्ञानिक अध्ययन,ज्योतिष व धर्म के गूढ़ रहस्य जानने की ओर रहेगा/साहसिक समुद्री अभियान व सैर सपाटे,विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे/समुद्री उत्पादों,चांदी,म्प्ती के विक्रय से आतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा/शिप्पिंग व मत्स्य पालन विभाग सुखद स्थिति मैं रहेंगे/
अंक ८,१७,२६
 आज आध्यत्मिक गतिविधियों मैं समय दे पाएंगे/फोटो जर्नलिस्ट,भू सर्वेक्षक,सम्पति निवेशक,बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/सामाजिक प्रभुत्व बढेगा/
अंक ९,१८,२७
आज घर मैं कुछ मांगलिक कार्य के अवसर बनेंगे/आध्यात्मिक कार्यो मैं भी रुझान रहेगा/ईंधन,बारूद,भू उत्पादों  के विक्रेता,कृषक,सेना व न्यायिक पेशे से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/संतान पक्ष की किसी चिंता से आप विचलित हो सकते है/धैर्य पूर्वक समाधान पाने की चेष्टा कीजिये/

Sunday, February 5, 2012

ANK JYOTISH FOR 6/2/2012

अंक १
आज का दिन आर्थिक रूप से जोखिमपूर्ण है/कोई नवनिवेश आज न कीजिये/प्रेम प्रसंग मैं भी आज मधुरता की कमी महसूस होगी/रचनात्मक व् कलात्मक गतिविधियों मैं मन रमेगा/चांदी व् कलाकृतियों का व्यापार लाभप्रद रहेगा/
अंक २
आज का दिन रचनात्मक व् कलात्मक अभिव्यक्ति की तुष्टि के लिए उत्तम है/फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग,कॉस्मेटिक विक्रेता,चर्म उत्पादों व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/आर्थिक  स्थिति  सुधरेगी/
अंक ३
आज कुछ अपयश का अंदेशा है/आर्थिक संसाधनों की कमी कार्यगति शिथिल कर देगी/व्यय से पूर्व बजट निर्धारित कर लीजिये/रचनात्मक गतिविधियों मैं कुछ समय दे पाएंगे/
अंक ४
आज आपकी रूचि नवाचार,आविष्कार व् अनुसन्धान की ओर रहेगी/प्रशासनिक स्तर भी कुछ नवीनता लाने की चेष्टा करेंगे,यद्यपि आरम्भिक स्तर पर अपयश का अंदेशा है/आर्थिक नव निवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/सृजनात्मक गतिविधियों मैं समय दे पाएंगे/
अंक ५
प्रशासनिक क्षेत्र मैं नाम होगा/नेतृत्व की प्रवृति विकसित होगी व् सामाजिक गतिविधियों मैं मित्र मण्डली का सहयोग जुटा पाएंगे/व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति मैं कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/
अंक ६
आज आप सुख सुविधा व् मनोरंजन पर सहर्ष व्यय करेंगे/रचनात्मक व् कलात्मक क्षेत्र मैं उपलब्धि से यश बढेगा/फैशन व्  ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग,सेक्सोलोजिस्ट,कॉस्मेटिक विक्रेता,कलाकार विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/भूरे रंग की वस्तुओ व्  चर्म उत्पादों का व्यापार अतिरिक्त लाभप्रद रहेगा/
अंक ७
आज कलात्मक अभिव्यक्ति आपको नाम व् धन दिलायेगी/फैशन व् ग्लेमर से जुड़े लोग,कॉस्मेटिक विक्रेता,सेक्सोलोजिस्ट,कलाकार,काफी व् चोकलेटेस के विक्रेता विशेष लाभप्रद  स्थिति मैं रहेंगे/
अंक ८
आज व्यक्तिगत प्रयास के सामान्य परिणाम मिलेंगे/अहम के टकराव से बचिए व् अपने उच्च अधिकारीयों एवं बुजुर्गों के साथ सामंजस्य की नीति अपनाईये/प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बड़ा सकते हैं/
अंक ९
आज आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/कुछ अपयश का भी अंदेशा है/सहचर से प्रेम प्रसंग मैं आज मधुरता की कमी खलेगी/आज भाग्यवश भी कोई विशेष उपलब्धि नहीं होगी/दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/

Saturday, February 4, 2012

ANK JYOTISH FOR 5/2/2012


अंक १,१०,१९,२८
आज आपकी प्रशासनिक क्षमता बढेगी/विदेशसेवा  मैं कार्यरत प्रशासनिक सेवा अधिकारी अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/उच्च अध्ययन व व्यवसाय हेतु विदेश प्रस्थान के लिए उत्तम दिन है/सामाजिक सरोकार व दान पुन्य की गतिविधियों मैं भी आप अग्रणी रहेंगे/सीमेंट व दुग्ध उत्पादों का निर्यात अतिरित लाभप्रद रहेगा/
अंक २,११,२०,२९
आज का दिन गत्शीलता से भरपूर है/विदेश यात्रा के अवसरभी बनेंगे/बालरोग व मनोरोग विशेषग्य,सीमेंट,सोने के विक्रेता व निर्यातक,बाल साहित्य कार ,प्रकाशक,अनुवादक विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ वांछित स्थान पर तबादले का आवेदन देने के लिए अनुकूल दिन है/निवास परिवर्तन के लिए सही दिन है/
अंक ३,१२,२१,३०
आज संतान पक्ष की किसी चिंता से व अनचाहे मेहमानों की वजह से आपकी परेशानी बड़ सकती है/साहित्यिक व सामाजिक गतिविधियों मैं नाम होगा/पारिवारिक व व्यवसायिक कार्य  सुगमता से पूरे हो पाएंगे/मन को व्यवस्थित रखिये व उतेजना से बचिए/
अंक ४,१३,२२,३१
आज नेतृत्व की प्रवृति विकसित होगी/सामाजिक सरोकार व राजनीतिक गतिविधियों मैं मन रमेगा/ सीमेंट,पारे,दुग्ध उत्पादों व सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/मेहमान नवाजी मैं कुछ समय व्यतीत होगा/
अंक ५,१४,२३
आज विदेशी सम्पर्क सूत्र आपको फायदा देंगे/विदेश मैं शिष्ट मंडल भेजने हेतु व उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/प्रशासनिक कार्यों से विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे/ट्रेवल एजंसियां,लोन एजेंसियां,निर्यातक,मनो रोग व बालरोग चिकित्सिक,पर्यटन व उड्डयन विभाग विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक ६,१५,२४
आज पारवारिक व व्यवसायिक जिम्मेदारियां आपकी प्राथमिकता रहेंगी/सम्पति व सोने का विक्रय व निवेश लाभ देगा/आंतरिक सज्जा मैं भी रूचि रहेगी/साहित्य व समाज सेवा के क्षेत्र मैं अपनी पहचान बना पाएंगे/
अंक ७,१६,२५
आज बच्चों व मेहमानों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/पारिवारिक  व कारोबारी गतिविधियाँ भी सुचारू रूप से निभ जायेंगी/साहित्य व समाज सेवा के क्षेत्र मैं पहचान बना पाएंगे/संगीतकार,निर्यातक,प्रकाशक,सोने व सम्पति के निवेशक विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक ८,१७,२६
आज प्रशासनिक मतभेदों से यथासंभव दूर रहिये/पारिवारिक व व्यवसायिक गतिविधियाँ आपकी प्रथमिकता रहेंगी/सोने,सम्पति,सरसों के तेल मैं निवेश लाभ देगा/प्रकाशक,मीडिया व साहित्यकार,धर्म गुरु अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/
अंक ९,१८,२७
आज संतान पक्ष की किसी चिंता व अनचाहे मेहमानों के कारण आप अनमने रहेंगे/व्यवस्थित मन से कार्य करने की चेष्टा कीजिये/परिवार मैं आपकी राय का  मान होगा/भवन,सोने व संपतो के निवेशक ,प्रकाशक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

Friday, February 3, 2012

ANK JYOTISH FOR 4/2/2012

अंक १,१०,१९,२८
आज प्रशासनिक मतभेद व अहम का द्वंद आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं/वाहन चालन मैं भी आतिरिक्त सतर्कता बरतिए/उड्डयन व पर्यटन विभाग व चांदी के निवेशक व निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक २,११,२०,२९
आज आपकी रूचि आध्यात्मिक व कलात्मक गतिविधियों मैं रहेगी/आर्किटेक्ट्स,वास्तुविद,मीडिया,साहित्यकार,अनुवादक,कलाकार,प्रकाशक,ट्रांसपोर्टर्स ,चांदी,हीरे ,पेट्रोल के विक्रेता ग्रह अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए अनुकूल दिन है/
अंक ३,१२,२१,३०,
आज आपकी कलात्मक व रचनात्मक प्रवृति निखरेगी/सैर सपाटे के कार्यक्रम भी बनेंगे/आर्किटेक्ट्स,वास्तु विद,धर्म गुरु,योग साधक ,शल्य चिकित्सिक,हीरे,चांदी,पेट्रोल,वाहन के विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/सामाजिक प्रभुत्व बढेगा/
अंक ४,१३,२२,३१
आज आपकी रूचि नवाचार ,आविष्कार व अनुसन्धान मैं रहेगी/आप लीक से हट कर कुछ नवीनता लाना पसंद करंगे व आपके प्रशासनिक नवाचारों को भी समर्थन मिलेगा,यद्यपि शुरू मैं कुछ विरोध का सामना करना पड़ सकता है/परन्तु अहम के टकराव से बचिए व वाहन चालन मैं भी विशेष सतर्कता बरतिए/चांदी व कलाकृतियों के व्यापार के लिए अनुकूल दिन है/
अंक ५,१४,२३
आज मन की चपलता पर नियंत्रण रखिये व वाहन चालन मैं भी आतिरिक्त सावधानी बरतिए/अपने बुजुर्गों व उच्च अधिकारियों के अवहेलना आपको परेशानी मैं डाल सकती है/प्रशासनिक स्तर पर दिन अनुकूल है/सफ़ेद रंग के उत्पादों का विक्रय आतिरिक्त लाभप्रद रहेगा/
अंक ६,१५,२४
आज का दिन सामन्य रूप से बिना किसी विशेष बदलाव के बीतेगा/दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध सम्पन्न हो जायेंगी/
अंक ७,१६,२५
आज आप अपनी बात दृडता से मनवाने की स्थिति मैं रहेंगे व सामाजिक प्रभुत्व बढेगा/परिवहन व पर्यटन विभाग.मीडिया,आर्किटेक्ट्स,वास्तुविद,भविष्वेता विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/हीरे,पेट्रोल ,लोहे व वाहन का व्यापार आतिरिक्त लाभ देगा/हवाई यात्रा मैं बाधा का अंदेशा है/
अंक ८,१७,२६
आज आपकी रूचि आध्यत्म मैं विकसित होगी व तीर्थ यात्रा के अवसर भी बनेंगे/मीडिया,भविष्य वेता,वास्तु विद,परिवहन व सार्वजनिक निर्माण विभाग ,पेट्रोल,हीरे के व्यापारी भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/
अंक ९,१८,२७
आज आपकी रूचि आध्यत्म,ज्योतिष ,वास्तु व धर्म अध्ययन मैं बड़ेगी/योग साधक व प्रशिक्षक विशेष अनुकूल स्थिति मैन्र्हेंगे/शल्य चिकित्सा उपकरण,हीरे,पेट्रोल का विक्रय आतिरिक्त लाभप्रद रहेगा/सामाजिक प्रभुत्व बढेगा/

Thursday, February 2, 2012

NUMERO PREDICTIONS FOR 3/2//2012


अंक १,१०,१९,२८
आज व्यय से पूर्व बजट निर्धारण कर लीजिये/अपव्यय के कारण सहचर से मन मुटाव का
अंदेशा है/आर्थिक नव निवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/कुछ अपयश का भी अंदेशा
है/आज केवल दिनचर्या पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/
अंक २,११,२०,२९
आज का दिन निवास व नौकरी बदलने के लिए उत्तम
है/आर्किटेक्ट्स,साहित्यकार,मीडिया,आंतरिक सज्जाकार,सोने,सम्पति,सुनहली व्
भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
सामाजिक व् साहित्यिक दायरे मैं प्रतिष्ठा बढेगी/
अंक ३,१२,२१,३०
आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व प्रभावशाली ढंग से निभ जायेंगे/साहित्य व्
समाज सेवा से जुडी गतिविधियों मैं आपकी रूचि बढेगी/सोने,सम्पति के निवेशक अधिक
अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे,परन्तु आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है,किसी नए
व्यवसाय की शुरुआत आज स्थगित कर दीजिये/शेयर्स मैं निवेश से हानि का अंदेशा है/
अंक ४,१३,२२,३१
आज प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बड़ा सकते हैं/अहम पर भी यथासंभव काबू
रखिये/आर्थिक स्तर पर दिन  जोखिमपूर्ण है/सहचर से संबंधों मैं कटुता का आभास
होगा/शांत चित से दैनिक क्रिया कलापों मैं ही समय बिताने की चेष्टा कीजिये/
अंक ५,१४,२३
आज पारवारिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभ जायेंगे/शिक्षा व् स्वर्ण क्रय
हेतु ऋण लेने व् देने के लिए उपयुक्त दिन है/विदेश मैं कार्यरत प्रशासनिक
अधिकारी अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी विकसित
होगा/
अंक ६,१५,२४
आज आपकी सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/घर व् आफिस की आंतरिक सज्जा मैं
रूचि रहेगी/सुनहरी व् भूरे रंग की वस्तुओं,कॉस्मेटिक्स,चर्म उत्पादों,सोने व्
सम्पति का विक्रय अतिरिक्त लाभ देगा/साहित्य व् समाज सेवा के क्षेत्र मैं भी
नाम होगा/आज आप परिवार की सुख सुविधा व् व्यक्तिगत रख रखाव पर सहर्ष व्यय
करेंगे/
अंक ७,१६,२५
आज निवास व् व्यवसाय,नौकरी बदलने के लिए उत्तम दिन
है/मीडिया,अनुवादक,साहित्यकार,भवन
निर्माता,सोने व् सम्पति,सोफ्ट टोयज़,काफी,सौन्दर्य प्रसाधन व् चर्म उत्पादों
के विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुदढ़
होगी/
अंक ८,१७,२६
आज पारिवारिक व् व्यवसायिक स्तर पर आपकी राय का मान होगा/अध्ययन व् साहित्य
सेवा के लिए उत्तम दिन है/सोने व् सम्पति मैं निवेश कीजिये/प्रशासनिक स्तर पर
कुछ मतभेद आपको परेशान कर सकते हैं/सामंजस्य की नीति अपनाने मैं ही हित है/
अंक ९,१८,२७
आज पारिवारिक व् कारोबारी दायित्व सुगमता से निभ जायेंगे/साहित्य व् समाज सेवा
के क्षेत्र मैं भी नाम होगा/आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण आप अपनी
अभिरुचियों की और ध्यान नहीं दे पाएंगे/आर्थिक नव निवेश के लिए दिन प्रतिकूल