| www.numeropath.com | |||||
|
Monday, December 12, 2011
ANK JYOTISH FOR 13/12/2011
अंक १,१०,१९,२८
आज के दिन आपकी व्यक्तिगत उपलब्धियां सामान्य रहेंगी/कलात्मक व रचनात्मक गतिविधियों मे आप अग्रणी रहेंगे/सैर सपाटे व आमोद प्रमोद के कार्यक्रम बनेंगे/विदेश यात्रा भी संभव है/चांदी व कला कृतियों का निर्यात लाभ देगा/
अंक २,११,२०,२९
आज उग्र स्वाभाव व अनर्गल वाद विवाद के कारण परेशानी का अंदेशा है/शांत रहने के चेष्टा कीजिये/ज़मीन जायदाद से जुड़ी कोई भी मुकदमेबाजी आज शुरू न कीजिये/आज आपकी रचनात्मक प्रवृति मुखरित होगी व आप कला,अनुवाद,मीडिया के क्षेत्र मैं नाम कमाएंगे/चांदी व हस्त शिल्प का निर्यात आतिरिक्त लाभ देगा/
अंक ३,१२,२१,३०
आज का दिन गतिशीलता से भरपूर है/मन चाहे स्थान पर ट्रांसफर हो सकती है/विदेश भ्रमण व पर्यटन के लिए भी अनुकूल दिन है/चांदी,हस्त शिल्प उत्पाद,बहु रंगी भू उत्पाद,नवरतन,ईंधन का विक्रय विशेष लाभकारी रहेगा/आज आपकी आध्यत्मिक अभिरुचि व ज्योतिष ज्ञान,धर्म के गूढ़ रहस्य जानने की जिज्ञासा मुखर होगी/फोटो पत्रकारिता ,भू सर्वेक्षण के क्षेत्र मैं नाम होगा/
अंक ४,१३,२२,३१
आज का दिन अनुसन्धान,आविष्कार व आपके उत्पादों को पटेंट करवाने हेतु अनुकूल है/प्रशासनिक नवाचार आपको ख्याति दिलाएंगे/चांदी,सफ़ेद रंग के उत्पाद,एथिनिक जेवेलेरी,हस्त शिल्प उत्पाद का निर्यात लाभप्रद रहेगा/आप रचनात्मक गतिविधियों मैं समय दे पाएंगे/
अंक ५,१४,२३,
आज के दिन विदेश से लिनक्स आपको लाभ देंगे व विदेश मैं कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/आज बचते बचते भी बुजुर्गों से मनमुटाव का अंदेशा है/स्वभाव की चपलता व उग्रता पर काबू रखने की चेष्टा कीजिये/ज़मीन से जुड़ी कोई मुकदमेबाजी आज न कीजिये/
अंक ६,१५,२४
आज मन को यथा संभव शांत रखने की कोशिश कीजिये/किसी प्रकार की मुकदमेबाजी मैं न उलझिए/दैनिक क्रिया कलापों पर ही ध्यान एकाग्रित कीजिये/
अंक ७,१६,२५
आज सेहत व आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/वायु जनित संक्रमण से परेशानी हो सकती है/उड्डयन विभाग का कार्य आज कुछ शिथिल रहेगा/आज ज़मीन जायदाद से जुड़े किसी लंबित केस के प्रतिकूल परिणाम मिलने की आशंका है/
अंक ८,१७,२६
आज अहम पर काबू रखिये व प्रशासनिक मतभेदों से दूर रहिये/आज आपकी रूचि आध्यात्मिक ज्ञान मैं विकसित होगी/फोटो पत्रकार अपनी विशिष्ट पहचान कायम कर पाएंगे/ईंधन व रक्तिम रंग की वस्तुओं का विक्रय विशेष लाभ देगा/
अंक ९,१८,२७
आज आपकी रूचि धार्मिक कार्यों मैं रहेगी व तीर्थ यात्रा के अवसर भी बनेंगे/खनन व कृषि से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/भू सर्वेक्षक,सेना,न्यायिक पेशे से जुड़े लोग व फोटो जर्नलिस्ट,सम्पति निवेशक ग्रह अनुकूलता से विशेष लाभान्वित होंगे/
Sunday, December 11, 2011
Saturday, December 10, 2011
ANK JYOTISH FOR 11/12/2011
अंक १,१०,१९,२८
आज आप अपने कार्य क्षेत्र मैं अग्रणी रहेंगे व आपका प्रभुत्व कायम रहेगा/सामाजिक सरोकार व दान पुन्य की गतिविधियों मैं मित्र मंडली का सहयोग प्राप्त कर पाएंगे/कलात्मक अभिरुचि भी विकसित/ होगी/सफ़ेद रंग की वस्तुओं व हस्त शिल्प,चांदी का निर्यात व विक्रय लाभ देगा/
अंक २,११,,२०,२९
आज आपकी कल्त्म्क व रचात्मक प्रवृति मुखर होगी व आप मीडिया,अनुवाद ,पर्यटन के क्षेत्र मैं विशेष उपलब्धि प्राप्त करेंगे/हवाई यात्रा के अवसर बनेंगे/आज अनर्गल वाद विवाद व आग से हानि का अंदेशा है/सम्पति स्थान्तरण भी आज न कीजिये/
अंक ३,१२,२१,३०
आज आप शांत चित से रचनात्मक व सामाजिक सरोकार एवं धार्मिक गतिविधियों की ओर ध्यान दे पाएँगे/परिवार मैं मांगलिक कार्य होने के अवसर हैं/आज कलाकार,सेना,सम्पति निवेशक,नवरतन
व चांदी के विक्रेता,ईंधन विक्रेता,आध्य्तम गुरु,फोटो जर्नलिस्ट व बहुरंगी भू उत्पादों के विक्रेता ग्रह अनुकूलता से विशेष लाभान्वित होंगे/
अंक ४,१३,२२,३१
आज प्रशासनिक मतभेद व बुजुर्गों से कुछ अनबन आपकी परेशानी का कारण बन सकते है/धैर्य पूर्वक समस्या का समाधान पाने की कोशिश कीजिये/रचनात्मक गतिविधिओं मैं बिताया गया समय संतुष्टि व आर्थिक लाभ देगा/चांदी व कला कृतियों का विक्रय आतिरिक्त लाभ प्रदान करेगा/
अंक ५,१४,२३
आज मन की चंचलता पर थोडा नियंत्रण रखिये व अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/सामाजिक गतिविधियों व दान पुन्य मैं आप अग्रणी रहेंगे/ क्रोध पर काबू रखिये/विदेशी लिंक से कोई लाभ मिलने के संकेत हैं/
अंक ६,१५,२४
आज विवादास्पद स्थितयो से यथा संभव दूर रहिये/बहसबाजी से हानि का अंदेशा है/सम्पति स्थान्तरण भी स्थगित कर दीजिये/व्यवस्थित मन से दैनिक क्रिया कलापों पर ही ध्यान दीजिये/
अंक ७,१६,२५
आज सेहत की ओर विशेष ध्यान दीजिये/वायु जनित संक्रमण का अंदेशा है/आज हवाई यात्रा मैं भी बाधा आ सकती है/कुछ लोग आपको उकसाने की कोशिश कर सकते है/उनकी बातें अनसुनी कीजिये व चित को शांत रखने का प्रयास कीजिये/आज सम्पति सम्बंधित कोई लेन देन न कीजिये/
अंक ८,१७,२६
आज बचते बचते भी उच्च अधिकरियों व बुजुर्गों से मतभेदव कलह का अंदेशा है/अहम पर काबू रखिये/सामंजस्य की नीति हितकर रहेगी/योगाध्यान व आध्यातमिक गतिविधियों मैं कुछ समय दीजिये/
अंक ९,१८,२७
आज आपका रुझान धार्मिक गतिविधियों व योगाध्यान मैं रहेगा/सामाजिक प्रभुत्व मैं वृद्धि होगी/फोटो जर्नलिस्ट,सेना,कृषक वर्ग,ईंधन व बारूद के विक्रेता व सम्पति निवेशक विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
Friday, December 9, 2011
ANK JYOTISH FOR 10/12/2011
अंक १,१०,१९,२८
आज आप अपने कार्य क्षेत्र मैं अग्रणी रहेंगे/सामाजिक सरोकार व दान पुन्य की गतिविधियों मैं भी रूचि रहेगी/आज अहम पर काबू रखिये व बुजुर्गों व उच्च अधिकारियों से सामंजस्य से चलिए/वाहन चालन मैं भी सावधानी बरतिए/
अंक २,११,२०,२९
आज आपका सामाजिक प्रभुत्व बना रहेगा व आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति मैं रहेंगे/मीडिया व प्रकाशक,धर्म गुरु,वास्तु विद,भविष्य वेता,आर्किटेक्ट,पेट्रोल के विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक ३,१२,२१,३०
आज आपकी रूचि आध्यात्मिक गतिविधियों मैं रहेगी/ज्योतिष,दर्शन शास्त्र व धर्म के गूढ़ रहस्य जानने की जिज्ञासा प्रबल रहेगी/प्रतियोगी परीक्षा के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे/मीडिया अधिक प्रभावशाली रहेगी/सामाजिक स्थिति सम्मान जनक रहेगी/
अंक ४,१३,२२,३१
आज प्रशासनिक मतभेदों की वजह से मन अशांत रहेगा/विवादस्पद स्थितियों से दूर रहिये/अहम पर काबू रखिये/सामंजस्य की नीति अपनाने मैं ही लाभ है/वाहन चालन मैं भी सतर्कता रखिये/
अंक ५,१४,२३
आज आपकी रूचि सामाजिक गतिविधियों व दान पुन्य मैं रहेगी/विदेश मैं कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/आज मन की चपलता पर काबू रखने की चेष्टा कीजिये/अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/
अंक ६,१५,२४
आज का दिन सामान्य रूप से ,बिना किसी उल्लेखनीय बदलाव के बीतेगा/दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/
अंक ७,१६,२५
आज आप अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति मैं रहेंगे/प्रकाशक,मीडिया,धर्म गुरु,वास्तुविद व भविष्य वेता विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/आज काले रंग की वस्तुओ व तेल के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/
अंक ८,१७,२६
आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा मैं वृद्धि होगी/आपका प्रभुत्व कायम रहेगा व प्रतिद्वंदी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे/मीडिया,पत्रकार,वास्तु विद व आध्यात्म गुरु,तेल,पेट्रोल व काले रंग की वस्तुओं के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/
अंक ९,१८,२७
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति मैं विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/आपकी रुचि धार्मिक कार्यों व दान पुन्य मैं प्रबल रहेगी/मीडिया,फोटो जर्नलिस्ट प्रभावशाली रहेंगे व अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/
Thursday, December 8, 2011
Subscribe to:
Posts (Atom)