Friday, August 21, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/12/2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/12/2020 गुरुवार 

अंक १,१०,१९,२८ 
आज का दिन विदेशी प्रशासनिक सेवा के लिए व् विदेश में सांस्कृतिक दल भेजने के लिए उत्तम है/ कला समीक्षक, अनुवादक  व् कलाकार अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ उड्डयन व् पर्यटन  विभाग के लिए लाभप्रद दिन है/ आज चांदी में निवेश लाभ देगा/
अंक २,११,२०,२९ 
आज आपका रुझान घर व् ऑफिस की आंतरिक सज्जा पर रहेगा/ निवास व्  व्यवसाय बदलने के लिए भी अनुकूल दिन है/ विदेश में कला प्रदर्शनी व् सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उत्तम दिन है/ सोने,चाँदी  व् कलाकृतियों का व्यापार व् निर्यात लाभ देगा/
अंक ३,१२,२१,३० 
आज कलात्मकता की ओर रुझान रहेगा/ घर की सज्जा की ओर भी ध्यान दे पाएंगे/ मेहमानों की आवाजाही से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा/ घर व् व्यवसाय की जिम्मेदारियां निर्बाध गति से पूरी होंगी/ सोने, चांदी व् एथिनिक ज्वेलरी का निर्यात व् विक्रय अच्छा लाभ देगा/ अनुवादक , टूरिस्ट गाइड, लेखक, कलाकार व् भवन निर्माता  विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ४,१३,२२,३१ 
आज प्रशासनिक नवाचारों के लिए व् आविष्कारों के लिए अच्छा दिन है/ जोखिम के कार्यों में भी रूचि रहेगी/ प्रशासनिक वर्चस्व बना रहेगा/ आज आप अपने उत्पाद पेटेंट करवाएं तो लाभप्रद स्थिति बनी रहेगी/ चांदी व् एथिनिक जवेलेरी के निर्यात के लिए उत्तम दिन है/ दुग्ध उत्पाद व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं का व्यापार लाभ देगा/
अंक ५,१४,२३ 
आज गृह ऋण लेने व् देने के लिए अनुकूल दिन है/ साहित्यिक गतिविधियों में भी मन रमेगा/ घर परिवार व् कारोबार की जिम्मेदारियां अच्छे से निभा पाएंगे/ सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी सामान  के विक्रय के लिए अच्छा दिन है/ विदेश में प्रशासनिक सेवा के लिए अनुकूल दिवस है/
अंक ६,१५,२४ 
आज के  दिन भवन निर्माता, वास्तुविद, साहित्यकार, सम्पति निवेशक विशेष लाभ प्राप्त करेंगे/ बुक स्टोर्स व् प्रकाशक भी लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ आज आंतरिक सज्जा पर खर्च करें/ सोने व् सम्पति का निवेश लाभकारी रहेगा/
अंक ७,१६,२५ 
आज हवाई यात्रा टाल दे/ सेहत व् खान पान का भी विशेष ध्यान रखें/ वायु जनित संक्रमण आपकी परेशानी का कारण बन सकता है/ आज साहित्यिक अभिरुचियों के लिए समय निकाल पाएंगे/ सोने व् सम्पति मे  निवेश  लाभ देगा/
अंक ८,१७,२६ 
आज अहम पर नियन्त्रण रखिये/ छोटी छोटी बातों पर उलझने से आप लोगों को अपना विरोधी बना लेंगे/ घर परिवार की जिम्मेदारियां सुचारू रूप से निभेंगी/ भवन निर्माण, वास्तु, सम्पति से जुड़े कार्य लाभकारी सिद्ध होंगे/ आज साहित्यिक अभिरुचि भी विकसित होगी/ सरसों के तेल व् सोने में निवेश करें/
अंक ९,१८,२७ 
आज का दिन बिना किसी विशेष बदलाव के शांति से बीतेगा/ घर परिवार व् कारोबार के ज़िम्मेदारी आप स्वेच्छा  से लेंगे व् कुशलता पूर्वक निर्वहन कर पाएंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक दायरा विकसित होगा/ स्वर्ण व् सम्पति विक्रेता, आर्किटेक्ट्स व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

==================================================================
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 
www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment