Saturday, May 25, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/7/2019 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/7/2019  बुधवार

अंक 1,10,19,28
विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आज आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला  सकते हैं/ विदेश में उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार, इवेंट मैनजमेंट हेतु जाने के लिए उत्तम दिन हैं/ बालरोग व् मनोरोग चिक्त्सिक, खेलजगत, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, पर्यटन सेक्टर आदि आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य गति  लेंगे/ मेहमान नवाज़ी में  व् बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ स्लेटी रंग की वस्तुओं, खेल सामग्री, पारे के विक्रेता, मोटर ड्राइविंग स्कूल्स, मनोचिकित्सक, प्रसूति गृह, टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये अतिथियों के कारण आज आपके पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में  फेर बदल का अंदेशा है/ व्यवस्थित चित से स्थिति सभालने की कोशिश कीजिये/ आज किसी को भी उधार न दीजिये/

अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ करना चाहेंगे/ आपकी रूचि आविष्कार, अनुसन्धान, प्रशासनिक नवाचारों व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों की ओर बढ़ेगी/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, शिष्ट मंडल अपनी खास पहचान बना पाएंगे/ संगीत व् नृत्य निर्देशक, मनोरोग व् बालरोग चिक्त्सिक, नर्सिंग होम्स, राजनेता, लोन व् ट्रेवल एजेंट्स, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ अन्तरात्मा की पुकार को आज अनसुना न कीजिये व् अपनी गणनात्मक योग्यता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ लोन व् ट्रेवल एजेंट्स, राजनैतिक, सामाजिक कार्यकर्ता, खेल संवाददाता, बैंकर्स, लेखाविद, टूरिज्म सेक्टर, नर्सिंग होम्स, इवेंट मैनेजर्स व् कोरियोग्राफर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज के दिन आपकी स्थिति में किसी खास बदलाव के आसार नहीं है/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलजोल व् पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ सैर सपाटे, मेहमान नवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ विदेश में  भ्रमण, निर्यात व्यवसाय विस्तार, इवेंट मैनेजमेंट, उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए अनुकूल समय  है./ मनोरोग व्  बालरोग विशेषज्ञ, संगीतकार, इवेंट मेंजर्स, पर्यटन सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर कुछ अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ शान्त व् व्यवस्थित चित से दैनिक क्रिया कलाप  पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में  फेर बदल का अंदेशा है/ सन्तान पक्ष की किसी समस्या को लेकर भी आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/ व्यवस्थित चित से अपने दायित्व पूरे करने की कोशिश कीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com