Monday, June 6, 2011

ANK GANANA 7.6.2011


अंक गणना 
7.6.2011
अंक 1. आज विवादास्पद स्थितियों से दूर रहिए। कलात्मक अभिरुचियों  व आमोद-प्रमोद में कुछ समय बिताइए। चांदी, मोती, सी शैल्स, नमक का व्यापार लाभ देगा। 
अंक 2. आज जल - जनित संक्रमण का अन्देशा है। समुद्री यात्रा भी स्थगित कर दें। आग व गर्मी से नुकसान का अन्देशा है। पत्रकार, वास्तुविद, भवन निर्माता लाभ प्राप्त करेंगे। 
अंक 3. आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी व अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवा पाएंगे। धार्मिक अनुष्ठानों व तीर्थयात्रा में रूझान रहेगा। समुद्री उत्पादों, भू - उत्पादों, चांदी, पैट्रोल व सम्पति, प्रकाशन में निवेश लाभ देगा। 
अंक 4. आज अनर्गल विवादों से बचिए व अहम पर काबू रखिए। चांदी, एथिनिक ज्वैलरी, मोती, सी-शैल्स व नमक का कारोबार लाभ देगा। रोमांचकारी दिन है। 
अंक 5. आज का दिन बिना किसी विशेष बदलाव के तटस्थ रूप से बीतेगा। वाहन चालन में सावधानी बरतिए। विवादास्पद स्थितियों से दूर रहिए। 
अंक 6. आज का दिन आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं लाएंगा। व्यवस्थिति मन से दैनिक कार्य सम्पन्न करें। 
अंक 7. आप धर्म के गूढ़ रहस्य जानने में रूचि रहेंगी। कलात्मकता की ओर भी रूझान रहेगा। अपनी बात दृढता पूर्वक मनवा पाएंगे। परन्तु क्रोध पर नियन्त्रण रखिए। सम्पति में आज निवेश न करें 
अंक 8. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। तीर्थयात्रा के अवसर बनेंगे। भवन निर्माता व सम्पति निवेशक पत्रकार, वाहन व्यापारी व पेट्रोल विक्रेता लाभप्र द स्थिति में रहेंगे। 
अंक 9. आध्यात्म की ओर रूझान रहेगा। भू - सर्वेक्षण, कृषक, सेना, न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग व भू - उत्पादों तथा ईधन, कुकिंग गैस के व्यापारी लाभप्रद स्थिति में रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी।