Monday, May 2, 2011

ANK GANANA 03.05.2011


3.5.2011
अंक १ आज का दिन बिना किसी विशेष बदलाव के सुचारू रूप से बीतेगा। दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केन्द्रित रखें।
अंक 2 आज घरेलु व व्यवसायिक जिम्मेदारियां सुगमता से निभ जाएंगी। सामाजिक सरोकार व साहित्यिक अभिरूचि की गतिविधियों में मन रमेगा। आज सोने में निवेश करें।
अंक 3 आज का दिन सामाजिक, साहित्यिक व व्यवसायिक गतिविधियों के लिए उतम है। गृह निर्माता, वास्तु सलाहकार, लेखक सम्पति निवेशक व सोने के व्यापारी अनुकूल स्थिति में रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी। पदोन्नति के अवसर बनेंगे।
अंक 4 आज का दिन आपके लिए कोई विशेष बदलाव नहीं लाएगा। रोजमर्रा के क्रिया-कलापों में ही ध्यान दें।
अंक 5 आज गृह ऋण लेने व देने के लिए अनुकूल दिन है। सम्पति, सोने व गृह उपयोगी वस्तुओं का व्यापार लाभ/सामाजिक मान बढेगा।
अंक 6 आज आग या गर्मी से नुकसान का अन्देशा है। सम्पति सम्बन्धित कोई मुकदमेबाजी आज शुरू न करें । गृहस्थी व व्यवसाय से जुड़ी जिम्मेदारियां सुगमता से निभ जाएगी।
अंक 7 आज विवादास्पद स्थितियों से यथासम्भव दूर रहिए। गृहस्थ व व्यवसाय से जुड़े काम सुचारू रूप से होंगे। सोन में निवेश करें।
अंक 8 आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सोने व सम्पति में निवेश लाभ देगा। गृह-निर्माण व वास्तु परामर्श के लिए उत्तम दिन है।
अंक 9 आज धार्मिक कार्यों में मन रमेगा। फोटो-जर्नलिस्ट, भवन-निर्माता, सम्पति निवेशक, सेना व न्यायपालिका विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे। सोने, सम्पति व भू-उत्पादों का व्यापार करें।