Monday, July 2, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 4/7/2018 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  4/7/2018 बुधवार

अंक 1,10,19,28
दैनिक  दायित्व सहजता से निभा पाएंगे/भाग्य अनुकूलता से आप लाभान्वित होंगे/ आज विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे/ सीमेन्ट, पारे व राख के निर्यात के लिए उत्तम दिन है/ इवेन्ट मैनेजमेन्ट व पर्यटन विभाग, खेल जगत व् डे केयर  सेंटर्स  के लिए अधिक लाभप्रद दिन है/

अंक 2,11,20,29
आज का दिन गतिशीलता व कलात्मकता से भरपूर है/ संगीतकार, योग ध्यान केन्द्र, म्यूजिक एलबम निर्यातक, पर्यटन व उड्डयन विभाग , कोरियोग्राफर्स , लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज मानसिक तनाव के चलते आप अपनी अभिरूचियों के लिए समय न निकाल पाएंगे/ कुछ अनचाहे मेहमानों  या सन्तान पक्ष की कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है/ आज किसी को भी धन उधार न दें, अन्यथा वसूलते समय दिक्कत का अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
आज का दिन प्रशासनिक नवाचारों के लिए व आविष्कारों के लिए उत्तम है/ विदेशों में प्रशासनिक अधिकारी अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ सीमेन्ट,  दुग्ध उत्पादों , पारे व राख का निर्यात तथा म्यूजिक एलबम रिलीज तथा पर्यटन गतिविधियों के लिए अनुकूल दिन है।

अंक 5,14,23
आज अन्तरात्मा  की पुकार सुनकर निर्णय लिजिए व अपनी गणना की क्षमता का भरपूर उपयोग बिजनेस प्रबन्धक के लिए कीजिए/ संगीतकार, सीमेन्ट निर्यातक, योगाध्यान केंद्र , इवेन्ट मेनेजर्स  व मनोवैज्ञानिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे।

अंक 6,15,24
आज का दिन बिना किसी विशेष बदलाव के निर्बाध गति से बीतेगा/ शान्त चित से दैनिक कार्य निपटाएं/ दिन भर की छोटी छोटी उपलब्धियां आपको सुकून देंगी/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये//

अंक 7,16,25
आज का दिन गतिशील व कलात्मकता से भरपूर है/ विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे। निर्यातक,  मनोचिकित्सक, बालरोग विशेषज्ञ , टूरिज्म सेक्टर , संगीत व् नृत्य निर्देशक,  इवेंट मैनेजर्स व्  खेल संवाददाता  अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे।

अंक 8,17,26
आज प्रशासनिक मतभेदों से बचने की कोशिश करें/ आपकी नीतियों का आज विरोध होगा/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति अवश्य आश्वस्त हो लीजिये/

अंक 9,18,27
 आज मानसिक तनाव से ग्रस्त रहने के कारण आप अपनी अभिरूचियों की ओर ध्यान नहीं दे पाऐंगे। आज यात्रा प्रवास भी टाल दे/ किसी को भी आज धन उधार न दें, अन्यथा वसूलते समय दिक्क्त आएगी/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com