Saturday, March 20, 2021

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/3/2021

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/3/2021 


अंक 1,10,19,28
व्यकतिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ टूरिज्म सेक्टर, चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता, एयर ट्रेवल्स, कलाकार, कवि व् अनुवादक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय आमोद प्रमोद, सैर सपाटे व् रचनात्मक गातिविधियों  दे पायंगे/ टूरिज्म सेक्टर, एयर ट्रेवेल्स, सोने, चांदी हस्तशिल्प उत्पादों व् सम्पति के विक्रेता, मीडिया,कलाकार, कुटीर उद्यमी, स्त्रीरोग चिकित्सिक,अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ  सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य पूर्ण हो सकते हैं/ आमोद प्रमोद, भ्रमण व् रचनात्मक गतिविधियों हेतु भी अनुकूल दिन है/ एयर ट्रेवेल्स, टूरिज्म सेक्टर, सम्पति,चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के निर्याताक, मीडिया, प्रकाशक,अनुवादक व् कवि, स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् आर्किटेक्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि नवाचारों, आविष्कार, अनुसन्धान व् शोध  कार्य एवं सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक गतिविधियों में  बढ़ेगी/ आप लीक से  हट कर कुछ कर गुजरना चाहेंगे/ पर्वतारोही, निर्यातक,सफ़ेद व् रुपहले रंग के वस्तुओं के विक्रेता, टूरिज्म व्  एयर ट्रेवल्स सेक्टर, मीडिया, कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज आपके बौद्धिक स्तर व् तर्क शक्ति के बल पर आप सामाजिक, राजनैतिक व् प्रबंधन गतिविधियों में अपनी खास पहचान बना पाएंगे/ विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व् राजदूत अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सुनहरी  रंग की वस्तुओं , सोने व् सम्पति के विक्रेता अधिक लाभ प्राप्त कर पाएंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी  स्थिति में  कोई ख़ास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आपके प्रयासों में  नवीनता की कमी खलेगी/ कुछ समय सामाजिक मेलजोल व् पसंद दीदा गतिविधियों में देने की कोशिश कीजिये/साहित्य व समाज सेवा के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ सोने व् सम्पति एवं गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ वायु जनित संक्रमण या एलर्जी से कुछ परेशानी का अंदेशा है/ एयर ट्रेवेल्स सेक्टर को भी कुछ अड़चनों का अंदेशा है/ साहित्य व् समाज सेवा के क्षेत्र में कुछ नाम होगा/ सम्पति, सोने व् गृह उययोगी वस्तुओं के विक्रेता, स्त्रीरोग  चिकित्सिक व् आर्किटेक्ट्स अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ राजनैतिक व् प्रशासनिक पर कुछ विवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ दुग्ध उत्पादों के शुद्धता के प्रति उपभोग से पूर्व आश्वस्त हो लीजिये/ लेखक, आर्किटेक्ट्स , सोने  विक्रेता अपेक्षाकृत सुखःद स्थिति रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ शांत  से चित अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/ साहित्य सृजन व्  गतिविधियों के क्षेत्र  पहचान बना पाएंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री