Tuesday, January 24, 2012

ANK JYOTISH FOR 25/1/2012

अंक १,१०,१९,२८
आज का दिन आपकी व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए सामन्य है/आर्थिक स्तर पर दिन नव निवेश के लिए प्रतिकूल है/कुछ अपयश का भी अंदेशा है/सहचर से संबंधों मैं आज कटुता का अंदेशा है/
अंक २,११,२०,२९
आज स्वभाव की उग्रता पर नियंत्रण रखिये व अनर्गल वादविवाद व मुकदमेबाजी से दूर रहिये/परिवार की सुख सुविधा व मनोरंजन पर व्यय कर पाएंगे/कुछ आकस्मिक आर्थिक लाभ प्राप्ति के आसार हैं/
अंक ३,१२,२१,३०
आज आध्यात्मिक गतिविधियों मैं रूचि रहेगी व घर मैं कुछ मांगलिक कार्य के आसार हैं/आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद आप पारिवारिक व व्यवसायिक गतिविधियाँ पूरी कर पाएंगे/कुछ अपयश का अंदेशा है/
अंक ४,१३,२२,३१
आज का दिन व्यक्तिगत प्रयासों के लिए सामान्य है/परन्तु आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/सहचर से भी अपव्यय के कारण कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/
अंक ५,१४,२३
आज मन की चपलता पर काबू रखिये व बहसबाजी से भी दूर रहिये/सम्पति से जुड़ी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/सेहत व आहार की ओर भी विशेष ध्यान दीजिये/
अंक ६,१५,२४
आज स्वभाव विनम्र रखने की कोशिश कीजिये/सेहत का भी विशेष ध्यान रखिये/उच्च ताप या चर्म रोग से हानि हो सकती है/सम्पति स्थान्तरण आज न कीजिये/आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल है /फैशन व ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/
अंक ७,१६,२५
आज सेहत व आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/किसी पुराने चर्म रोग या ज्वर ,रक्त चाप से परेशानी हो सकती है/सम्पति का लेन देन भी आज न कीजिये/आर्थिक स्तर पर दिन अनुकूल है/कुछ आकस्मिक लाभ मिल सकता है/
अंक ८,१७,२६
आज आध्यात्मिक गतिविधियों मैं मन रमेगा/सेना व न्यायपालिका,पत्रकारों के लिए विशेष अनुकूल दिन है/बहु रंगी उत्पादों का विक्रय लाभ देगा/
अंक ९,१८,२७
आज सहचर से संबंधों मैं मधुरता की कमी महसूस होगी/आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद पारिवारिक दायित्व निभा पाएंगे/सेना,न्यायिक पेशे से जुड़े लोग,नवरतन व बहु रंगी भू उत्पादों के विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/