Friday, July 15, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/7/2016 रविवार 6--4

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/7/2016 रविवार
=================================================
अंक 1,10,19,28
आज आर्थिक स्तर पर कुछ अवरोधों के बावजूद , आप भाग्य  अनुकूलता से अपने दायित्व निभा पाएंगे/  नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ अपव्यय के कारण जीवनसंगी से  कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/ राजनीतिज्ञ, एन जी ओ ,सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध उत्पादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज आर्थिक व् सामाजिक स्थिति व्यक्तिगत प्रयासों के परिणाम स्वरूप सुखद रहेगी/ प्रेम प्रसंग में प्रगाढ़ता बढ़ेगी/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलॉजिस्ट्स, फिल्म  निर्माता, भूरे रंग की वस्तुओं  व् चर्म उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक संसधान अपेक्षाकृत सीमित  होने से आप मनचाहे ढंग से व्यय नहीं कर  पाएंगे व् अपव्यय के कारण कारण सहचर से अनबन का अंदेशा है/ कुछ विरोधी तत्व भी आज आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर  सकते है/ सहज मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश  कीजिये व् आज कोई भी नवनिवेश न कीजिये/
अंक 4,13,22,31
आज आर्थिक स्तर पर दिन कुछ परेशानी भरा है, परन्तु आप भाग्य अनुकम्पा से दैनिक दायित्व निभा पाएंगे/ अनुसन्धान, आविष्कार,  सामाजिक सरोकार की व् राजनैतिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा/ आरम्भिक स्तर पर कुछ विरोध की आशंका  है/  सफ़ेद रंग की  वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता, वैज्ञानिक, सामाजिक कार्यकर्ता व् राजनेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर  पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आप सामाजिक, राजनैतिक व् प्रबन्धन गतिविधियों में अग्रणी रहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, दुग्ध वितरक , समाज सेवी संस्थाये, राजनीतिज्ञ व् इवेंट मैनेजर्स आज  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज व्यक्तिगत प्रयासों के फलस्वरूप, आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ आप व्यक्तिगत रखरखाव , आमोद, प्रमोद व् भौतिक सुविधाओं हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कॉफी पार्लर्स , गिफ्ट सेंटर्स , तम्बाकू व् चर्म  उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ डेटिंग के लिए भी अनुकूल दिन है/ आज आप भौतिक सुख सुविधाओं हेतु अतिरिक्त व्यय कर  पाएंगे/ भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता , फैशन व् ग्लेमर जगत, कलाकार, सेक्सोलॉजिस्ट्स व् कला  समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण आज राजनैतिक व् प्रशासनिक क्षेत्र में उलझने बढ़ सकती हैं/ अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये व् शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध उत्पादक भी आज कुछ परेशानी  की स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये व् शॉपिंग से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर  लीजिए, अन्यथा अपव्यय के कारण मनमुटाव बढ़ सकता है/ आपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ आज कोई नयी शुरूआतं कीजिए/ शांत मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com