Tuesday, August 21, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/9/2018 मंगलवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/9/2018 मंगलवार

अंक 1,10,19,28
आज का दिन आपके लिए गतिशील व् फलदायक है/ अपनी कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ कला, साहित्य, पर्यटन, मीडिया, एयर ट्रेवेल्स, पर्वतारोहण से जुड़े लोग, मीडिया, अनुवादक, कलाकार, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन के लिए विशेष अनुकूल दिन है/

अंक 2,11,20,29
आज आप शांत चित से अपने निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/ रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे में मन रमेगा/ होटल उद्यमी ,एयर ट्रेवेल्स, कलाकार, निर्यातक, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता, टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आमोद प्रमोद व् विदेश भ्रमण के कार्यक्रम बनेंगे/
सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते है/ अनर्गल वादविवाद से यथासंभव दूर रहिये/
अंक 3,12,21,30
आज अपनी कल्पना के पंख पसारने व् रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ मीडिया, अनुवादक, कलाकार, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों, नवरतन, मसालों, कृषि उत्पादों, ईंधन व् बारूद के विक्रेता एवं निर्यातक, आर्किटेक्ट्स, एयर ट्रेवेल्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक क्रियाकलापों में मन रमेगा व् घर में कुछ मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/

अंक 4,13,22,31
आज आपके प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् भाग्य भी आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेगा/ आज आप लीक से हट कर कुछ कर गुजरना चाहेंगे/ आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, अनुसन्धान, आविष्कार, प्रशासनिक नवाचारों, सांस्कृतिक, राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार के कार्यों में बढ़ेगी/ चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, टूरिज्म सेक्टर, वैज्ञानिक, विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अपने उत्पादों को पेटेंट करवाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ शांत चित से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिए; अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/  

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दिन सामान्य हैं/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय अपनी अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/ अनर्गल वाद विवाद व् मुकदमेबाजी से आज दूर रहिये व् सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/

अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ वायु जनित संक्रमण या किसी एलर्जी से परेशानी कां अंदेशा है/ एयर ट्रेवेल्स व् पर्वतारोही भी आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया व् मुकदमेबाजी आज आपको प्रतिकूल परिणाम दे सकते हैं/ पॉवर ग्रिड्स व् अनाज गोदाम आज अपेक्षाकृत कुछ सुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/ 

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुदढ़ रहेगी व् आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ नवरतन, भू उत्पादों, ईंधन के विक्रेता,कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक क्रियाकलापों में मन रमेगा/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपके प्रयासों में नवीनता की कमी खलेगी/ आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ वास्तु विद, धर्म प्रचारक, फोटोजर्नलिस्ट, बहु रंगी उत्पादों, भू उत्पादों, नवरतन, मसालों व् ईंधन के विक्रेता, कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में मन रमेगा/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com