Wednesday, June 8, 2011

ANK GANANA 9.6.2011


अंक गणना 
9.6.2011
अंक 1. आज प्रशासनिक वर्चस्व बना रहेगा। नेतृतव की प्रवृति विकसित होगी। सफेद रंग की वस्तुओं व दुग्ध उत्पादों का व्यापार लाभ देगा। सामाजिक सरोकार के कार्य सहयोगियों के सर्मथन से पूर्ण होंगे। 
अंक 2. आज साहित्यिक अभिरूचि विकसित होगी। गृहस्थी में भी मन रमेगा। क्रोध पर यथा सम्भव नियंन्त्रण रखे। आहर और स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान दें। आज रक्त या चर्म सम्बन्धित परेशानी हो सकती है। 
अंक 3. आज सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। साहित्यिक व धार्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। गृहस्थ व व्यवसाय की जिम्मेदारियां स्वच्छा से पूरी करेंगे। भवन निर्माण, वास्तु परामर्श, धर्म प्रचार, प्रकाशन, प्रशासनिक वर्चस्व, इंघन व सम्पति तथा सोने में निवेश के लिए अनुकूल दिन है। 
अंक 4. आज बेवजह से छोटी - छोटी बातो पर उलझने से आप लोगों को अपना विरोधी बना लेंगे। अहम पर नियंन्त्रण रखते हुए शान्त चित से अपनी दिनचर्या पूरी करने का प्रयास करें। 
अंक 5. आज गृह व स्वर्ण ऋण लेने - देने के लिए अनुकूल दिन है। परन्तु सम्पति में आज नव - निवेश न करे। व न्यायिक मामलों की शुरूआत भी न करें। व्यवसायिक जिम्मेदारियें सुचारू रूप से निभ जाएंगी। क्रेाध पर यथा सम्भव नियंन्त्रण रखिए। 
अंक 6. आज साहित्यिक गतिविधियों व घरेलू कार्यों के लिए अनुकूल दिन हे। आन्तरिक सज्जा में भी रूचि रहेगी। सोने व पाठय - पुस्तकों तथा गृह - उपयोगी वस्तुओं का विक्रय लाभ देगा। सेहत व आहार की ओर ध्यान दे व चित शान्त रखने का प्रयास करें। 
अंक 7. गृहस्थी के कार्यों में मन रमेगा, परन्तु स्वास्थ्य अच्छा न रहने से, दायित्व निभाने में परेशान होंगे। सोन व पाठ्य - पुस्तकों में निवेश कीजिए। क्रोध पर नियन्त्रण रखिए। आग व गर्मी से नुकसान का अन्देशा है। 
अंक 8. आज सामाजिक दायित्व रिश्नेदारों के सहयोग से बखूबी निभा पाएंगें। भवन - निर्माता, वास्तुविद, वाहन व पेट्रोल व्यापारी, सोने व सम्पति के निवेशक, सेना न्याय-प्रक्रिया से जुड़े लोग, पत्रकार, मीडिया, धर्म गुरू व प्रचारक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे। 
अंक 9. आज आध्यात्मिक गतिविधियों और तीर्थयात्रा की ओर रूझान रहेगा। कृषक, सेना, न्यायपालिका, भवन निर्माता, सम्पति निवेशक, ज्योतिषी, वास्तुविद, प्रकाशक, पत्रकार, धर्मप्रचारक, वाहन व ईंधन व्यापारी तथा भू - उत्पाद विक्रेता लाभप्रद स्थिति में रहेंगे।