Friday, June 3, 2011

ANK GANANA 4.6.2011


अंक गणना 
4.6.2011
अंक 1. आज अनर्गल विवादों से दूरी बनाकर रखिए व वाहन चालन में भी सावधानी बरतिए। विदेश यात्रा के अवसर बनेगें सीमेन्ट व दुग्ध उत्पादों का निर्यात लाभ देगा। 
अंक 2. आज आपकी बात सुगमता से मान ली जाएगी। विदेश में उच्च तकनीकी अध्ययन हेतु व सांस्कृतिक दल भेजने हेतु अनुकूल दिन है। प्रकाशन, भवन निर्माण, वास्तु परामर्श हेतु अनुकूल दिन है। 
अंक 3.  सन्तान सम्बन्धित किसी चिन्ता के कारण आप तनाव - ग्रस्त रहेगे। दृढ़ता पूर्वक निर्णय ले। पत्रकार, वास्तु-विद, भवन निर्माता, परिवहन विभाग, प्रकाश व सरसों के तेल के व्यापारी तथा धर्म गुरू लाभप्रद स्थिति में रहेंगे। 
अंक 4. आज प्रशासनिक नवाचारों के लिए उत्तम दिन है। थोड़े विरोध के बाद आपकी नीतियों के अनुमोदन मिल जाएगा। विदेश में तकनीकी उच्च अध्ययन हेतु व शिष्ट दल भेजने हेतु अच्छा दिन है। सीमेन्ट, म्यूजिक एलबम व दुग्ध उत्पादों का निर्यात करें। 
अंक 5. अपने मन की पुकार सुनते हुए निर्णय ले। उचित निर्णय होगा। प्रशासनिक कार्यों मंे भी बाहरी सहयोग मिल जाएगा। परन्तु मन की चपलता पर नियन्त्रण रख्ेां व वाहन चालन में भी सर्तक रहें 
अंक 6. आज का दिन बिना किसी विशेष बदलाव के तटस्थ भाव से बीतेगा। दैनिक क्रिया-कलापों पर ही ध्यान केन्द्रित रखें। 
अंक 7. आज बाहरी सहयोग से आपकों कार्य सुगमता से पूरे होंगे। वास्तुविद, भवन निर्माता, पत्रकार, वाहन व्यापारी, धर्मगुरू अनुकूल स्थिति में रहेंगे। 
अंक 8. आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी। धार्मिक कार्यों में भी मन रमेगा। वास्तुविद, ज्योतिषविद, पत्रकार, प्रकाशन, भवन-निर्माण लाभ कमाएंगे। 
अंक 9. आज सन्तान पक्ष से कोई चिन्ता बनी रहेगी। धैर्य पूर्वक व दुआ से समाधान पाने की कोशिश करें। धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी।