Friday, March 18, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/3/2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/3/2016  रविवार
===================================================
अंक 1,10,19,28
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सराहनीय परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद , सैर सपाटे, मेहमाननवाज़ी व् विदेश भ्रमण में बढ़ेगी/ मीडिया, खेलजगत, एयर लाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर, निर्यातक, नर्सिंग होम्स,फीजिओथेरेपिस्ट व् मनोरोग विशेषज्ञ, चांदी व् कलाकृतियों, सीमेंट, पारे,खेल सामग्री व् म्यूजिक एलबम्स के विक्रेता , राजनीतिज्ञ व् समाज सेवी संस्थाएं आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन हेतु व् व्यवसाय बदलने हेतु विशेष अनुकूल दिन है/
अंक 2,11,20,29
आज आप भाग्य अनुकूलता व् व्यक्तिगत प्रयासों, दोनों से ही अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित होंगे/ वाक  इन टरव्यू, विदेश गमन, व्यवसाय बदलने व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ कोरियोग्राफर्स, बेंकर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, टूरिज्म सेक्टर, एयर लाइन्स , बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ, मीडिया, कलाकार,  कवि,अनुवादक, संगीतकार व् इवेंट मैनेजर्स, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता एवं निर्यातक  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान  दीजिये/ रचनात्मक एवं साहित्यिक गतिविधियों में पहचान बना पायेंगे/  एयर लाइन्स, मीडिया, कवि व् अनुवादक, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता, होटल उद्यमी व् पर्वतारोही आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार मत दीजिए /

अंक 4,13,22,31
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे व् कुछ समय सामाजिक सरोकार की व् रचनात्मक गतिविधियों में दे पाएंगे/ विदेश में सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ प्रसूतिगृह, मनोरोग विशेषज्ञ व् फीजियोथेरपिस्ट, इवेंट मेंजर्स, कोरियोग्राफर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, निर्यातक व् सामाजिक  कार्यकर्ता  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/
अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य पूर्ण हो सकते हैं/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आपके सहायक हो सकते है/ अन्तरात्मा की पुकार की ओर भी ध्यान दीजिये/ एन जी ओ,  राजनीतिज्ञ ,बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ, संगीतकार , खेल जगत,इवेंट मैनेजर्स , टूरिज्म सेक्टर एवं निर्यातक , दुग्ध उत्पादों, सीमेंट, पारे व् राख के विक्रेता  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आप अधिक उम्मीद नहीं रखिये/ शांत मन से अपने दैनिक दायित्व पूर्ण कीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिए/
अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिए/ किसी एलर्जी या वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ हवाई यात्रा में भी बाधा आ सकती है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आपके मददगार हो सकते हैं/ नर्सिंग होम्स, मनोचिक्त्सिक, खेल जगत, कोरियोग्राफर्स ,बेंकर्स  टूरिज्म सेक्टर एवं निर्यातक , सीमेंट, पारे व् राख के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य वश भी आज आपकी स्थिति में किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं/ शांत मन से अपने दायित्व पूर्ण करने के उपरान्त, कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/  आकस्मिक आये मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण आज पूर्वनिर्धारित  कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को धन उधार न दीजिये व् उद्धार दिया हुआ धन भी वसूलने न जाइए /


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com