Tuesday, May 17, 2011

ANK GANANA 18.05.2011


अंक गणना  18.5.2011
अंक 1. आज प्रशासनिक कारणो से विदेश यात्रा के अवसर बनंेगे। सीमेन्ट, पारे व म्यूजिक एलबम्स का निर्यात लाभ देगा। घर में मेहमानो की आवाजाही रहेगी। 
अंक 2. आज क्रोध पर नियन्त्रण रखते हुए, विवादास्पद मामलों से दूर रहिए। सम्पति से जुड़ी कोई मुकदमेबाजी शुरू न करें। सेहत व आहार की ओर विशेष ध्यान दे। संगीतकार, योग-प्रशिक्षक अनुकूल स्थिति में रहेंगे। 
अंक 3. आज विदेश में बसे कुछ रिश्तेदारों की वजह से या सन्तान पक्ष की किसी समस्या से आप चिन्तित रहेंगे। आध्यात्म व साहित्य की आरे रूझान रहेगा। सम्पति व भू-उत्पादों, ईंधन  व बहुरंगी वस्तुओ का व्यापार लाभ देगा। 
अंक 4. आज विदेश में उच्च अध्ययन हेतु जोन के लिए अनुकूल दिन है। सीमेन्ट, राख व पारे का निर्यात लाभ देगा। पर्यटन विभाग लाभप्रद स्थिति में रहेगा। 
अंक 5. आज स्वभाव की उग्रता पर नियन्त्रण रखे। सम्पति में निवेश स्थगित कर दें। आज अन्तरात्मा की पुकार सुनते हुए सन्तान से सम्बन्धित समस्या का निवारण करें। पारे, सीमेन्ट व वाद्य यन्त्रों के निर्यात के लिए लाभप्रद दिन है। 
अंक 6. आज विवादास्पद स्थितियों से दूर रहिए। चर्म रोग या रक्त सम्बन्धित कुछ रोग आपकी परेशानी का कारण बन सकते है। आहार व सेहत की ओर ध्यान दे। आज सम्पति में निवेश न करें। 
अंक 7. आज बहस बाजी से दूर रहिए व क्रोध पर नियन्त्रण रखिए। सम्पति सम्बन्धित कोई मुकदमेबाजी आज न करें। विदेश यात्रा के व पर्यटन के अवसर बनेंगे। 
अंक 8. आज आप अपनी बात दृढतापूर्वक मनवा पाएंगे। सम्पति निवेशक, भू - उत्पादों के व्यापारी, कृषक वर्ग, भू - सर्वेक्षक, धर्म गुरू विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे। 
अंक 9. आज आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर ध्यान रहेगा। ईधन, पेट्रोल के  व्यापारी अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। फोटो जर्नलिज्म प्रकाशन व धर्म प्रचार के लिए उत्तम दिन है।