Saturday, April 23, 2011

ANK GANANA 24.04.2011


अंक गणना 
          24.4.2011
अंक १      आज विदेश यात्रा के अवसर प्रशासनिक कारणो से बनेंगे। नेतृत्व की प्रवृति विकसति होगी। मित्रों के सहयोग से समाज सेवा के काम कर पाएंगे। कुछ लोग आपका अपयश फैलाने की कोशिश करेंगे और नाकाम होंगे।
अंक २       आज फैशन व ग्लैमर की दुनिया से जुड़े लोग व कलाकार, कला समीक्षक, सौन्दर्य विशेषज्ञ, अंक शास्त्री, मनोचिकित्सक व बालरोग चिकित्सक फायदे मे रहेंगे। विदेश में सांस्कृतिक दल भेजने के लिए अनुकूल दिन है।
अंक ३       आज मानसिक तनाव के कारण आप अपनी अभिरूचियों की ओर ध्यान नहीं दे पाऐंगे। कुछ लोग आपका अपयश फैलाने की कोशिश करेंगे। आज फिजूलखर्ची से बचें। आपकें जीवनसाथी के साथ मनमुटाव का अन्देशा है। उसकी भावनाओं की अवहेलना न करें।
अन्क४       आज छोटी-छोटी बातों पर उलझने से आप लोगों को अपना विरोधी बना लेंगे। दिखावे के चक्कर में अनावश्यक खर्च से बचें। आज विदेश में प्रशासनिक सेवा के लिए व उच्च अध्ययन हेतु आवेदन देने के लिए अच्छा दिन है।
अन्क५       आज मेहमानों की आवाजाही से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। विदेश यात्रा के अवसर भी बनेंगे। सीमेन्ट, पारे के निर्यात, म्यूजिक एलबम के रिलीज के लिए लाभप्रद दिन है।
अन्क६      आज कलात्मक व रचनात्मक अभिरूचियों के लिए समय निकाल पाएंगे। आज आपके निर्णय विचारों की बजाए, भावनाओं पर केन्द्रित होगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। चोकलेट, काफी, चर्म उत्पाद व सौन्दर्य प्रसाधनों का विक्रय लाभप्रद होगा।
अंक ७      आज बालरोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक, अंकशास्त्री, योग गुरू अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे। फैशन व ग्लैमर की दुनिया से जुड़े लोग अनुकूल स्थिति में रहेंगे। आमोद-प्रमोद व मेहमानवाजी में समय अच्छा बीतेगा।
अंक ८      आज आपकों प्रशासनिक गतिरोध की वजह से परेशानी हो सकती है । विवादास्पद स्थितियों से दूरी बनाए रखिए।
अंक ९       आज किसी प्रकार का आर्थिक जोखिम न उठाए। उधार न ले न दें। दिखावे के चक्कर में फिजूलखर्च न करें। मानसिक द्वन्द पर नियन्त्रण रखने की कोशिश करें। आज आपका कोई प्रियजन आपसे बिछुड़ सकता है।
===================================================================================================