Thursday, November 21, 2013

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/11/2013 शुक्रवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल  दिनांक 22/11/2013  शुक्रवार
===============================================
अंक १,१०,१९,२८
आज किसी प्रकार का आर्थिक नव - निवेश न करें। जोखिम रहेगा। आज अपयश का सामना भी करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची से बचें। आज जीवनसाथी की भावनाओं की अवहेलना न करें।

अंक २,११,२०,२९
आज सामाजिक व आर्थिक स्थिरता बढेगी। साहित्यिक व कलात्मक अभिरूचियों में समय बीतेंगा। आन्तरिक सज्जा, सोना  व चांदी, सम्पति के निवेश में लाभ  मिलेगा।

अंक ३,१२,२१,३०
 आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ लोग आपको बदनाम करने की कोशिश करेंगे, परन्तु असफल रहेगें। गृहस्थी व व्यवसाय की जिम्मेदारियों सहर्ष निभाएंगे।

अंक ४,१३,२२,३१
 आज प्रशासनिक नवाचारों के लिए अनुकूल दिन है। इवेंट  प्रबन्धन व व्यवसाय की दीर्घकालीन योजनाएं बनेगी। परन्तु आज आप आर्थिक जोखिम न उठाए।

अंक ५,१४,२३
 आज प्रशासनिक वर्चस्व बना रहेगा। घरेलू व व्यवसाय की जिम्मेदारियां सुगमता से पूरी होगी। सोने, सम्पति व गृह निर्माण में निवेश करें। सामाजिक सरोकार के कामों में रूचि रहेगी।

अंक ६,१५,२४
आज साहित्यिक अभिरूचि विकसित होगी। आन्तरिक सज्जा, वास्तु-सलाह व भवन निर्माण के लिए अनुकूल दिन है। भूरे व सुनहरी रंग की वस्तुओं में निवेश करे। फैशन व ग्लैमर के लिए अच्छा दिन है।

अंक ७ ,१६,२५
 आज कलात्मक व साहित्यिक अभिरूचि विकसित होगी। सौन्दर्य प्रसाधन, चोकलेट, काफी व चर्म उत्पादों का व्यापार लाभ देगा। सामाजिक व आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी। गृह सज्जा में रूचि रहेगी।

अंक ८ ,१७,२६
आज आप घरेलू व व्यवसायिक जिम्मेदारियां सहर्ष निभाएंगे। वास्तुविद , भवन निर्माता निवेशक, सोने के विक्रेता, पत्रकार, समाज सेवक आज अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे।

अंक ९,१८,२७
 आज साहित्यिक व समाज सेवा की प्रवृति विकसित होगी। सम्पति, सोने व गृहउपयोगी वस्तुओ में निवेश करें। आज सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। किसी प्रकार का आर्थिक जोखिम  न उठाएं।
=================================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 
www. numeropath .com