Wednesday, April 20, 2011

ANK GANANA 21.04.2011


अंक गणना
21.4.2011
अंक १      आज का दिन सैर सपाटे व आमोद-प्रमोद के लिए अच्छा है। विदेश यात्रा के अवसर बनेगे। पर्यटन व उड्डयन विभाग लाभप्रद स्थिति में रहेंगे। कलात्मक अभिरूचि विकसित होगी।
अंक २       आज का दिन घरेलु व व्यवसाय से जुड़ी जिम्मेदारियां सुगमता से निभ जाएंगी। आन्तरिक सज्जा, गृह निर्माण, वास्तु, लेखन व पत्रकारिता, सोना , चांदी के विक्रय के लिए अच्छा दिन है।
अंक ३      आज नौकरी व निवास स्थान बदलने के लिए अनुकूल दिन है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय व गृहस्थी के कार्य सुचारू रूप से पूरे होगे। सोन, चांदी, सम्पति में निवेश करें।
अंक ४      आज का दिन पर्यटन, होटल व उड्डयन विभाग के लिए उत्तम है। चांदी व कलात्मक वस्तुओं का निर्यात करें। दिन शान्तिपूर्ण है।
अंक ५     आज गृह - ऋण लेने व देने के लिए अच्छा दिन है। लेखन, पत्रकारिता, गृहनिर्माण, वास्तु सलाह के लिए आम दिन है। आज सोने व सम्पति व गृहउपयोगी वस्तुओं में निवेश करे।
अंक ६      आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी। साहित्यिक अभिरूची के लिए समय निकाल पाएंगे। सम्पति, सोने व सुनहरी रंग की वस्तुओं का विक्रय लाभ देगा। आन्तरिक सज्जा में खर्च करे।
अंक ७      आज हवाई यात्रा टाल दें। वायु - जनित रोग भी आपको परेशान कर सकते है। घरेलु व व्यवसाय की जिम्मेदारियां सुचारू रूप से पूरी होगी। लेखन, पत्रकारिता, सोने के विक्रय के लिए अच्छा दिन है। सम्पति व भवन निर्माण में निवेश करें।
अंक ८      आज भवन निर्माण, सम्पति निवेश व सोने के व्यापार के लिए उत्तम
दिन है। साहित्यिक अभिरूचि व सामाजिक  प्रतिष्ठा बढेगी।
अंक ९       आज वास्तुविद , भवन निर्माता, साहित्यकार, सम्पति निवेशक, पत्रकार अनुकूल स्थिति में होगे। सोने व गृह-उपयोगी वस्तुओं का विक्रय लाभ देगा। समाज सेवा में रूचि रहेगी।