Wednesday, August 8, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 4/9/2018 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 4/9/2018 मंगलवार


अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  आर्थिक संसाधनों की कमी की वजह से कार्यगति शिथिल हो सकती है; कुछ अपयश का भी अंदेशा है/  जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये व् चुगलखोरों की अवहेलना कीजिये/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ दैनिक क्रियाकलापों  ही ध्यान केंद्रित कीजिये/
अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से ,व्यवसायिक व्  सुखद रहेगी/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ आग व् शार्ट  सर्किट के प्रति भी सचेत रहिये/ फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता , सेक्सोलॉजिस्ट्स व्  कलाकार अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ, आर्थिक संसाधन सीमित होने के बावजूद आप सहजता  निभा पाएंगे/ अपव्यय के कारण, आज सहचर से कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में मन रमेगा/  ईंधन, भू उत्पादों व बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता, वास्तु विद,फोटो  जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल  स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आपकी रूचि नवाचारों, आविष्कार, अनुसन्धान, शोध कार्यों व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  बढ़ेगी/ आप लीक से हट कर कुछ कर गुजरना चाहेंगे/ राजनीतिज्ञ, मीडिया, वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी,सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज आपकी प्रबंधन क्षमता व् तर्क शक्ति के दम पर आप अपनी ख़ास पहचान  बना पाएंगे/  सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/  अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ सफ़ेद रंग की  वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता ,राजनीतिज्ञ व् सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां सहजता से सम्पन्न कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ क्रोध व् अनर्गल वादविवाद एवं सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आपकी परेशानी बढा सकते हैं/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ अनर्गल वादविवाद व् सम्पति की सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/ फैशन व् ग्लैमर जगत, कला समीक्षक , भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति मेंरहेंगे, परन्तु अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अनर्गल विवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ वास्तुविद, भविष्यवेत्ता, भू शोधार्थी , ईंधन विक्रेता, न्यायिक व्यवसाय से जुड़े लोग, धर्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ, कुछ आर्थिक बाधाओं के बावजूद, आप सम्पन्न कर पाएंगे/ अपने सीमित  साधनों से ही काम चलाइये, परन्तु किसी से भी उधार न लीजिये/ आज प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ धार्मिक गतिविधियों योग,ध्यान में मन रमेगा/  कृषक वर्ग, धर्म प्रचारक, फोटो जर्नलिस्ट, ईंधन व् बहु रंगी  वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com