Friday, February 7, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल 9/2/2020 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल 9/2/2020 रविवार

अंक1,10,19, 28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे , परन्तु, कुछ आर्थिक अवरोधों के बावजूद , आप दैनिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ अपव्यय के कारण आज सहचर से कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/कुछ विरोधी तत्व भी आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते है/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से, आज आप राजनैतिक व् सामाजिक गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/

अंक 2,11, 20, 29
स्वास्थ्य व् आहार की ओर आज अधिक ध्यान दीजिये/
आज सम्पति निवेश स्थगित कर दें व् सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी भी न करें/अनर्गल वादविवाद आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप , आज फैशन व् ग्लेमर  जगत, कलाकार, मॉडल्स, सेक्सोलॉजिस्ट्स, सौन्दर्य विशेषज्ञ, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3, 12, 21,30
कुछ आर्थिक अवरोधों के बावजूद, आप अपने निर्धारित लक्ष्य, प्रभावी ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/आज के दिन आपकी रूचि आध्यात्मिक कार्यों में विकसित होगी/ ईंधन , भू उत्पादों व् नवरतन के विक्रेता , फोटो जर्नलिस्ट, धर्म गुरु ,सेना व न्यायपालिका के लिए भी विशेष अनूकल दिन है/आज आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे , हालांकि कुछ विरोधी तत्व आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे/

अंक4, 13, 22, 31
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे / राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ विरोधी तत्व आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे , परन्तु आप चुगलखोरों की अवहेलना कीजिये/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी और अपव्यय के कारण भी सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/अहम पर यथासम्भव काबू रखिए/

अंक 5, 14, 23
 मन की चपलता पर यथासम्भव काबू रखिये व् अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये/ आज सम्पति  स्थान्तरण से जुडी कोई भी प्रक्रिया न कीजिये/ सेहत व आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/शार्ट सर्किट व् आगजनी के प्रति भी सचेत रहिये/आंशिक भाग्य अनुकूलता से आज आप राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में आगे रहेंगे/

अंक 6, 15, 24
सेहत व् आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/आज अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये/बेवजह उलझने से आप ही परेशानी में रहेंगे/सम्पति निवेश व संपति स्थानांतरण भी आज स्थगित कर दीजिये/भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप , फैशन व् ग्लेमर जगत, मॉडल्स, सेक्सोलॉजिस्ट्स, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म  उत्पादों  के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7, 16, 25

आज क्रोध पर नियन्त्रण रखिये/सेहत व् आहार की ओर भी विशेष ध्यान दीजिये/सम्पति से जुडी कोई भी प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम ही देगी/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, भूरे रंग की वस्तुओं व्  चर्म  उत्पादों के  विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स ,मॉडल्स, फिल्म निर्माता, कला दीर्घा संचालक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक8, 17, 26
आज आप स्वतन्त्र  रूप से निर्णय ले पायेंगे, परन्तु क्रियान्वन में परेशानी का अंदेशा है/आज धार्मिक कार्यों व् धर्म अध्ययन में  रूचि रहेगी/ फोटो जर्नलिस्ट, वास्तुविद व् भू सर्वेक्षक अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंग/प्रशासनिक मतभेदों से दूर रहिये/राजनैतिक स्तर पर विवादास्पद स्थितियों से दूरी रखिये/

अंक 9, 18, 27
आज आध्यात्मिक गतिविधियाँ आपकी रूचि का केंद्र रहेंगी/कृषक वर्ग, सेना, भू सर्वेक्षक, फोटो जर्नलिस्ट,वास्तुविद, धर्म गुरु, ईंधन, नवरतन विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति मे  रहेंगे/ आर्थिक स्तर पर कुछ अवरोधों के बावजूद , आप दैनिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/