Sunday, February 12, 2012

ANK JYOTISH FOR 13/2/2012


अंक १,१०,१९,२८
आज व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए दिन सामन्य है/भाग्य  अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/विदेश के कुछ सम्पर्क आज आपको आकस्मिक लाभ दिला सकते है/चांदी व हस्त शिल्प का  विक्रय व निर्यात लाभ देगा/आज कलात्मक अभिरुचियों व सैर सपाटे के लिए समय निकाल पाएंगे/
अंक २,११,२०,२९
आज के  दिन व्यक्तिगत  प्रयास आपकी स्थिति मैं कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे,परन्तु भाग्य अनुकूलता से आप लाभानिवित होंगे/पर्यटन व् उड्डयन विभाग ,द्वि भाषिए,अनुवादक,कवि,चांदी व हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता व निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक ३,१२,२१,३०
आज विदेशी संपर्क से कुछ लाभ के आसार है/कलात्मक व रचनात्मक गतिविधियाँ भी आपकी यश प्राप्ति व आतिरिक्त  धन अर्जन का साधन बनेंगी/चांदी मैं निवेश कीजिये/आप शांत चित से अपने काम पूरे कर पाएंगे/
अंक ४,१३,२२,३१
आज आपकी रूचि आविष्कार,अनुसन्धान व प्रशासनिक नवाचारों मैं रहेगी/कलाकार,कला समीक्षक,मीडिया,चांदी व हस्त शिल्प के निर्यातक ग्रह अनुकूलता से विशेष लाभान्वित होंगे/आप दिन भर प्रसन्नचित व तरो ताज़ा रहेंगे/
अंक ५,१४,२३
आज नेतृत्व की प्रवृति विकसित होगी व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों मैं भी बड़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे/सफ़ेद रंग की वस्तुओं व दुग्ध उत्पादों का विक्रय व निर्यात आतिरिक्त लाभप्रद रहेगा/विदेश मैं बसे प्रशासनिक अधिकारी अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/
अंक ६,१५,२४
आज का दिन सामन्य रूप से,बिना किसी उल्लेखनीय बदलाव के बीतेगा/शांत चित से दैनिक गतिविधयां सम्पन्न  हो पाएंगी/दिन भर की छोटी छोटी उपलब्धियां आपको संतुष्टि देंगी/
अंक ७,१६,२५
आज वायु जनित संक्रमण का अंदेशा है/उड्डयन विभाग को भी किसी बाधा का सामना करन पड़ सकता है/आज कलात्मक व रचनात्मक गतिविधिया आपके आतिरिक्त धन अर्जन का साधन बनेंगी/चांदी मैं निवेश कीजिये/
अंक ८,१७,२६
आज अपने बुजुर्गों व उच्च अधिकारियों से तालमेल बना कर चलिए /अहम पर काबू रखिये/प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बड़ा सकते हैं/
अंक ९,२८,२७
आज का दिन सामन्य रूप से बीतेगा और दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूरी हो पाएंगी/दिन भर की छोटी छोटी उपलब्धियां आपको प्रसन्नचित रखेंगी/