Sunday, November 27, 2011

ANK JYOTISH FOR 28/11/2011





अंक १
आज आपका प्रशासनिक प्रभुत्व बना रहेगा/सामाजिक सरोकार व दान पुन्य की गतिविधियों मैं भी आप अग्रणी रहेंगे/अधीनस्थ कर्मचारी व मित्रगण आपको भरपूर सहयोग देंगे/
रचनात्मक प्रवृति मुखर होगी/मीडिया,उड्डयन व पर्यटन विभाग,शिप्पिंग व मत्स्य पालन विभाग विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/चांदी,समुद्री उप्पादों के विक्रेता,धर्म गुरु,कलाकार,कला समीक्षक,पत्रकार विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक २
आज पेयजल की शुद्धता पर विशेष ध्यान दीजिये/जल जनित संक्रमण का अंदेशा है/आज कलाकार,कला समीक्षक,प्रकाशक,चांदी व हस्तशिल्प के निर्यातक विशेष लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/
अंक ३
आज आप उर्जावान रहेंगे व शांत चित से विभिन्न कलात्मक व साहित्यिक तथा धार्मिक गतिविधियों मैं भाग लेंगे/चांदी,हस्तशिल्प,मोती,नमक व मत्स्य का विक्रय लाभप्रद रहेगा/मीडिया,मनोवैज्ञानिक,आध्यत्म गुरु,कलाकार,अनुवादक अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/
अंक ४
आज प्रशासनिक मतभेदों से बचिए व अहम पर भी नियंत्रण रहिये/सामंजस्य की नीति हितकर रहेगी/साहसिक समुद्री अभियान व रोमांचकारी गतिविधियाँ आपकी रूचि का केंद्र  रहेंगी/चांदी,मोती,नमक,मत्स्य का व्यापार आतिरिक्त लाभप्रद रहेगा/
अंक ५
 आज विदेश मैं कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अपनी विशिष्ट पहचान बनायेंगे/सामाजिक सरोकार की गतिविधियाँ व दान पुन्य मैं रूचि रहेगी व आप अपने कुशल नेतृत्व के कारण,मित्रों का भी सहयोग जुटा पाएंगे/सफ़ेद रंग की वस्तुओं का निर्यात लाभ देगा/
अंक ६
आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा/इसी विशेष बदलाव की आशा मैं न रहिये/दिन भर की छोटी छोटी उपलब्धियां आपको संतुष्ट रखेंगी/
अंक ७
आज आपकी रूचि अध्यात्मिक गतिविधियों मैं रहेगी/मनोविज्ञान व ज्योतिष के अध्ययन मैं भी रूचि रहेगी/समुद्री उत्पादों के निर्यातक,मर्चेंट नेवी,साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक ८
आज प्रशासनिक मतभेदों से दूर रहिये/अनर्गल वादविवाद से बचिए./बुजुर्गों व उच्च अधिकारियों की विचारधारा समझने की कोशिश कीजिये/सामंजस्य की नीति लाभकारी रहेगी/
अंक ९
आज का दिन बिना किसी विशेष बदलाव के सामान्य रूप से बीतेगा/दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/ दिन शान्तिप्रद है/