Wednesday, May 4, 2011

ANK GANANA 05.05.2011



5.5.2011
अंक 1 आज प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे। पर्यटन विभाग, मनोचिकित्सक, बालरोग चिकित्सक, सीमेंट  व म्यूजिक एलबम के निर्यातक विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे। 
अंक 2 मेहमानों की आवाजाही से घर में खुशी का माहौल रहेगा। सोन, सम्पति व सीमेन्ट का कारोबार आज लाभ देगा। आन्तरिक सज्जा में भी रूझान रहेगा। बालरोग चिकित्सिक, मनोचिकित्सिक, संगीतकार, योग व रिकी केन्द्र आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे। 
अंक 3 आज मानसिक तनाव के रहते आप अपनी अभिरूचियों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। घरेलु कार्यो में भी कुछ परेशानी रहेगी। परन्तु आप धैर्यपूर्वक उसका निवारण कर पाएंगे। सोने व सम्पति में निवेश करें। 
अंक 4 आज मेहमानों की आवभगत में समय बीतेगा। विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे। सीमेन्ट, पारे व राख का निर्यात लाभ देगा। पर्यटन व परिवहन विभाग तथा बैंकिग के लिए अनुकूल दिन है। 
अंक ५  आज अपनी आत्मा की पुकार सनते हुए जो निर्णय करेंगे, उचित रहेगा। अपनी गणनात्मक क्षमता का उपयोग व्यापार में निवेश के लिए करें। संगीतकार योगध्यान केन्द्र, मोटर ड्राइविंग स्कूल, सीमेन्ट के निर्यातक, मनोरोग चिकित्सिक, अंकशास्त्री लाभप्रद स्थिति में रहेंगे। गृह-ऋण स्वीकृत होंगे। 
अंक 6 आज साहित्यिक अभिरूचि विकसित होगी। सोने वे सम्पति में निवेश लाभ देगा। आन्तरिक सज्जा की ओर झुकाव रहेगा। गृहउपयोगी सामान पर व्यय होगा। 
अंक 7 विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे। मेहमानों की आवभगत में समय सुखद रूप से बीतेगा। सीमेन्ट व म्यूजिक एलबम का निर्यात लाभ देगा। बालरोग विशेषज्ञ मनोचिकित्सिक व योगाध्यान केन्द्र लाभप्रद स्थिति में रहेंगे। 
अंक 8 आज का दिन गृहस्थ की व व्यवसायिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए अच्छा है। सोने, सम्पति, भवन निमा्रण, किताबों के प्रकाशन के लिए अनुकूल दिन है। 
अंक 9 पत्रकारिता, भवन निर्माण, सोने व सम्पति तथा गृहउपयोगी सामान के निवेश के लिए अनुकूल दिन है। सन्तान पक्ष की कोई चिन्ता आपको परेशान कर सकती है।