Sunday, July 10, 2011

ANK GANANA 11.07.2011

अंक गणना
दिनांक 11.7.2011
1 आज का दिन शान्तिप्रद है। कलात्मक व रचनात्मकता की प्रवृति विकसित होगी। चांदी, कलाकृतियों व एपिनिक ज्वैलरी का विक्रय व निर्यात लाभ देगा। 
2 आज का दिन शान्तिप्रद है। आप स्वास्थ्य में तरोताजगी अनुभव करेंगे। अपनी कल्पना को मुक्त उड़ान दीजिए। लेखक, अनुवादक, पर्यटन व होटल उद्यमी, उड्डयन विभाग, चांदी व एनटिक आइटमस के विक्रेता, मीडिया, कलाका विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे। 
3 आज दिन उत्साहवर्धक है। आपकी रचनात्मक कलात्मक अभिरूचि विकसित होगी। विदेश - यात्रा के अवसर भी बनेंगे। चांदी, एपिनिक ज्वैलरी, पेटिंगस, कलाकृतियों का निर्यात लाभ देगा। मीडिया, कवि व अनुवादक, कला समीक्षक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे। 
4 आज आप अपनी कल्पना को खुला आकाष दीजिए। कलात्मकता व रचनात्मकता, आविष्कारों व नवाचारों के लिए अनुकूल दिन है। तकनीकी उच्च अध्ययन हेतु विदेश जाने के लिए व प्रशासनिक विदेशी दौरे के लिए उत्तम दिन है। चांदी व दुग्ध उत्पादों में निवेश करे। 
5 आज प्रशासनिक नवाचारों  के लिए उत्तम दिन है। आपके अधीनस्थप कर्मचारी आपकी प्रशासनिक नीतियों में रूचि लेंगे। प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा के अवसर भी बनेंगें। सफेद रंग की वस्तुओं व दुगध उत्पादों का विक्रय लाभप्रद रहेगा। 
6 आज का दिन बिना किसी विशेष बदलाव के सामान्य रूप् से बीतेगा। दिनचर्या पर ही ध्यान केन्द्रित करें। आराम के लिए वक्त निकालिए। 
7 आज हवाई यात्रा में बाधा आ सकती है। सेहत व आहार का भी विशेष ध्यान रखें। वायु जनित संक्रमण का अन्देशा है। आज आपकी कलात्मक अभिरूचि के लिए समय निकालना सम्भव नहीं होगा। 
8 आज प्रशासनिक मतभेदों से बचिए व शान्तचित से दैनिक गतिविधियों पर ध्यान केन्द्रित कीजिए। अहम पर नियंत्रण रखते हुए विवादास्पद स्थितियों से दूरी बनाए रखिए। 
9 आज का दिन बिना किसी उल्लेखनीय बदलाव के सामान्य रूप् से बीतेगा। शान्त मन से दैनिक गतिविधियों पर ध्यान दे। विश्राम करें और  दिन का आनन्द ले।