Saturday, September 15, 2012

ANK GANANA 16/9/2012

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/9/2012

अंक 1,10, 19, 28

आज आपका प्रशासनिक प्रभुत्व विकसित होगा व आप समाज सेवा तथा दान पुन्य की गतिविधियों में  मित्र मंडली व अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग जुटा लेंगे/ समुद्री साहसिक अभियानों व सैर सपाटे में  रूचि रहेगी/कलात्मकता के क्षेत्र में  भी नाम होगा/ चांदी, समुद्री उत्पादों व दुग्ध उत्पादों का विक्रय व निर्यात लाभ देगा/

अंक 2, 11, 20, 29

आज आप जल विहार न करें व् पेय जल की शुद्धता पर भी विशेष ध्यान दें/ सोने, सम्पति व् गृह निर्माण पर व्यय हेतु उत्तम दिन है/ सामाजिक सम्मान में  भी वृद्धि होगी/ गृह उपयोगी वस्तुओं व् हस्त शिल्प उत्पादों का विक्रय लाभ देगा/ परिवार के साथ समय बिताना सुखद लगेगा/

अंक 3, 12, 21, 30

आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपको व्यस्त रखेंगे व् सामाजिक सम्मान बढेगा/ आपकी राय का मान होगा/ आप मनोवैज्ञानिक आधार पर समस्याओं का हल पाने की कोशिश करेंगे व् कामयाब रहेंगे/सोने, सम्पति व् गृह निर्माण में  निवेश लाभकर रहेगा/ साहित्य जगत में  विशिष्ट पहचान बनायेंगे/

अंक 4, 13, 22, 31

आज नेतृत्व की प्रवृति आपको यश दिलायेगी व् सामाजिक सरोकार के कार्यों में  आपका वर्चस्व बना रहेगा/साहसिक व् रोमांचकारी समुद्री अभियान आपके आकर्षण का केंद्र रहेंगे/ शिप्पिंग व् मत्स्य पालन विभाग व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 5, 14, 23

आज साहित्य जगत में  आपका नाम होगा/ पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व सुगमता से निभ जाने के कारण आप प्रसन्न चित रहेंगे/ स्वर्ण व् गृह ऋण तथा शिक्षा ऋण लेने व् देने के लिए अनुकूल दिन है/सम्पति,प्रकाशन व् सोने में  निवेश लाभ देगा/

अंक 6, 15, 24

आज सामाजिक छवि प्रशस्त होगी व् घर परिवार में  आपकी राय का मान होगा/ गृहस्थ  जीवन सुखी रहेगा/सोने व् सम्पति तथा गृह उपयोगी वस्तुओं में  निवेश के लिए उत्तम दिन है/ घर व् ऑफिस की आंतरिक सज्जा में  समय दें पाएंगे// साहित्यिक दायरा भी बढेगा/

अंक 7, 16, 25

आज आपकी रूचि अध्यात्मिक गतिविधियों में  रहेगी/ चांदी, मोती, सोने व् सम्पति का विक्रय व् निवेश लाभ देगा /घर व् ऑफिस की आंतरिक सज्जा पर व्यय होगा/ साहित्य क्षेत्र में  नाम होगा/ समुद्री साहसिक अभियान प्रशिक्षक विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 8, 17, 26

आज आप घर परिवार की जिम्मेदारियां पूरी करने में  अधिकांश दिन बिता देंगे/ साहित्यिक गतिविधियों में भी रूचि रहेगी/ सोने व्  सम्पति में  निवेश कीजिये/ आज मीडिया, आर्किटेक्ट व् वास्तु विद विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं/

अंक 9, 18, 27

आज सामाजिक व् साहित्यिक दायरा विकसित होगा/ घर परिवार की जिम्मेदारियां सुगमता से निभ जायेंगी/अध्ययन के अनुकूल परिणाम मिलेंगे/ सोने व् सम्पति में  निवेश लाभप्रद रहेगा/ आप परिवार के साथ समय बिता कर आनंदित रहेंगे/



www.numeropath.com