Tuesday, June 7, 2011

ANK GANANA 8.6.2011


अंक गणना 
8.6.2011
अंक 1. आज का दिन गतिशीलता से भरपूर होगा। परन्तु यात्रा में बाधा आएगी। आज विवादास्पद स्थितियों से भी खुद को दूर रखिए व वाहन चालन में सर्तकता बरतिए। सीमेंन्ट, पारे के निर्यात के लिए व पर्यटन के लिए अनुकूल दिन है। 
अंक 2. आज आप अपनी बात दृढ़ता से मनवा पाएंगे। पत्रकार वास्तुविद, भवन निर्माता, संगीतकार, पर्यटन व उड्डयन विभाग, वाहन व्यापारी, मनोचिकित्सक, बालरोग विशेषज्ञ, प्रकाशक, पेट्रोल व सीमेन्ट व्यापारी, मोटर मैकेनिक लाभप्रद स्थिति मे रहेंगे। 
अंक 3. आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पत्रकार, जयोतिषी, वास्तुविद, सम्पति निवेशक, भवन निर्माता, वाहन व पैट्रोल व्यापारी अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। आध्यातम की ओर भी रूझान रहेगा। आज सन्तान पक्ष से किसी परेशानी का सामना होगा। 
अंक 4. अहम पर नियन्त्रण रखिण्। छोटी-छोटी बातों पर उलझने से आप लोगों को अपना विरोधी बना लेगें। विदेश प्रवास के लिए व विदेश में उच्च तकनीकी अध्ययन हेतु अनुकूल दिन है। सीमेन्ट व म्यूजिक एलबम्स का निर्यात लाभ देगा। 
अंक 5. आज क्रोध, आग व गर्मी से नुकसान का अन्देशा है। वाहन चालन में भी सावधानी बरतिए। आज सम्पति के स्थान्तरण सम्बन्धित कोई मुकदमेबाजी न करें। योगाध्यान के लिए समय निकाले।
अंक 6. आज विवादास्पद मामलों से दूरी बनाए रखिए। सम्पति से जुड़े कोई लेन-देन आज न करे। शान्त मन से दैनिक कार्यो पर ध्यान दे। 
अंक 7. आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके तर्क सुगमता से मान लिए जाएंगे। भवन निर्माता, वास्तुविद, पत्रकार, वाहन व पेट्रोल विक्रेता, शिपिंग इडस्ट्रीज आज अनुकूल स्थिति में रहेंगे। 
अंक 8. आज आप अपना पक्ष दृढ़ता पूर्वक प्रस्तुत कर पाएंगे व अनुमोदक भी प्राप्त होगा। बुद्धिचार्तुय से काम सध जाएंगे। भवन निर्माता, सम्पति व भू - उत्पादों तथा पाठ्य पुस्तकों में निवेश लाभ देगा। शल्य चिकित्सक, पत्रकार, धर्मगुरू लाभ प्राप्त करेंगे। 
अंक 9. आज धार्मिक कार्यों में रूझान रहेगा। तीर्थयात्रा योग भी बनेंगे। सम्पति, भू - उत्पादो, वाहन व पेट्रोल, पाठ्यपुस्तकों, बहुरंगी वस्तुओं का व्यापार लाभ देगा। सन्तान पक्ष की कोई चिन्ता तनाव देगी।