Monday, March 22, 2021

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/3/2021 शुक्रवार

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/3/2021 शुक्रवार 



अंक 1,10,19,28
आज का दिन आर्थिक स्तर पर जोखिमपूर्ण है/ अपव्यय के कारण जीवनसंगी से भी कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ आज बुजुर्गों व्  उच्च अधिकारियों की विचारधारा  समझने व् उवके साथ सामंजस्य की नीति अपना कर चलने के कोशिश कीजिये, अन्यथा अहम के टकराव के कारण परेशानी का अंदेशा है/ आज वाहन क्रय स्थगित  कर दीजिए व् वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिए / शिपिंग सेक्टर, जल शुद्धिकरण संयंत्र , समुद्री उत्पादों के विक्रेता , अनुवादक व् कलाकार अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/ कॉस्मेटिक सर्जन्स,फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, कला फिल्म के निर्माता, भूरे व् श्याम वर्ण वस्तुओं, हीरे, वाहन,पेट्रोल, लोहे, प्रकाशन सामग्री  के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ जल जनित संक्रमण या तेज़ बारिश से कुछ परेशानी का अंदेशा है/
अंक 3,12,21,30
आज आप दृढ़तापूर्वक अपनी बात मनवा पाएंगे, हालांकि कुछ विरोधी तत्व आपको परेशान करने व् आपका अपयश फैलाने की कोशिश करेंगे/ धार्मिक गतिविधियों, पत्रकारिता, ज्योतिष,वास्तु आदि की ओर रुझान बढ़ेगा/ धर्म गुरु,आर्किटेक्ट्स,हीरे ,पेट्रोल, वाहन, लोहे, मोती , मत्स्य, एक्वा गार्ड्स व् प्रकाशंन सामग्री के विक्रेता, मीडिया व् सर्जन्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासंभव काबू रखिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ बुजुर्गों,  उच्च अधिकारियो व् सहयोगियों के दृष्टिकोण को समझने व् उनक साथ सामंजस्य की नीति अपना कर चलने की कोशिश कीजिए/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिम पूर्ण है/ वाहन  चालन  में  भी आज अधिक सजग रहिये व् वाहन क्रय स्थगित कर दीजिये/ शिपिंग सेक्टर अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेगा/

अंक 5,14,23
मन की चपलता पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजुर्गों की राय की अवहेलना न कीजिये/ सामंजस्य की नीति हितकर रहेगी/ आज वाहन चालन में  भी अधिक सतर्क रहिये/ शांत व् स्थिर चित से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के परिणामस्वरूप, आज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ भूरे रंग की वस्तुओं, कास्मेटिक व् चर्म उत्पादों के विक्रेता, फैशन व् ग्लैमर जगत, फिल्म निर्माता, सेक्सोलॉजिस्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/

अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से  अधिक लाभ देंगे/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए विशेष अनुकूल दिन है/आज आपकी व्यवसायिक,सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ कला व् सृजन के क्षेत्र में  भी पहचान बना पाएंगे/ हीरे, एथनिक जेवेलरी,पेट्रोल, लग्ज़री कार के विक्रेता, शिपिंग सेक्टर, जल शुद्धिकरण सयंत्र , ट्रांसपोर्टर्स, मीडिया, प्रकाशक, धर्म गुरु, कॉस्मेटिक सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज आपकी  व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी व् आप अपनी  बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ मीडिया, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, वाहन, पेट्रोल व् हीरे, श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आर्थिक संसाधनों के सीमित होने के बावजूद, आज अपनी सूझ बुझ से निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/ कुछ विरोधी तत्व आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं,परन्तु अंत में  आपकी बात ही मानी जाएगी/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/ धार्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा/ फोटो जर्नलिस्ट, आर्किटक्ट्स ,हीरे, पेट्रोल, वाहन के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ शेयर्स से नुक्सान का अंदेशा है/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/3/2021

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/3/2021 बुधवार

अंक 1,10,19,28
आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण आज कार्यगति कुछ बाधित हो सकती है/ नए प्रोजक्ट्स के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/अपव्यय के कारण जीवनसंगी से भी कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से,आज आप राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  कुछ पहचान बना पाएंगे/ दुग्ध उत्पादों , सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, नर्सिंग होम्स , खेल जगत  व् टूरिज़्म  सेक्टर आज अधिक लाभप्रद  स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से कहीं अधिक लाभान्वित करेंगे/ आर्थिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ स्लेटी  व् भूरे रंग की वस्तुओं, कास्मेटिकस, खेल सामग्री व् बालोपयोगी सामग्री  के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, फैशन व् ग्लैमर जगत अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ आज आप व्यक्तिगत रखरखाव व् प्रियजन की सुख सुविधा हेतु सहर्ष व्यय करंगे/

अंक 3,12,21,30
आर्थिक संसधान सीमित होने के कारण, लक्ष्य प्राप्ति बाधित रहेगी/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् अचानक आये मेहमानों के कारण भी आज आप कुछ अनमने से व् अव्यवस्थित रहेंगे/ आज किसी को भी धन उधा र न दें और न ही उधार लें/ सहचर के साथ भी सामंजस्य की नीति अपना के चलिए ; अन्यथा कुछ मन मुटाव व अपयश  का अंदेशा है/
अंक 4,13,22,31
आज व्यय से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिये/ अपव्यय के कारण सहचर से अनबन का अंदेशा है/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/ राजनैतिक स्तर पर कुछ मतभेद भी आपके अपयश का कारण बन सकते है/ शांत चित से दैनिक निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने की कोशिश कीजिये / मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, निर्यातक व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी आर्थिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटक्ट्स व्  टूरिज्म सेक्टर , मनोवैज्ञानिक व् नर्सिंग होम्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज आर्थिक, सामाजिक,पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ गृह निर्माण, आंतरिक सज्जा, सोने व् सम्पति के विक्रय हेतु अनुकूल दिन है/ आज प्रसूतिगृह, सेक्सोलॉजिस्ट्स, फिल्म निर्माता, साहित्यकार, भूरे व् सुनहरी रंग की वस्तुओं, कॉस्मेटिक्स , तम्बाकू, कॉफी व् चॉकलेट के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज आपके सामाजिक सम्मान में  वृद्धि होगी/ आर्थिक व् पारिवारिक स्थिति भी सुखद रहेगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु अनुकूल दिन है/ आज कॉफी पार्लर्स, ब्यूटी पार्लर्स, स्त्री रोग विशेषज्ञ व् सेक्सोलोजिट्स , भूरे व् स्लेटी  रंग की वस्तुओं , खेल सामग्री के विक्रेता , बैंकर्स व् इवेंट मैनेजर्स व् आंतरिक सज्जाकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये// कुल मिला कर दिन सामान्य है/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/

अंक 9,18,27
आर्थिक स्तर पर कुछ अवरोधों के कारण व् बच्चों  की बढ़ती हुई मांगों को पूर्ण  करने की असमर्थता के कारण, आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/अपव्यय के कारण जीवनसंगी से कुछ मनमुटाव का अंदेशा है व् आर्थिक नवनिवेश हेतु भी दिन जोखिमपूर्ण है/ नवनिवेश व् आर्थिक लेन  देन आज स्थगित कर दीजिये/ सहचर की भावनाओं के प्रति भी अधिक सहिष्णु रहने की कोशिश कीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com