Thursday, April 21, 2011

ANK GANANA 22.04.2011


अंक गणित
22.04.2011
अन्क१       आज किसी प्रकार का आर्थिक नव - निवेश न करें। जोखिम रहेगा। आज अपयश का सामना भी करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची से बचें। आज जीवनसाथी की भावनाओं की अवहेलना न करें।
अंक २      आज सामाजिक व आर्थिक स्थिरता बढेगी। साहित्यिक व कलात्मक अभिरूचियों में समय बीतेंगा। आन्तरिक सज्जा, सोना  व चांदी, सम्पति के निवेश में लाभ  मिलेगा।
अन्क३       आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ लोग आपको बदनाम करने की कोशिश करेंगे, परन्तु असफल रहेगें। गृहस्थी व व्यवसाय की जिम्मेदारियों सहर्ष निभाएंगे।
अंक ४      आज प्रशासनिक नवाचारों के लिए अनुकूल दिन है। इवेंट  प्रबन्धन व व्यवसाय की दीर्घकालीन योजनाएं बनेगी। परन्तु आज आप आर्थिक जोखिम न उठाए।
अंक ५     आज प्रशासनिक वर्चस्व बना रहेगा। घरेलू व व्यवसाय की जिम्मेदारियां सुगमता से पूरी होगी। सोने, सम्पति व गृह निर्माण में निवेश करें। सामाजिक सरोकार के कामों में रूचि रहेगी।
अंक ६      आज साहित्यिक अभिरूचि विकसित होगी। आन्तरिक सज्जा, वास्तु-सलाह व भवन निर्माण केलिए अनुकूल दिन है। भूरे व सुनहरी रंग की वस्तुओं में निवेश करे। फैशन व ग्लैमर के लिए अच्छा दिन है।
अंक ७       आज कलात्मक व साहित्यिक अभिरूचि विकसित होगी। सौन्दर्य प्रसाधन, चोकलेट, काफी व चर्म उत्पादों का व्यापार लाभ देगा। सामाजिक व आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी। गृह सज्जा में रूचि रहेगी।
अंक ८       आज आप घरेलू व व्यवसायिक जिम्मेदारियां सहर्ष निभाएंगे। वास्तुविद , भवन निर्माता निवेशक, सोने के विक्रेता, पत्रकार, समाज सेवक आज अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे।
अंक ९      आज साहित्यिक व समाज सेवा की प्रवृति विकसित होगी। सम्पति, सोने व गृहउपयोगी वस्तुओ में निवेश करें। आज सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। किसी प्रकार का आर्थिक जोखिम  न उठाएं।
============================================================