Friday, August 21, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/12/2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/12/2020 बुधवार


अंक १ ,१०,१९,२८ 
आज प्रशासनिक वर्चस्व का दिन है/ प्रशासनिक कार्यों से विदेश यात्रा के अवसर भी बनेंगे/ नेतृत्व की प्रवृति भी ओर अधिक बढ़ेगी/ / मनोचिकित्सक,अंक शास्त्री, बालरोग विशेषज्ञ अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ दुग्ध उत्पादों, सीमेंट, पारे व् सफ़ेद रंग की  वस्तुओं, खेल सामग्री व् बालोपयोगी उत्पादों का व्यापार व् निर्यात लाभप्रद रहेगा/
अंक २,११,२०,२९ 
आज आपकी साहित्यिक अभिरुचि विकसित होगी व् कलात्मक गतिविधियों में समय बीतेगा/ आज का दिन आपके ऑफिस व् घर कि आंतरिक सज्जा के लिए अच्छा है/ वास्तुविद,भवन निर्माता, सम्पति निवेशक, सोने के विक्रेता, इवेंट प्रबन्धक के लिए आज अनुकूल दिन है/ बैंकिंग व् सीमेंट के निर्यात व् म्यूजिक अल्बम्स के रिलीज़ के लिए अच्छा दिन है/
अंक ३,१२,२१,३० 
आज मन को शांत व् व्यवस्थित रखने का प्रयास कीजिये/ संतान पक्ष कि वजह से या विदेश में बसे रिश्तेदारों की वजह से कोई समस्या सामने आ सकती है, जिसे आप धैर्यपूर्वक ही सुलझा सकते है/ सम्पति व् सोने में निवेश के लिए अच्छा दिन है/ स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता स आर्किटेक्ट्स  अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति मं रहेंगे/ साहित्यिक गतिविधियों में मन रमेगा/
अंक ४,१३,२२,३१ 
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आज विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे/ सीमेंट, पारे व राख के निर्यात के लिए लाभप्रद दिन है/ मनोरोग विशेषज्ञ ,बालरोग चिकित्सक अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ आज अधिकारी आपके विरुद्ध हो सकते है/ कोई प्रशासनिक नवाचार आज न करें/
अंक ५,१४,२३ 
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ गृह ऋण लेने व देने के लिए अनुकूल दिन है/ भवन निर्माता, वास्तु सलाहकार, मनोवैज्ञानिक, अंक शास्त्री, इवेंट मैनेजर्स, सुनार ,जर्नलिस्ट आज विशष्ट अनुकूल स्थिति में होंगे/ आज म्यूजिक स्टोर्स अच्छा लाभ कमाएंगे/ योग व् रीकि के लिए उत्तम दिन है/
अंक ६,१५,२४ 
आज आप घर व् व्यवसाय कि जिम्मेदारियां अच्छे से निभा पाएंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक दायरा भी बढेगा/ सोने व् सम्पति के निवेशक व् भवन निर्माता, आंतरिक सज्जा से जुड़े लोग अनुकूल स्थिति मे रहेंगे/ प्रसूतिगृह , आंतरिक सज्जाकार व् आर्किटेक्ट्स अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ७,१६,२५ 
आज आप कलात्मक व् साहितियिक गतिविधियों में समय बिताना पसंद करेंगे/ आपका रुझान आंतरिक सज्जा की ओर भी रहेगा/ भवन निर्माता, वास्तुविद, लेखक, स्त्रीरोग चिकित्सिक, सम्पति निवेशक व् सोने के व्यापारी विशेष लाभ प्राप्त करेंगे/ मेहमानों कि आवाजाही से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा/
अंक ८,१७,२६ 
आज आप घर व् व्यवसाय कि ज़िम्मेदारी अच्छे से निभा पाएंगे/ बुक स्टोर्स,जेव्लेर्स, प्रोपर्टी व्यवसाय से जुड़े लोग, लेखक आज विशेष लाभप्रद स्थिति में बने रहेंगे/ सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/ साहित्यकार, प्रकाशक, मीडिया, आर्किटेक्ट्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् सामाजिक कार्यकर्ता अपनी पहचान बना पाएंगे/
अंक ९,१८,२७ 
मानसिक तनाव के चलते आज आप अपनी अभिरुचियों को समय नहीं दे पाएंगे/ मन को शांत रखने का प्रयास कीजिये/ कुछ अनचाहे मेहमानों की वजह से परेशानी हो सकती है/ आज संतान की कोई समस्या भी आ सकती है/ धैर्य पूर्वक समाधान पाने की कोशिश कीजिये/ सम्पति व् सोने व् घरेलू उपयोग की वस्तुओं के व्यापार के लिए लाभप्रद दिन है/

==================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 
www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment