Thursday, March 31, 2022

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/3/2022 गुरुवार

 अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/3 /2022  गुरुवार


अंक 1,10,19,28
आज का दिन शांतिपूर्ण ढंग से, बिना किसी विशेष हलचल के बीतेगा/दैनिक कार्यों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 2,11,20,29
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से निभा पाएंगे, परन्तु आपके प्रयासों में नवीनता की कमी खलेगी/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फल स्वरुप, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, साहित्यकार, शिक्षाविद, स्टेशनरी, गृह उपयोगी  उत्पादों, सोने व् सम्पति के विक्रेता एवं आर्किटेक्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियां, बिना किसी अवरोध  के पूर्ण कर पाएंगे/ आज  सोने व् सम्पति  निवेशकों  व्  विक्रेताओं , जर्नलिस्ट , सामाजिक कार्यकर्ता, आर्किटेक्ट्स व् स्त्री रोग विषेशज्ञों  लिए विशेष अनुकूल दिन है/ आज आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी/

अंक 4,13,22,31
आज का दिन आपकी अभिरुचियों की पूर्ति के लिए अनुकूल है/ प्रशासनिक वर्चस्व बना रहेगा व् कार्य क्षेत्र  में आप  नवाचार की चेष्टा करेंगे/ सामाजिक सरोकार के कार्यों व् दान पुन्य में  भी रूचि रहेगी/ अनुसन्धान, आविष्कार व् नवाचारों के क्षेत्र में आप अपनी पहचान बना पाएंगे/ अपने उत्पादों को पेटेंट करवाने के लिए उत्तम दिन है/

अंक 5,14,23
आज प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश  में राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट मंडल भेजने हेति विशेष अनुकूल दिन है/  सोने, संपति , गृह उपयोगी उत्पादों व् स्टेशनरी के विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ , शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां, बिना किसी अवरोध  के पूर्ण कर पाएंगे/ आज  सोने व् सम्पति  निवेशकों  व्  विक्रेताओं , जर्नलिस्ट , सामाजिक कार्यकर्ता, आर्किटेक्ट्स व् स्त्री रोग विषेशज्ञों  लिए विशेष अनुकूल दिन है/ 

अंक 7,16,25
दैनिक  दायित्व  सामान्य ढंग  से पूर्ण कर पाएंगे/ चित यथासंभव  शांत  रखने का प्रयास कीजिये/ आज आंशिक भाग्य अनुकूलता से आप सामाजिक व्  व्यवसायिक दायित्व सहजता से  निभा पाएंगे/ परिवार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी/सोने, संपति , गृह उपयोगी उत्पादों व् स्टेशनरी के विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज बचते बचते भी कलह का अंदेशा है/ प्रशासनिक मतभेदों से यथासम्भव  दूर रहिये/ उपभोग से पूर्व,दुग्ध उत्पादों  की शुद्धता  के प्रति अवश्य आश्वस्त  हो लीजिये/ सम्पति व् भवन निर्माण में  निवेश के लिए अनुकूल दिन है/आज पारिवारिक  कार्यों में  रूचि रहेगी/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ रिहायशी भूमि , स्टेशनरी, सोने व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता,  सामाजिक कार्यकर्ता , शिक्षाविद ,आर्किटेक्ट्स व् प्रसूतिगृह  आज विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com