Friday, August 21, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/8/2020 शनिवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल  दिनांक 22/8/2020   शनिवार 

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ सैर सपाटे, नौका विहार, साहसिक समुद्री अभियान आदि में आपकी रूचि बढेगी/ वाहन  चालन में  अधिक सतर्कता  की ज़रूरत है/ आज बुजुर्गों की भावनाओं की ओर विशेष संवेदनशील रहिये व् उनकी आशीष पाने की कोशिश कीजिये/ चांदी, मोती, मत्स्य के विक्रेता , कलाकार,  तैराकी प्रशिक्षक  आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज आपकी व्यवसायिक स्थिति सुदढ़ रहेगी व् परिवार में  भी आपकी राय का मान होगा/ धार्मिक गतिविधियों ,वास्तु व् ज्योतिष परामर्श में रुझान बढेगा /हीरे, पेट्रोल, लोहे व् वाहन, शल्य चिकित्सा उपकरण के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ धर्म प्रचारक, मीडिया व प्रकाशक भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ जलजनित संक्रमण से कुछ परेशानी का अंदेशा है/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से शिपिंग सेक्टर, साहसिक  समुद्री प्रशिक्षक, मर्चेंट नेवी, गोताखोर, मोती, हीरे,  वाहन, पेट्रोल, एक़्वा  गार्ड्स व् प्रकाशन सामग्री के विक्रेता , धर्म प्रचारक, कॉस्मेटिक सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि प्रशासनिक नवाचारों,अनुसन्धान ,आविष्कार व् साहसिक समुद्री अभियान आदि में  बढेगी/ आप लीक से हट कर कुछ करना चाहेंगे/ शिपिंग सेक्टर, मत्स्य, मोती ,चांदी , नमक के विक्रेता, तैराकी प्रशिक्षक व् कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
बौधिक क्षमता मुखर होगी/ आज प्रशासनिक व् राजनेतिक गतिविधियों में  रूचि बढेगी/ मन की चपलता पर काबू रखिये/  बुजुर्गों की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु  रहिये/ कुछ अपयश व् विरोध का सामना भी होने का अंदेशा हैं/ वाहन चालन में विशेष सतर्कता बरतिए/

अंक 6,15,24
आज के दिन आपकी स्थिति में  किसी उल्लेखनीय बदलाव के संकेत नहीं हैं/दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/कुछ समय अपनी पसंदीदा गतिविधियों में  दीजिये  और अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
आज आप शांत चित से अपने व्यवसायिक, सामाजिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ रचनातमक गतिविधियों, धार्मिक साहित्य व् वास्तु शास्त्र , पत्रकारिता में  रूचि बढेगी/ शिपिंग सेक्टर, मोती व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक, लोहे ,वाहन, हीरे ,पेट्रोल व् कोयले के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासंभव काबू रखिये/ उच्च अधिकारियों से वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ धार्मिक गतिविधियों, दर्शन शास्त्र व् वास्तु में  रुझान बढेगा/ हीरे, पेट्रोल, वाहन , लोहे, प्रकाशन सामग्री के विक्रेता, धर्म प्रचारक व् धार्मिक साहित्य के लेखक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आध्यात्मिक गतिविधियों, जर्नलिस्म, वास्तु परामर्श व् ज्योतिष में  रूचि बढेगी/ वाहन , ईंधन, प्रिंटिंग ईंक , हीरे , धार्मिक साहित्य के विक्रेता, फोटो जर्नलिस्ट व् सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment