Tuesday, April 19, 2011

ANK GANANA 20.04.2011


अंक गणित
20.4.2011
अंक 1  
   आज का दिन शान्तिपूर्ण है। प्रशासनिक गतिविधयों का संचालन कुशलतापूर्वक होगा। विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे। मनोचिकित्सक, बालरोग विशेषज्ञ, पर्यटन व उड्डयन विभाग व चांदी के व्यापारी फायदें में रहेंगे।
अंक २  
   आज आमोद-प्रमोद व मेहमानों की आवाभगत के लिए अच्छा दिन है। कलाकार, संगीतकार, सीमेण्ट, पारे, चांदी के व्यापारी, भवन निर्माता, जर्नलिस्ट लाभदायक स्थिति में रहेंगे।
अंक 3 
  आज मानसिक  तनाव से ग्रस्त रहेगे, इस कारण अपनी अभिरूचियों पर समय नहीं दे पाएगे। चांदी व कलात्मक वस्तुओं का व्यापार लाभ देगा। पर्यटन विभाग फायदे में रहेगा।
अंक ४ 
       आज आप प्रशासनिक मतभेदों से दूर रहे। शान्त मन से कलात्मक अभिरूचियों के लिए समय निकाले। मेहमाननवाजी में समय बीतेगा। चांदी, सीमेण्ट का निर्यात लाभ देगा।
अंक ५
     आज अपने मन की पुकार सुनते हुए निर्णय ले तथा अपनी गणना की क्षमता का प्रयोग करते हुए बिजनेस की नई नीतियां बनाएं। संगीत अलबम्स के रिलीज हेतु व सीमेण्ट, पारे के निर्यात हेतु लाभप्रद दिन है।
अंक ६ 
     आज का दिन बिना किसी विशेष बदलाप के शान्तिपूर्ण ढंग से बीतेगा। दिनचर्या पर ही ध्यान केन्द्रित रखे।
अंक ७ 
    आज वायु-जनित संक्रमण से बचने का प्रयास करें। हवाई यात्रा भी आज स्थगित कर दें। बच्चों व मेहमानों के साथ आज समय अच्छा बीतेगा। सीमेण्ट व पारे का निर्यात लाभ देगा।
अंक ८  
   आज प्रशासनिक मतभेदों से बचने की चेष्टा करे। अहम पर नियन्त्रण रखिए। शान्तिपूर्वक दिनचर्या निपटाने पर ध्यान दें।
अंक ९
     आज सन्तान पक्ष या अनचाहे मेहमानों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मन को शान्त व व्यवस्थित रखने की कोशिश करे। आज यात्रा भी स्थगित कर दे।