Friday, August 21, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/8/2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल  दिनांक  23/8/2020

अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है व् आप विभन्न सांस्कृतिक, राजनेतिक, सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे / मेहमान नवाजी में  व् बच्चों के साथ समय सुखद बीतेगा/ विदेश में  खेल स्पर्धा, इवेंट मेनेजमेंट व् निर्यात व्यवसाय विस्तार, उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए अनुकूल समय है/आपकी बौद्धिक क्षमता प्रखर होगी/ अहम के टकराव के कारण बुजुर्गो के साथ अनबन का अंदेशा है/ वाहन चालन में आज अधिक सतर्कता  बरतिए/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपका साथ देंगे/ दिन व्यवस्तता पूर्वक बीतेगा, परन्तु आशातीत परिणाम मिलेंगे/
विदेश में उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार, खेल व् सांस्कृतिक स्पर्धा हेतु जाने के लिए उत्तम  दिन है/ धर्म गुरु, मीडिया, बाल साहित्य व् धार्मिक पुस्तकों के प्रकाशक, डे केयर सेंटर्स, बाल रोग व् मनोरोग चिकित्सिक ,हीरे, सीमेंट, वाहन, ईंधन के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मेंरहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज संतान पक्ष की किसी चिंता की वजह से आप अधीर रहेंगे/आकस्मिक आये मेहमानों की वजह से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में फेर बदल का अंदेशा है/ संयमित चित से स्थिति सँभालने की कोशिश कीजिये/ धार्मिक गतिविधियों, वास्तु व् ज्योतिष परामर्श में रूचि बढेगी/ हीरे, सरसों के तेल, पेट्रोल ,श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता ,प्रकाशक  व् मीडिया अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज बच्चों व् मेहमानों के साथ यादगार समय बीतेगा/ विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ आकस्मिक लाभ दिला  सकते है/ निर्यात व्यवसाय विस्तार, इवेंट मेनेजमेंट, उच्च अध्ययन एवं भ्रमण हेतु विदेश जाने के लिए अनुकूल समय है/ बुजुर्गों, उच्च अधिकारियों से अनबन व् राजनेतिक मतभेद आज आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ अपनी गणनाताम्क योग्यता का भी भरपूर उपयोग कीजिये व् व्यवसाय विस्तार की नव् नीतियाँ निर्धारित कीजिये/ सांस्कृतिक व् राजनेतिक शिष्ट मंडल विदेश भेजने हेतु अनुकूल दिन है/ सीमेंट, दुग्ध उत्पादों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं, खेल सामग्री  के विक्रेता ,एन जी ओ विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे, परन्तु नवीनता की कमी से कुछ बोरियत महसूस करेंगे /कुछ समय सामाजिक मेलजोल व् अभिरुचियों की तुष्टि के लिए दीजिये/

अंक 7,16,25
आज का दिन गतिशील व् व्यस्ततापूर्ण है/ मेहमान नवाजी मैं व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/ सांस्कृतिक व् धार्मिक क्रिया कलापों में रूचि बढेगी/ विदेश भ्रमण हेतु, विदेश में  उच्च अध्ययन व् निर्यात व्यवसाय व् सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है / मीडिया, धर्म गुरु, प्रकाशक, ईंधन, वाहन, लोहे ,भवन  निर्माण  सामग्री व् स्पोर्ट्स आइटम्स के विक्रेता एवं निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आध्यात्मिक गतिविधियों, वास्तु व् ज्योतिष एवं दर्शन शास्त्र में  रूचि बढेगी/आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ राजनेतिक व् प्रशासनिक स्तर पर कुछ मतभेद आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं/

अंक 9,18,27
आज संतान पक्ष की किसी चिंता  से व् अचानक आये मेहमानों की वजह से आप कुछ परेशान व् अव्यस्थित से रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों व् योग साधना में  रुझान बढेगा/ मीडिया, ईंधन विक्रेता, प्रकाशक, धर्म प्रचारक व् फोटो जर्नलिस्ट अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

No comments:

Post a Comment