Sunday, June 5, 2011

ANK GANANA 6.6.2011


 अंक गणना 
6.6.2011

अंक 1. आज कलात्मक अभिरूचि विकसित होगी।  समुद्री साहसिक अभियन, शिप्पिंग  इन्डस्ट्रीज, समुद्री उत्पादों के व्यापार व चांदी तथा एथिनिक ज्वैलरी में निवेश के लिए अच्छा दिन है।  जीवनसाथी की भावनाओं की अवहेलना ना करें।  नव निवेश टाल दें।  
अंक 2. आज आमोद-प्रमोद व मनोरजंन के लिए आम दिन है।  फैशन ,ग्लैमर की गतिविधीयों के लिए व भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रय के लिए अच्छा दिन है।  आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।  जल जनित संक्रमण का अंदेशा है।  
अंक 3. आज कलात्मक व रचनात्मक प्रवृति विकसित होगी।  चांदी, मोती, नमक का कारोबार लाभ देगा।  फिजूलखर्ची से बचें।  
अंक 4. आज का दिन सैर-सपाटे व आमोद प्रमोद के लिए अच्छा है। साहसिक समुद्री अभियान व चांदी तथा समुद्री उत्पादों के व्यापार के लिए अनुकूल दिन है। आज जीवनसाथी से कहल का अन्देशा है। 
अंक 5. आज का दिन बिना किसी विशेष बदलाव के सुचारू रूप से बीतेगा। शान्त मन से दैनिक गतिविधियों पर ध्यान दें। 
अंक 6. व्यक्तिगत रखरखाव की ओर ध्यान दे पाएंगे। फैशन व ग्लैमर की दुनिया से जुड़े लोग व चाकोलेट, काफी, चर्म उत्पाद के व्यापारी लाभप्रद स्थिति में रहेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। 
अंक 7. आज का दिन शान्त व सुरूचिपूर्ण है। कलात्मक प्रवृति विकसित होगी। चांदी, मोती, सी - शैल्स, नमक, भूरे रंगी की वस्तुओं व सौन्दर्य-प्रसाधनों का व्यापार लाभ देगा। 
अंक 8. आज का दिन बिना किसी विशेष बदलाव के शान्तिपूर्वक बीतेगा। व्यवस्थित मन से दैनिक कार्य सम्पादित करें। 
अंक 9. आज बचते - बचते भी जीवन साथी से कहल का अन्देशा है। आर्थिक जोखिमपूर्ण दिन है। कोई निवेश न करें दिनचर्या पर ही ध्यान केन्द्रित करें।