Sunday, March 28, 2021

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/3/2021 मंगलवार

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/3/2021 मंगलवार  



अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से, आज आप कला व् रचनात्मक गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक , एयर ट्रेवल्स व् टूरिज्म सेक्टर सुखद स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व आप बखूबी निभा पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार, शिक्षण संस्थाएं, आंतरिक सज्जाकार, सामाजिक कार्यकर्ता, सोने व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी /सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी बढ़ा सकती है/

अंक 3,12,21,30
पारिवारिक व् सामाजिक गतिविधियाँ आपका अधिकांश समय लेंगी/ कारोबारी स्थिति भी सुखद रहेगी/ सामाजिक व् साहित्यिक दायरा और बढ़ेगा/ गृह निर्माण शुरू करने, सोने व् सम्पति के विक्रय के लिए अनुकूल दिन है/ कृषि उत्पादों, ईंधन, नवरतन व् बहु रंगी उत्पादों के विक्रेता ,फोटो जर्नलिस्ट, धर्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/कृषि भूमि में दीर्घ कालीन निवेश, सोने ,चांदी, नवरतन व् सम्पति के विक्रय के लिए व् भवन निर्माण, ऑफिस एवं घर की आंतरिक सज्जा के लिए विशेष अनुकूल दिन है/धार्मिक गतिविधियों, कला व् साहित्य, विदेश भ्रमण आदि में  रूचि बढ़ेगी/ सेना, न्यायपालिका, फोटोजर्नलिस्ट, प्रकाशक, धर्म गुरू आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ शांत मन से कुछ समय अभिरुचियों के तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/ कला समीक्षक, कवि  व् अनुवादक,
हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता अपेक्षाकृत लाभप्रद  स्थिति में रहेंगे/
 अंक 5,14,23
आज आप पारिवारिक व्  व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  भी कुछ समय दे पाएंगे/ गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता, शिक्षाविद, आर्किटक्ट्स, प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ सोने व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता , स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् आर्किटेक्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सम्पति से जुड़े किसी प्रकरण व्  अनर्गल वादविवाद से कुछ परेशानी का अंदेशा है/ पावर ग्रिड व् फायर ब्रिगेड कुछ असुविधाजनक स्थिति रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज आप अपने पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभा पाएंगे/ पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा/आर्किटेक्ट्स, मीडिया, साहित्यकार, सोने व् सुनहरी  रंग की वस्तुओं के विक्रेता, शैक्षणिक संस्थान संचालक, सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति का लेन देन आज न कीजिये/

अंक 8,17,26
पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ घर में  मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/ धार्मिक, साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  रुझान बढ़ेगा/ योग ध्यान, वास्तु परामर्श, धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा/ ईंधन, नवरतन व् कृषि भूमि के विक्रेता, पत्रकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/रिहायशी व् कृषि भूमि, सोने व् सम्पति के विक्रेता एवं दीर्घ कालीन निवेशक, सर्जन्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, साहित्यकार व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा/ व्यवसायिक क्षेत्र में  भी आपकी राय का मान होगा/ आप योग ध्यान व् धार्मिक गतिविधियों में  भी कुछ समय दे पाएंगे/ सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, भवन निर्माता, शिक्षाविद, प्रकाशक व् फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/3/2021 सोमवार

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/3/2021सोमवार 

अंक 1,10,19,28
आज आप शांत चित से व् सुलझे मन से विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद, सैर सपाटे में  समय दे पाएंगे/ टूरिज्म सेक्टर, विदेश ट्रेवेल एजेंट्स, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक, मीडिया, अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश में राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट दल भेजने के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम  देंगे/आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ कला व् साहित्य के क्षेत्र में  पहचान बना पाएंगे/ मीडिया, कलाकार, कला समीक्षक, चाँदी, हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता, एयर ट्रेवल्स व् टूरिज्म सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ कृषि भूमि में दीर्घ कालीन निवेश, सोने ,चांदी, नवरतन व् सम्पति के विक्रय के लिए व् भवन निर्माण, ऑफिस एवं घर की आंतरिक सज्जा के लिए विशेष अनुकूल दिन है/धार्मिक गतिविधियों, कला व् साहित्य, विदेश भ्रमण आदि में  रूचि बढ़ेगी/ सेना, न्यायपालिका, फोटोजर्नलिस्ट, प्रकाशक, धर्म गुरू आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से  पूर्ण कर  पाएंगे/ आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, विदेश भ्रमण, आमोद प्रमोद में  बढ़ेगी/ चांदी, कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, टूरिज्म सेक्टर व् एयर ट्रेवेल्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आंशिक भाग्यनुकूलता  से आप राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों के क्षेत्र में नाम कमा पाएंगे/ कुल मिलाकर दिन शान्तिप्रद है/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से भी किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये /

अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ एलर्जी व्  वायु जनित संक्रमण आज आपकी परेशानी का सबब बन सकते है/ हवाई यात्रा में भी बाधा का अंदेशा है/ कुछ समय सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में दीजिये/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ शांत मन से पूर्ण कर पाएंगे/ राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वाद विवाद आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ आज  सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से भी किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में रहिये/ कुल मिलाकर दिन शान्तिप्रद है/ कुछ  अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिस कीजिए/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com